डिप्टी सीएम केशव मौर्य के संभावित कार्यक्रम को लेकर जिले में तैयारी तेज हो गई है। विकास खण्ड सेमरियावां क्षेत्र के डारीडीहा गांव पर रविवार की सुबह से ही कर्मचारियों का दौरा लगना शुरू हो गया। जिसे देख ग्रामीण परेशान हो गए। गांव में वर्षों से भरी गंदगी साफ हो गई।
समूचा जिला नव वर्ष के स्वागत में सोमवार को पूरे दिन डूबा रहा। नव वर्ष के इस्तकबाल का सिलसिला 31 दिसम्बर की रात से शुरू हुआ और एक जनवरी को पूरे दिन जारी रहा। ह्वाट्स एप, फेसबुक और इंस्ट्रग्राम से लेकर टेलीग्राम तक पूरे दिन बधाइयों का सिलसिला चलता रहा। नए साल पर लोगों ने मंदिरों में पहुंच कर पूजन अर्चन किया।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा फसल में रोग व कीटों की रोकथाम कैसे करें इसके बारे में जानकारी दे रहे है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
संतकबीरनगरः मेंहदावल कस्बे के अंजहिया बाजार के पास स्थित नरसिंह गढ़ी मंदिर के गेट पर लगा बिजली का पोल अचानक धराशयी हो गया। भीड़भाड़ वाली जगह पर पोल गिरने से बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। सूचना पाते ही मौके पर एक्सईएन पीके गुप्ता के साथ जेई मनोज श्रीवास्तव बिजली कर्मियों के साथ पंहुच गए। पोल गिरने से कई मोहल्लों की आपूर्ति ठप हो गई है। अंजहिया बाजार के नरसिंह गढ़ी मंदिर गेट पर लगा बिजली का पोल को दोपहर में लगभग 230 बजे अचानक टूटकर गिर गया। कस्बे का प्रमुख बाजार होने से उस समय पोल के आस-पास कई लोग मौजूद थे। कोई हताहत नहीं हुआ। पोल के नजदीक ही सब्जी की दुकानें लगी हुई थीं। मौके पर एक्सईन व जेई ने कर्मियों के साथ मोर्चा संभाला। बिखरे तारों व पोल को हटवाते हुए कस्बे के अन्य मोहल्लों की आपूर्ति बहाल करवाई। पोल व बिजली के तारों को ठीक करवाने में जुट गए।
सुनिए एक प्यारी सी कहानी। इन कहानियों की मदद से आप अपने बच्चों की बोलने, सीखने और जानने की समझ बढ़ा सकते है। ये कहानी आपको कैसी लगी? क्या आपके बच्चे ने ये कहानी सुनी? इस कहानी से उसने कुछ सीखा? क्या आपके पास भी कोई नन्ही कहानी है? हमें बताइए, फ़ोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।
