डिप्टी सीएम केशव मौर्य के संभावित कार्यक्रम को लेकर जिले में तैयारी तेज हो गई है। विकास खण्ड सेमरियावां क्षेत्र के डारीडीहा गांव पर रविवार की सुबह से ही कर्मचारियों का दौरा लगना शुरू हो गया। जिसे देख ग्रामीण परेशान हो गए। गांव में वर्षों से भरी गंदगी साफ हो गई।