Transcript Unavailable.
संतकबीरनगरः मगहर स्टेशन पर मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव करने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे महाप्रबंधक गोरखपुर को अंतर्राष्ट्रीय सनातन धर्म प्रचारिका अर्चना त्रिपाठी ने पत्र लिखा है। इसके साथ ही पुष्पक एक्सप्रेस का गोरखपुर तक विस्तार करने की मांग की है। धर्म प्रचारिका अर्चना त्रिपाठी ने पत्र में लिखा है कि संत कबीर अंतर्राष्ट्रीय समाज सुधारक संत थे। जिन्होंने पूरे जीवन काल में मानव समाज को सूत्र में बांधने का प्रयास किया। इनकी कर्मभूमि मगहर पर्यटन स्थल के रूप में जानी जाती है। कबीर के अनुयायियों को मगहर पहुंचने के लिए सरकार ने कोई समुचित व्यवस्था नहीं की है। पूर्वोत्तर रेलवे के क्षेत्र में मगहर स्टेशन आता है। जहां पर कोरोना काल के समय से मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव बन्द कर दिया गया था। जिसे अब तक बहाल नहीं किया जाना रेलवे कबीर भक्तों और अनुयायियों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। उन्होंने एनईआर और सेंट्रल रेलवे के महाप्रबंधक को पत्र लिख कर मांग किया है कि मगहर स्टेशन पर कोरोना काल से पूर्व में इंटरसिटी, लखनऊ बरौनी, कृषक एक्सप्रेस सहित मेल एक्सप्रेस ट्रेनें रुकती रहीं। जिन्हें पुन मगहर स्टेशन पर ठहराव दिया जाना जनहित एवं राष्ट्रहित में होगा। इसके साथ ही लखनऊ से मुंबई तक चलने वाली पुष्पक एक्सप्रेस का विस्तार करते हुए गोरखपुर जंक्शन तक जनहित में विस्तार करने की मांग की है।
विद्यालय में वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन, बच्चों ने प्रस्तुत किया विविध कार्यक्रम संतकबीरनगरः विद्यालय पर पीएम श्री वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाज सेवी पिन्टू लाल यादव मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ बच्चों द्वारा विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, बेलहर विकास खण्ड क्षेत्र ग्राम पंचायत बरगदवा कला प्राथमिक विद्यालय में पीएम श्री वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया इस दौरान बच्चों द्वारा विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए समाज सेवी पिन्टू लाल यादव ने कहा कि बच्चे देश के कर्णधार है उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को काफी सराहा। इस दौरान पिन्टूलाल यादव, प्रधानाध्यापक जुबेर अहमद सिद्दीकी, रमेश चंद ,हबीबुल्लाह, राजकुमार ,मयाराम, तौलन , लक्ष्मी देवी, नीलम आदि लोगों उपस्थित रहे।
संतकबीरनगर। अयोध्या में 30 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार की मध्य रात्रि 12 बजे से शनिवार की रात्रि आठ बजे तक हाईवे पर आवागमन ठप रहेगा। लखनऊ की ओर जाने वाले सभी वाहन परिवर्तित मार्ग से जाएंगे। जनपद की सीमा महगर से ही वाहनों का डायवर्जन किया जा रहा है। इसकी सारी तैयारी पुलिस विभाग ने पूरी कर लिया है। डायवर्जन के लिए बैरियर आदि लगाने का कार्य शुक्रवार की सुबह से ही शुरू हो जाएगा। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि 30 दिसम्बर को आयोध्या के नवीन एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने प्रधानमंत्री आ रहे हैं। इसके अलावा रोड शो भी किया जाना है। इसके कारण 29 दिसम्बर की रात्रि 12 बजे से 30 दिसम्बर की रात्रि आठ बजे तक एनएच 27 पर आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इस बीच किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन नहीं होगा। सभी वाहन परिवर्तित रूट से जाएंगे। रूट डायवर्जन की व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ ही संबंधित थाना की फोर्स को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। मेंहदावल बाईपास से मगहर के दुर्गा मन्दिर पर बैरियर लगाया जाएगा। यहीं से वाहनों को बखिरा की ओर मोड़ दिया जाएगा। मगहर से ही डायवर्ट होंगे लखनऊ की ओर के वाहन मगहर के पास हाइवे पर दुर्गा मंदिर का चौराहा यहां से आज रात से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। अयोध्या में पीएम के कार्यक्रम को लेकर हुआ डायवर्जन बखिरा होकर लखनऊ के लिए भेजे जाएंगे वाहन धनघटा बिड़हरघाट होकर जा सकेंगे छोटे वाहन पुलिस विभाग ने तैयारी पूरी की, बैरियर लगने शुरू गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले वाहन यहां से गुजरेंगे दुर्गा मन्दिर मगहर (संतकबीरनगर) से घघसरा (गोरखपुर) बखिरा-नन्दौर (संतकबीरनगर) से बांसी ( सिद्धार्थनगर ) होते हुए लखनऊ जाएंगे। सोनी होटल खलीलाबाद से मेंहदावल बाईपास चौराहा वाया बखिरा-नन्दौर (संतकबीरनगर) से बांसी (सिद्धार्थनगर) होते हुए जाएंगे। धनघटा -बिड़हरघाट होते हुए जनपद अम्बेडकरनगर से अपने गन्तव्य को जाएंगे
पुलिस अधीक्षक सन्तकबीरनगर के निर्देशन में मा० प्रधानमंत्री भारत सरकार के दिनांक 30.12.2023 को अयोध्या आगमन व दिनांक 22.01.2024 को अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि मन्दिर में प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत ड्रोन कैमरे की मदद से थाना मेंहदावल पुलिस द्वारा संदिग्ध स्थानों/ प्रतिष्ठानों / भवनों की निगरानी की गयी आज दिनांक 28.12.2023 को पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल विजय कुमार दूबे के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बनकसिया, विसौवा, नौलखा व हल्का प्रभारियों तथा BPO'S के साथ कस्बा मेंहदावल में सामु0 स्वास्थ्य केन्द्र, रोजवेज, नगर वाली माता मन्दिर रोड, चौक बाजार, सर्राफा बाजार, जामा मस्जिद, सब्जी मण्डी आदि स्थानों / प्रतिष्ठानों / धार्मिल स्थलो पर ड्रोन कैमरे व पुलिस बल के साथ संदिग्ध स्थानों, मकानों के छतों, गलियों व मन्दिर, मस्जिद आदि के आस पास चेकिंग/निगरानी की गयी । दिनांक 30.12.2023 को मा० प्रधानमंत्री भारत सरकार के अयोध्या आगमन व दिनांक 22.01.2024 को अयोध्या श्रीरामजन्मभूमि मन्दिर में प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के दृष्टिगत ड्रोन कैमरे से निगरानी का संचालन का0 पीयूष कुमार सिंह द्वारा किया गया ।
विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी उपस्थित लोगों को किया सम्बोधित सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं पर डाला प्रकाश, चलचित्र के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के भाषण का लोगों ने उठाया जानकारी,यह कार्यक्रम मेंहदावल क्षेत्र ग्रामसभा-समदा में लाभर्थियों से संवाद स्थापित किया।इस अवसर पर जिला महामंत्री भाजपा विनोद पाण्डेय,प्रमुख सांथा अरविन्द जायसवाल ग्राम प्रधान व उनके ग्रामीण उपस्थित रहे।
सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? क्या आपके पास भी कोई नन्ही कहानी है? हमें बताइए, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
जन्म से आठ साल की उम्र तक का समय बच्चों के विकास के लिए बहुत खास है। माता-पिता के रूप में जहाँ हम परवरिश की खूबियाँ सीखते हैं, वहीँ इन खूबियों का इस्तेमाल करके हम अपने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ावा दे सकते है। आप अपने बच्चे के शारीरिक और मानसिक विकास को बढ़ाने और उन्हें सीखाने के लिए क्या-क्या तरीके अपनाते है? इस बारे में बचपन मनाओ सुन रहे दूसरे साथियों को भी जानकारी दें। अपनी बात रिकॉर्ड करने के लिए दबाएं नंबर 3.
