संतकबीरनगर। अयोध्या में 30 दिसम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर शुक्रवार की मध्य रात्रि 12 बजे से शनिवार की रात्रि आठ बजे तक हाईवे पर आवागमन ठप रहेगा। लखनऊ की ओर जाने वाले सभी वाहन परिवर्तित मार्ग से जाएंगे। जनपद की सीमा महगर से ही वाहनों का डायवर्जन किया जा रहा है। इसकी सारी तैयारी पुलिस विभाग ने पूरी कर लिया है। डायवर्जन के लिए बैरियर आदि लगाने का कार्य शुक्रवार की सुबह से ही शुरू हो जाएगा। एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि 30 दिसम्बर को आयोध्या के नवीन एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने प्रधानमंत्री आ रहे हैं। इसके अलावा रोड शो भी किया जाना है। इसके कारण 29 दिसम्बर की रात्रि 12 बजे से 30 दिसम्बर की रात्रि आठ बजे तक एनएच 27 पर आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। इस बीच किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन नहीं होगा। सभी वाहन परिवर्तित रूट से जाएंगे। रूट डायवर्जन की व्यवस्था के लिए ट्रैफिक पुलिस के साथ ही संबंधित थाना की फोर्स को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। मेंहदावल बाईपास से मगहर के दुर्गा मन्दिर पर बैरियर लगाया जाएगा। यहीं से वाहनों को बखिरा की ओर मोड़ दिया जाएगा। मगहर से ही डायवर्ट होंगे लखनऊ की ओर के वाहन मगहर के पास हाइवे पर दुर्गा मंदिर का चौराहा यहां से आज रात से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। अयोध्या में पीएम के कार्यक्रम को लेकर हुआ डायवर्जन बखिरा होकर लखनऊ के लिए भेजे जाएंगे वाहन धनघटा बिड़हरघाट होकर जा सकेंगे छोटे वाहन पुलिस विभाग ने तैयारी पूरी की, बैरियर लगने शुरू गोरखपुर से लखनऊ जाने वाले वाहन यहां से गुजरेंगे दुर्गा मन्दिर मगहर (संतकबीरनगर) से घघसरा (गोरखपुर) बखिरा-नन्दौर (संतकबीरनगर) से बांसी ( सिद्धार्थनगर ) होते हुए लखनऊ जाएंगे। सोनी होटल खलीलाबाद से मेंहदावल बाईपास चौराहा वाया बखिरा-नन्दौर (संतकबीरनगर) से बांसी (सिद्धार्थनगर) होते हुए जाएंगे। धनघटा -बिड़हरघाट होते हुए जनपद अम्बेडकरनगर से अपने गन्तव्य को जाएंगे