उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से डिंपा से साक्षात्कार लिया। डिंपा ने बताया कि ये पढ़ने में बहुत तेज थी और मन भी लगता था। इस पर पड़ोसी इनके माता - पिता को कहते थे कि लड़कों को पढ़ाओ। लड़की को पढ़ा कर क्या मिलेगा ?लेकिन इनके पिता लड़की के शिक्षित होने के महत्व के बारे में जानते थे। डिंपा ने इंटर तक पढ़ाई किया और स्कूल में जॉब करने लगी। आज बच्चों को पढ़ा कर अपना खर्चा चलाती हैं। इस बात की इनके माता - पिता को बहुत ख़ुशी है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सलोनी से साक्षात्कार लिया। सलोनी ने बताया कि महिलाओं के लिए शिक्षा बहुत जरुरी है। शिक्षित महिलाएं कोई भी काम कर सकती हैं। महिलाओं को पुरुषों के सामान परिवार में इज्जत मिलना चाहिए। भूमि का अधिकार मिलने से महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी और अपना घर -परिवार अच्छे से चला पाएंगी। खेती भी कर सकती हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवम से साक्षात्कार लिया। शिवम ने बताया कि जब से ये मोबाइल वाणी सुन रहे हैं,इनके जीवन में बहुत बदलाव आया है। जैसे - समय से घर आना , खुश रहना इत्यादि।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से परमिला से बातचीत की। परमिला का कहना है मोबाइल वाणी का कार्यक्रम सुनकर उनके जीवन में बहुत बदलाव आया है। पहले वे अपनी बहुओं को अलग रखती थी। मोबाइल वाणी पर चल रहे कार्यक्रम को सुनने के बाद उन्होंने अपनी बहुओं को घर बुलाया और उन्हें उनका अधिकार दिया

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से तीजन से बातचीत की। तीजन का कहना है कि महिलाएं कोई भी काम पुरूषों से पुछ कर करती हैं क्योंकि पुरुष घर चलाते हैं, और पुरूष ही घर पर शासन करते हैं। उनका कहना है महिलाओं को जागरूक होना बहुत जरूरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शहीन से बातचीत की। शहीन का कहना है महिलाओं का कोई अधिकार होता ही नहीं ,पुरूषों का होता है इसलिए कहीं आना जाना हो तो पुरूषों से पूछना पड़ता है। उनका कहना है महिलाओं को पढ़ना लिखना अच्छी तालीम हासिल करना बहुत जरूरी है

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेश पाठक से बातचीत की। राजेश पाठक का कहना है यदि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिल जाता है तो वे खेतों में गेहूं चावल ऊगा सकती हैं। महिलाओं को पढ़ा लिखा होना बहुत जरूरी है। पढ़ेंगी लिखेंगी नहीं तो कैसे काम चलेगा।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से निदा से बातचीत की। निदा का कहना है मोबाइल वाणी का कार्यक्रम वे कुछ दिनों से सुनते आ रहे हैं ,उनके घर के सदस्य भी सुनते हैं लेकिन इसे सुनकर अभी तक उनके जीवन में कोई बदलाव नहीं आया है।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शबाना से बातचीत की। शबाना का कहना है मोबाइल वाणी का कार्यक्रम सुनकर उनके जीवन में बहुत बदलाव आया है.इस कार्यक्रम में बहुत अच्छी जानकारियां मिलती हैं .बच्चों को पढ़ाने के बारे में भी बताया जाता है। उन्होंने बताया उनकी शादी बहुत पहले हुई है। उनके ससुराल में उन्हें किसी भी तरह का हिस्सा नहीं दिया गया था। इसके वजह से उनका सास के साथ बहुत झगड़ा होता था। इसलिए वे अपने बच्चों के साथ मुम्बई रहने चली गयी थी। वहां बहुत दिन रहने के बाद जब वापस आयी तब भी सास के साथ मनमुटाव रहता था। शबाना ने अपनी सास को मोबाइल वाणी पर चल रहे महिलाओं के अधिकार की जानकारी के बारे में सुनाया। जिससे उनके विचारों में बदलाव आया तो अब उनकी सास ने उन्हें अपने घर में रहने के लिए बुला लिया। अपनी जमीन का हक़ तो नहीं दिया है लेकिन घर में हिस्सा मिल गया है। उनका कहना है बहुत लोग डर के वजह से भी अपनी बहुओं बेटियों को हिस्सा दे देते हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत की। श्रोता का कहना है महिलाएं कोई भी कार्य घर वालो से बिना पूछे नहीं कर पाती है। यहां तक कि वे वोट भी बिना घर वालों से पूछे नहीं डाल पाती हैं। क्योंकि यदि वे कुछ करती हैं तो उन्हें सुनना पड़ता है। घर में महिलाओं का नहीं चलता है पुरूषों का चलता है।