विद्यालय में वार्षिक उत्सव का हुआ आयोजन, बच्चों ने प्रस्तुत किया विविध कार्यक्रम संतकबीरनगरः विद्यालय पर पीएम श्री वार्षिक उत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाज सेवी पिन्टू लाल यादव मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का किया शुभारंभ बच्चों द्वारा विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, बेलहर विकास खण्ड क्षेत्र ग्राम पंचायत बरगदवा कला प्राथमिक विद्यालय में पीएम श्री वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया इस दौरान बच्चों द्वारा विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए समाज सेवी पिन्टू लाल यादव ने कहा कि बच्चे देश के कर्णधार है उपस्थित लोगों ने कार्यक्रम को काफी सराहा। इस दौरान पिन्टूलाल यादव, प्रधानाध्यापक जुबेर अहमद सिद्दीकी, रमेश चंद ,हबीबुल्लाह, राजकुमार ,मयाराम, तौलन , लक्ष्मी देवी, नीलम आदि लोगों उपस्थित रहे।