उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बिट्टन से साक्षात्कार लिया ।बिट्टन ने बताया कि घर में पुरुषो के ही शाषन होता है, इसलिए महिलाये कोई भी कार्य पुरुषो से पूछ कर ही करती है। महिलाओं का जागरूक और शिक्षित होना बहुत ही जरुरी है, महिलाये शिक्षित होंगी तभी आगे बढ़ सकेंगी।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से माधुरी से साक्षात्कार लिया ।माधुरी ने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधुकार मिल गया , तो बहुत आसानी से कृषि कार्य से जुड़कर आगे बढ़ सकती है। या अपना खुद का कारोबार भी कर सकती है और आगे भी बढ़ सकती है। महिलाओं के लिए शिक्षा बहुत ही जरुरी है। शिक्षित महिला आगे बढ़ सकती है, अपने घरवालो के लिए कुछ कर सकती है। पुरुषो से ज्यादा औरते करती है। लड़कियों को खास तौर से पढ़ाना चाहिए , क्योकि उन्हें दूसरे के घर भी जाना होता है और परिवारों को जोड़कर रखना होता है। पुरुषो की गलत मानसिकता के कारण महिलाओं को नहीं पढ़ाया जाता है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से चंदा से साक्षात्कार लिया । चंदा ने बताया कि मोबाइल वाणी का कार्यक्रम 'अपनी जमीन, अपनी आवाज ' वो कई दिनों से सुन रही है और उन्हें ये कार्यक्रम अच्छा लगता है। इसमें महिलाओं के हक़ अधिकार के बारे में बताया जाता है। इस कार्यक्रम को घर के सारे सदस्य सुनते है। छोटे मोटे लड़ाई के वजह से,उनकी सास ने उन्हें घर से अलग कर दिया था। उसके बाद चंदा वही पर किराये में रहती थी। उनके बाद चंदा ने अपनी सास को ये कार्याक्रम सुनाया और बताया की भूमि में महिलाओं का भी हक़ होता है। चंदा की ननद ने भी उनकी सास को ये कार्यक्रम सुनाया। उसके बाद चंदा की सास ने चंदा को अपने घर वापस बुला लिया और भविष्य में अधिकार देने का आश्वासन दिया।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अंशिफा से साक्षात्कार लिया ।अंशिफा ने बताया कि अगर महिलाओं को उनका हक़ मिल जाता है , तो उनके लिए अच्छा ही होगा। सभी चाहते है की उनका हक़ उन्हें मिले। बच्चो को अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए ताकि समाज को भी अच्छी सिख मिल सके। एक दूसरे को देखकर लोग आपस में बदलाव लाएंगे। जब लोगो को अच्छी तालीम दी जाएगी , तो लोग अच्छा ही सीखेंगे।
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रानी से साक्षात्कार लिया ।रानी ने बताया कि भूमि का अधिकार मिलने पर महिलाएं उस भूमि पर खेती एवं मेहनत - मजदूरी कर के अपना जीवन यापन कर सकती हैं। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरुरी है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से खुशबू से साक्षात्कार लिया ।खुशबू ने बताया कि बहुत सी महिलाये खेतो में कार्य करके बहुत आगे निकल चुकी है। खेती करके महिलये अच्छा मुनाफा कमा सकती है और अपने घर के लिए भी अनाज उपजा सकती है। महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। पढ़ी लिखी महिलाओं को आगे बढ़ने में आसानी होती है।पढ़ी लिखी महिलाये अपने बच्चो को अच्छी शिक्षा देती है
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से सायरा बानो ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रूबीना से साक्षात्कार लिया ।रूबीना ने बताया कि महिलाओं को भूमि में अधिकार मिल जाए तो, वो उसमे खेतीबड़ी करके अच्छा मुनाफा कमा सकती है। महिलाओं का शिक्षित होना भी बहुत जरुरी है। शिक्षित महिला कोई भी कार्य कर सकती है, महिलाये पढेंगी तभी आगे बढ़ सकेंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सोनी से साक्षात्कार लिया। सोनी ने बताया कि इनके माता - पिता ने बहुत मुश्किलों से इनको पढ़ाया पढ़ाया। फिर इनकी शादी कर दी गई। इन्होने ने भी अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान दिया।आज बच्चे नौकरी कर रहे हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से नेहा तिवारी से साक्षात्कार लिया। नेहा तिवारी ने बताया कि मोबाइल वाणी का कार्यक्रम सुनती हैं और इनको अच्छा लगता है। इनके माता - पिता ने गरीबी के कारण किसी तरह इनको दसवीं तक पढ़ाया है। बाद में इन्होने कोचिंग में पढ़ाया और अपने दम पर ग्रेडुएशन कम्प्लीट किया। समाज में लोग अब अपने बच्चों को इनका उदहारण देते हैं
उत्तर प्रदेश राज्य के गोंडा जिला से माधुरी श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सिद्धार्थ श्रीवास्तव से साक्षात्कार लिया। सिद्धार्थ श्रीवास्तव ने बताया कि महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरुरी है।अशिक्षा के कारण महिलाएं समाज में पिछड़ी हुई हैं महिलाओं के नाम जमीन होना चाहिए। शादी से पहले महिलाओं को मायके के जमीन में हिस्सा मिलना चाहिए।