उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनीता से साक्षात्कार लिया। अनीता ने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए।जमीन में हिस्सा मिलने पर महिलाएं बिजनेस या कोई रोजगार कर के कमा सकती हैं। जमीन में हिस्सा मिलने पर परिवार में महिलाओं का इज्जत बढ़ जाता है।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुशीला देवी से साक्षात्कार लिया। सुशीला देवी ने बताया कि यदि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार बिन मांगे मिल जाएगा तो उनका समय बचेगा ।इस समय में वो रोजगार कर सकती हैं। अपने घर में छोटा उद्योग लगा सकती हैं। खुद पैसे कमाएंगी तो उनमे आत्मविश्वास आएगा और वो किसी की गुलामी नही करेंगी। अपने मुताबिक जीवन को जियेंगी। सरकार पुरुष और महिला को बराबर सम्मान देती है। जमीन में अधिकार मिलने के बाद क्या करना है यह महिलाएं नहीं जानती हैं। भूमि में क्या फसल या सब्जी लगाना है यह घर के पुरुष ही देखते और करते हैं। कुछ महिलाएं खेत में काम जरूर करती हैं। मगर सब महिलाओं की बस की बात नही है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से जुली रावत से साक्षात्कार लिया। जुली रावत ने बताया कि महिलाओं को अपने आप सम्पत्ति में अधिकार मिल जाएगा तो वो अपने बच्चों को शिक्षित कर पाएंगी और अच्छे से जीवन यापन कर पाएंगी। जब कुछ रहेगा ही नही तो परिवार चलाने में दिक्कत होगा। यदि स्वतः सम्पत्ति अधिकार नही मिलेगा तो महिलाओं का पूरा जीवन अपना अधिकार लेने के लिए कोर्ट - कचहरी के चक्कर लगाने में ही गुज़र जाएगा।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मारिया से बातचीत की। मारिया का कहना है कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए और महिलाओं का शिक्षित होना भी जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुगाना से बातचीत की। सुगाना का कहना है कि महिलाओं का शिक्षा प्राप्त करना बहुत ही जरुरी है। महिलाए खेतो में फसल लगाकर अच्छा मुनाफा कमा सकती है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पूजा से बातचीत की। पूजा का कहना है कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं का शिक्षित होना भी जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अंकित से बातचीत की। अंकित का कहना है कि महिलाओं का अधिकार अगर उन्हें आसानी से मिल जाए तो उससे उनका समय बचेगा और वो उस समय में अपने जीवन को अच्छे से यापन कर पाएंगी और अपने बच्चो और परिवार को अपना समय दे पाएंगी। अधिकार लेने की बात से ही घर में लड़ाई झड़गा होने लगता है।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अंचल से बातचीत की। अंचल का कहना है कि महिलाओं के बीच शिक्षा को बढ़ाना चाहिए और जागरूकता फैलाना चाहिए। जागरूक होकर ही महिलाएं अपने अधिकारों के लिए लड़ सकेंगी। महिलाये शिक्षा की ओर अग्रसर हो रही है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में खासा ध्यान देने की जरुरत है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सरला से बातचीत की। सरला का कहना है कि महिलाओं को अगर खेती पाती मिल जाए तो, वो अपना व्यापार सकती। महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी और उन्हें अपने हक़ के लिए लड़ना आना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से इसरत जहाँ से बातचीत की। इसरत जहाँ का कहना है कि महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है, लोगो को अपनी बेटियों को पढ़ना बहुत जरुरी है। महिलायें खेती बारी कर के मुनाफा काम सकती है और उससे अपना व्यापार कर सकती है या अपने बच्चो को पढ़ा सकती है। महिलायें पढ़ी लिखी रहेंगी तभी तो, अपना अधिकार प्राप्त सक सकती है