उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सबीहा से साक्षात्कार लिया। सबीहा ने बताया कि ये शिक्षिका हैं। महिलाओ का शिक्षित होना जरूरी है। महिलाएं शिक्षित होंगी तो कमा पाएंगी और माता - पिता की सहायता कर पाएंगी। महिलाओं को जमीन मिलेगा तो वो रोजगार कर के पैसे कमा सकती हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मेहर से साक्षात्कार लिया। मेहर ने बताया कि अपने अधिकार लेने के लिए महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए। जब वो शिक्षित होंगी तभी अपना अधिकार ले पाएंगी। ज्यादातर परिवारों में भाई और भाभी पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा नही देना चाहते हैं। लोगों की ऐसी मानसिकता है कि बेटा ही जमीन का हिस्सेदार होता है।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से उसमुख कुमार से बातचीत की। उसमुख कुमार का कहना है महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। शिक्षित रहेंगी तो अपने घर को अच्छे से चलायेंगी अच्छा विचार रखेंगी पढ़ी लिखी नहीं रहेंगी तो वे कुछ नहीं कर पायेंगी। अशिक्षित महिलाएं अपना अधिकार मांगती हैं फिर भी उन्हें नहीं मिलता है पढ़ी लिखी महिलाओं को उनके अधिकार मिल जाते हैं। महिलाओं को जमीन न मिलने का सबसे बड़ा कारण सरकार की कठिन कानूनी प्रक्रिया भी है। महिलाएं यदि अशिक्षित हैं तो वे कोर्ट कछेरी का चककर काटने से कतराती हैं जबकि शिक्षित महिलाओं को आसानी से अधिकार मिल जाते हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनार कली से साक्षात्कार लिया। अनार कली ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरुरी है। महिलाएं शिक्षित होंगी तो कोर्ट - कचहरी में लड़कर अपना अधिकार ले पाएंगी। महिलाओं को पैतृक सम्पत्ति में बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए। यदि उनको जमीन मिलेगा तो वो खेती कर के उसके उपज को बेच कर पैसे कमा सकती हैं और परिवार की आर्थिक मदद कर सकती हैं। अनार कली अपने पिता की सम्पत्ति में हिस्सा लेना चाहें भी तो, कोई देगा नही । हिस्सा मांगने पर भाई - बहन का रिश्ता ख़राब हो जाएगा।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सायना से साक्षात्कार लिया। सायना ने बताया कि महिला को जमीन का अधिकार मिल जाएगा तो वो खेती कर के पैसा कमा सकती हैं। शिक्षित महिला अपने जीवन को सुनहरा बना सकती हैं। सायना के भाई इनको जमीन में हिस्सा नही देंगे तो के कानून के माध्यम से अपना हिस्सा लेंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से इमरान से बातचीत की। इमरान का कहना है कि महिलाओं को जमीन का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। महिलाएं भूमि में खेती करती हैं धान बोती हैं गेहूं भी उगाती हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रिहाना बातचीत की।रिहाना का कहना है कि महिलाओं को जमीन का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना चाहिए जिससे उन्हें भूमि का अधिकार मिले और वे चावल गेहूं ऊगा सके
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुल्ताना बातचीत की। सुल्ताना का कहना है कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए।उनका कहना है उनके पिता हैं और वे उन्हें भूमि का अधिकार देते हैं तो वे नहीं लेंगे। उनका कहना है भूमि अधिकार मिलने पर वे चावल उगा सकते हैं गेहूं भी ऊगा सकती हैं। गांव में महिलाएं पिछड़ी हुई हैं क्यूंकि वे शिक्षित नहीं हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से फरहान बातचीत की। फरहान का कहना है कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए उन्हें भूमि अधिकार मिलने से वे फसल वगैरह ऊगा सकती हैं। इसके लिए महिलाओं को जागरूक होना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुबी से बातचीत की। बातचीत में सुबी ने बताया कि महिलाओं को भूमि अधिकार नहीं मिलना चाहिए क्योंकि पुरूषों के कमाई से घर चलता है।