उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कुसुम त्रिपाठी से बातचीत की। कुसुम त्रिपाठी का कहना है संपत्ति पर बेटियों का भी अधिकार होता है। लेकिन माता-पिता शादी कराते हैं, पढ़ाते हैं, लिखाते हैं, दान दहेज देकर शादी विवाह करते हैं , इसलिए बेटियों को पिता की सम्पत्ति में अधिकार नहीं मिलना चाहिए। साथ ही यदि बेटियां सम्पन्न हैं पढ़ी लिखी हैं तो वे खुद नौकरी करे उन्हें संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलना चाहिए ।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अनिल उपाध्याय से बातचीत की। अनिल उपाध्याय का कहना है पैतृक संपत्ति में बेटियों को हिस्सा मिलना चाहिए। बेटे हैं तभी भी बेटियों को अधिकार मिलना चाहिए क्योंकि जिस तरह भाई हिस्सा लेते हैं उसी तरह बहनों को भी हिस्सा मिलना चाहिए। साथ ही उनका कहना है दहेज प्रथा को रोकना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अमर उपाध्याय से बातचीत की। अमर उपाध्याय का कहना है बेटियों को पैतृक संपत्ति में हिस्सा नहीं मिलना चाहिए क्योंकि बेटियों को दान दहेज देकर शादी कर दिया जाता है तो उन्हें अपने ससुराल में हिस्सा मिलना चाहिए। उनका कहना है बेटे और बेटियों में कोई अंतर नहीं होता है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अर्पित से बातचीत की। अर्पित का कहना है महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए बेटे और बेटियों में कोई भेदभाव नहीं करना चाहिए। उनका कहना है उनके बेटे और बेटियां जो कुछ भी करना चाहते हैं तो वे उनका पूरा सपोर्ट करेंगे। साथ ही उनका कहना है यदि बेटे हैं और बेटियां संपत्ति का हिस्सा लेना चाहते हैं तो बिल्कुल ले सकते हैं

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेश कुमार सिंह से बातचीत की।राजेश कुमार सिंह का कहना है महिलाओं को संपत्ति का अधिकार देना अनुचित है उन्हें पति के संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए । यह अधिकार देकर सरकार घर में विवाद की स्थिति पैदा कर रही है। क्योंकि बेटियों की शादी भाई दहेज देता है वो खेत बेचकर देता है या मजदूरी कर के देता है और यदि उन्हें संपत्ति में अधिकार दिया जाएगा तो वे अपनी बहनों की शादी करना नहीं चाहेंगे ऐसे में भाई बहन के रिश्ते में दरार आ जाएगा। इसलिए सरकार को महिलाओं के लिए दूसरे नियम बनाने होंगे। महिलाओं का अधिकार अपने पति के घर ससुराल में होना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से कार्तिक उपाध्याय से बातचीत की। बातचीत में कार्तिक उपाध्याय का कहना है महिलाओं को भी संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। क्योंकि महिलाएं नहीं रहेंगी तो संसार नहीं रहेगा आदमी नहीं रहेंगे इसलिए बहुत जरूरी है महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिले

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रोता से बातचीत की। श्रोता का कहना है महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए। संपत्ति का अधिकार मिलने पर कोई दिक्क्त नहीं होगी इससे वे सशक्त होंगी

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सौमार्य कुमार से बातचीत की। सौमार्य कुमार का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं देना चाहिए। संपत्ति का अधिकार देने से भाई बहन के बीच दरार आ सकता है। अगर पति की मृत्यु हो गई है, तो पत्नी को संपत्ति में अधिकार मिल सकता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला राम प्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम ने बताया कि हमारे देश में मिशन शक्ति एक तहत महिलाओं के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिसमे महिलाओं को आगे आना चाहिए। महिलायें जबतक अपने घरो से बाहर नहीं निकलेंगी , तब तक आगे नहीं बढ़ पाएंगी। माहिलाये अपने घरो से बाहर निकलेंगी तब ही योजनाओ का लाभ ले पाएंगी। महिलाओं की आधी आबादी से अधिक महिला अब भी पिछड़ी हुई है। पुरुष वर्ग अक्सर महिलाओं के हक़ दिलाने में पीछे रह जाते है। महिलाएं जब तक आगे नहीं आएँगी, तब तक अपने हक़ के लिए नहीं लड़ पाएंगी

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राधे श्याम से बातचीत की। राधे श्याम का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए, इससे समाज में बुरा सन्देश जायेगा। इससे भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है