उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनील जी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार दिया जाना चाहिए लेकिन भविष्य में झगड़ों और झगड़ों की संभावना बढ़ जाती है.क्यूंकि शादी के बाद जब लड़कियां मायके आ जायेंगी तो यह समाजिक रूप से सही नहीं है। लड़कियों की शादी करना उन्हें दान दहेज़ देकर विदा किया जाता। उनका कहना है कि महिलाओं को भूमि का अधिकार देने से समाज में समस्यायें बढ़ सकती हैं
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेश कुमार से बातचीत की। बातचीत में राजेश कुमार ने बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार देना सही भी है और गलत भी है। अगर महिला असहाय है, अगर उसके पारिवारिक संबंध खराब हैं, तो उसे संपत्ति काअधिकार मिलना चाहिए लेकिन यदि महिला सशक्त हैं तो उन्हें संपत्ति का अधिकार मिलना गलत है
पानी में आर्सेनिक, लोह तत्व और दूसरे घातक पदार्थों की मात्रा महिलाओं के स्वास्थ्य पर सबसे बुरा असर कर रही है और फिर यही असर गर्भपात, समय से पहले बच्चे का जन्म या फिर कुपोषण के रूप में सामने आ रहा है. साथियों, हमें बताएं कि आपके परिवार में अगर कोई गर्भवति महिला या नवजात शिशु या फिर छोटे बच्चे हैं तो उन्हें पीने का पानी देने से पहले किस प्रकार साफ करते हैं? अगर डॉक्टर कहते हैं कि बच्चों और महिलाओं को पीने का साफ पानी दें, तो आप उसकी व्यवस्था कैसे कर रहे हैं? क्या आंगनबाडी केन्द्र, एएनएम और आशा कार्यकर्ता आपको साफ पानी का महत्व बताती हैं? और ये भी बताएं कि आप अपने घर में किस माध्यम से पानी लाते हैं यानि बोरवेल, चापाकल या कुएं और तालाबों से?
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से राम प्रकाश सिंह , मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से बात किया उन्होंने बताया की महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से राम प्रकाश सिंह , मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से बात किया उन्होंने बताया की महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से आलोक श्रीवास्तव ने स्थानीय निवासी अभय जी से बातचीत की। उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा चलाये जा रहे योजनाओ से महिलाये स्वावलंबी बनेंगी। सरकार का प्रयास है की महिलायें आत्मनर्भर बने। महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए , क्योंकि वो भी उसी माता पिता की संतान है। हमारे देश से दहेज़ प्रथा समाप्त होनी चाहिए
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा फसल बुवाई से पूर्व बीज उपचार से लाभ के बारे में जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनील जी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि अगर किसी परिवार में कोई संतान नहीं है, केवल लड़कियां हैं, तो उन्हें अधिकार देना अनिवार्य है। लेकिन किसी परिवार में बेटा बेटी दोनों हैं तो बेटियों को अधिकार देने पर भाई बहन में दरार आ सकती है।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से आलोक श्रीवास्तव ने स्थानीय निवासी रवि जी से बातचीत की। उन्होंने बताया कि महिलाओं को सरकार द्वारा अधिकार दिए गए हैं जैसे नौकरी और शिक्षा आदि और अपने पैतृक संपत्ति में भी महिलाओं को अधिकार मिला है। महिलाओं के आगे बढ़ने से देश आगे बढ़ेगा और देश का विकास होगा
