उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से राम प्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की समाज के लोगो को बाबाओ के बारे में सोचना चाहिए वो भोली भली जनता को गुमराह करते है और भोली भली जनता गुमराह हो जाती है
Transcript Unavailable.
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से बात किया ,उन्होंने बताया की अगर पिता का कोई पुत्र नहीं है तो महिलाओं को संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए और अगर लड़की कि शादी दूसरे घर में हो चुकी हो तो उन्हें संपत्ति में अधिकार नहीं मिलाना चाहिए क्योंकि उससे भाइयो और बहनो में विवाद की स्थिति बन सकती है
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से बात किया उन्होंने बताया की महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं मिलना चाहिए क्योंकि कभी कभी महिलाये इसका गलत इस्तेमाल भी कर सकती है और इससे विवाद वाली स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। वही एक अन्य व्यक्ति का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिलना चाहिए
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ जीव दास साहू ,ज्वार के फसल के लिए मिट्टी एवं बीज का चयन और बीज शोधन की जानकरी दे रहे हैं। ज्वार के फसल से जुड़ी कुछ बातें किसानों को ध्यान में रखना ज़रूरी है। इसकी पूरी जानकारी सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है की कुछ लोगों का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार देने से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। जबकि कुछ लोगों का मानना है कि अगर महिलाओं को संपत्ति का अधिकार दिया जाए तो यह बहुत बुरा होगा क्योंकि भाई-बहन के रिश्ते में खटास आएगी, जबकि कुछ लोगों का कहना है कि यह प्राचीन काल से हो रहा है। अगर महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं मिला है, तो उन्हें आज भी संपत्ति का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए। लोग अलग तरह से कहते हैं कि महिलाओं को इसके बारे में जागरूक होने की आवश्यकता है, अगर महिलाएं जागरूक हैं, शिक्षित हैं, तो वे समाज में आगे आएंगी और अपने अधिकारों के लिए लड़ेंगी।
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से राम प्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय व्यक्ति से बातचीत की। उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए .
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सत्यजीत गुप्ता के निर्देशन में आगामी त्योहारों श्रावण मास कांवड़ यात्रा, मोहर्रम आदि को सकुशल संपन्न कराने, आदि को सकुशल संपन्न कराने, सुरक्षा व कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु क्षेत्राधिकारी मेंहदावल केशवनाथ व उपजिलाधिकारी मेंहदावल द्वारा संयुक्त रुप से थाना बेलहरकला के अन्तर्गत लोहरसन कस्बा मे पुलिस बल के साथ पैदल फ्लैग मार्च किया गया । लोगों को बताया गया कि त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें, किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान ना दें, किसी भी प्रकार की समस्या आने पर अविलंब सम्बन्धित अधिकारी के मोबाइल नंबर या थाना चौकी पर अवगत करायें । इस दौरान थाना प्रभारी बेलहरकला जीतेन्द्र यादव सहित पुलिस व राजस्व के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से अनीश मिश्रा मोबाइल वाणी के माध्यम से महेंद्र यादव से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाएं हर मामले में सबसे आगे हैं चाहे वह विमान हो या रेलवे। चाहे मेट्रो हो, महिलाएं इस समय हर चीज में आगे हैं, चाहे वह शिक्षा हो, नौकरी हो, कोई भी काम हो, महिलाएं सब कुछ करने में सक्षम हैं।शिक्षा का अधिकार, नौकरी का अधिकार, राजनीति का अधिकार हर क्षेत्र में महिलाओं का अधिकार है।
