"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ जीव दास साहू , रागी यानि मड़ुवा फसल में सिंचाई एवं रोग और किट नियंत्रण की जानकारी दे रहे हैं। रागी फसल से जुड़ी कुछ बातें किसानों को ध्यान में रखना ज़रूरी है। इसकी पूरी जानकारी सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
Transcript Unavailable.
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि अभी को वर्षा हो रही है उसे संरक्षित कैसे करना है। उन्होंने बताया कि अधिक पानी बरसने पर जल को संरक्षित करना जरूरी है क्योंकि पानी ही हमारा जीवन है।यह देखा गया है कि गर्मियों के मौसम में कई स्थानों पर जल स्तर धीरे-धीरे कम हो रहा है। इसके लिए सबको जगरुक होना होगा कि इस समय बारिश का मौसम चल रहा है बारिश के पानी को कैसे संरक्षित किया जाए। इसके लिए घर के आस पास गड्ढ़े बनाये और और उसमें एक छोटा सा छेद करें ताकि पानी आपके चारों ओर न जाए। लेकिन संरक्षण करते रहें और जब पानी बाहर नहीं जा पाएगा, तो धीरे-धीरे आस-पास का जल स्तर बढ़ेगा और इससे गांव के लोगों को वे सुविधाएं मिलेंगी जिनकी सभी ग्रामीणों को आवश्यकता है। जल संरक्षण के लिए इस समय कदम उठाए जाने चाहिए और इस समय बारिश होने की अच्छी संभावना है। पानी बचाने का सबसे बड़ा मौका बरसात के दिनों में होता है। अपने घर के चारों ओर गड्ढ़े करें उसमें एक छेद करें और उसमें पानी, जो आपकी छत या छप्पर वाले घर से है, उसको पानी के लेबल पर जाने दें।
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से सरोज चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है की महिलाओं को सशक्त बनाने से उनका जीवन बेहतर होगा। क्योंकि वे अपने और अपने परिवार के लिए सही निर्णय ले सकती हैं, इसलिए सशक्त महिलाएं अपने बच्चों की शिक्षा और पालन-पोषण में योगदान देती हैं। यह महिलाओं के व्यक्तिगत रूप से भविष्य के विकास में मदद करता है, जबकि महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होती हैं, परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार करने में योगदान देती हैं।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के.सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से बातचीत की, उन्होंने बताया की अगर कोई भाई नहीं है तो संपत्ति का अधिकार होना चाहिए, और अगर कोई भाई है और भले ही बहन शादी नहीं कर रही हो तो भी संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए और अगर बहन शादी कर रही है तो उसे संपत्ति का अधिकार नहीं मिलाना चाहिए।
संतकबीरनगरः तहसील सभागार में समाधान दिवस का हुआ आयोजन एसडीएम द्वारा बारी बारी से फरियादियों की सुनी गई समस्याएं , फरियाद सुनने के बाद जिम्मेदार अधिकारियों को जांच पड़ताल कर समस्या का निदान हेतु दिए आवश्यक दिशा-निर्देश इस दौरान तहसील क्षेत्र के समस्त थाना प्रभारी एवं विकास खण्ड अधिकारी समेत अनेक विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
संतकबीरनगरः वन महोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पुलिस अधीक्षक, मेंहदावल विधायक अनिल कुमार एवं उपजिलाधिकारी ने किया वृक्षारोपण वृक्षारोपण कर लोगों को किया जागरूक कि वृक्ष हमारे जीवन दाता बिना वृक्ष हमारे जीवन अधूरा इस अभियान को सफल जरूर बनाएं यह कार्यक्रम मेंहदावल तहसील परिसर में आयोजित किया गया।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से अलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से राजकुमार से बात कर रहे है। इन्होने बताया कि महिलाओं के अधिकारों पर, सरकार ने ग्रामीण और राजनीतिक शहरों के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका स्वयं सहायता समूहों जैसी विभिन्न योजनाओं को लागू किया है। शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई गई हैं। माता-पिता के देखरेख में भूमि का अधिकार से सम्बंधित ऐसी कई योजनाएं चल रही हैं। ऐसी समस्याएँ सामने आ रही हैं जिनमें महिलाओं को आरक्षण मिलना चाहिए। उन्हें पारिवारिक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए। लड़कों या बच्चों में जागरूकता का प्रसार कम हो रहा है ,जिस कारण वे सहायता नहीं कर पा रहे हैं, इसलिए उन्हें अधिकार नहीं मिल रहा है। अगर कोई शिक्षित महिला है या अशिक्षित है , महिला को अधिकार मिलना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से अलोक श्रीवास्तव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सुधा से बातचीत की। बातचीत में सुधा ने बताया महिलाएं एक स्वतंत्र जीवन जीना चाहती है उन्हें अधिकार होता है कि उसके पास संपत्ति हो उसका उस पर अधिकार हो और उसके पति की नौकरी का उस पर अधिकार है। प्रॉपर्टी का मालिक वे भी है और यदि उन्हें अध्ययन करना हो या नौकरी करना हो तो वे कर सकती हैं ।पति को यह जानने का अधिकार है कि बच्चे कहाँ से आ रहे हैं और क्या ला रहे हैं। पत्नी को पूरा अधिकार है, वह अपनी संपत्ति अपने अनुसार खर्च करना सकती हैं महिलाएं चाहे वह सरकारी हो या निजी, अपना जीवन खुद चुनें, अपनी पसंद के अनुसार अपना काम करें।महिलाएं यदि निजी नौकरी करना चाहते हों तो उन्हें अपना निर्णय लेने का अधिकार है,महिलाओं को कहीं घूमना हो तो वे जा सकती हैं
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा केला की रोपाई के लिए उपयुक्त समय के बारे में जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
