उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से राम प्रकाश सिंह , मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से बात किया उन्होंने बताया की महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए , महिलाएं भी पुरुष के बराबर की हिस्सेदार है
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से राम प्रकाश सिंह , मोबाइल वाणी के माध्यम से हमारे श्रोता से बात किया उन्होंने बताया की महिलाओं को भूमि का अधिकार मिलना चाहिए और बच्चो को अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए तभी देश का विकास होगा। महिलाओं को पुरुषो के बराबर नहीं माना जाता है इसलिए उन्हें पुरुषो के मुकाबले कम वेतन दिया जाता है।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से सरोज चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि गाँव का विकास तभी संभव है जब महिलाओं का विकास होगा और ये तभी होगा जब महिलाओं को अधिकार मिलेगा।महिलाओं के लिए जागरूकता अभियान चलाए जाने चाहिए। शिक्षा और व्यावसायिक शिक्षा पर ध्यान दिया जाना चाहिए। महिलाओं को स्व-सहायता समूह बनाने और उन्हें आर्थिक और सामाजिक समर्थन देना चाहिए। स्व-सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को छोटे व्यवसाय शुरू कर देना चाहिए
उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रामदयाल से साक्षात्कार लिया। रामदयाल ने बताया कि जिन महिला के मैके में भाई हैं उनको सम्पत्ति का अधिकार नही मिलना चाहिए।ऐसा होगा तो भ्रष्टाचार फैलेगा ,भाई -बहन का सम्बन्ध ख़राब होगा और तरह -तरह का विवाद होगा यदि भाई नही है सिर्फ बहन है तो हिस्सा मिलना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के संतकबीरनगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से गंगा विष्णु पांडे से बातचीत की बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार दिया जाना उचित नहीं है.इससे भविष्य में भाई-बहन का रिश्ता टूट जाएगा।महिलाओं को अपने पति की आवश्यकता होती है उनको अपने पति के साथ रहना होता है ना कि भाई के घर पर। यदि महिलाओं को संपत्ति में हिस्सा मिलेगा तो उनका पति के साथ भी रिश्ता खराब हो सकता है ,गांव वाले के साथ भी मतभेद होने का डर है वे कहेंगे कि मायके में आकर बेटी घर बसा रही है। साथ ही भाई के साथ भी मन मुटाव होगा इसलिए महिलाओं को जमीन में अधिकार नहीं मिलना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से तुलसीराम से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार देने से नुक्सान होगा। उन्होंने बताया कि पहले महिलाओं को उनका अधिकार नहीं दिया जाता था लेकिन अब नए कानून बनाये जा रहे हैं जिससे उन्हें उनका अधिकार मिल सके। इससे परिवार में विवाद बढ़ सकता है भाई बहन में मन मुटाव भी हो सकता है।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी एजाज शा से बातचीत की। उन्होंने बताया कि जहां तक महिलाओं के संपत्ति के अधिकार की बात है, तो इसमें केवल विवाद ही पैदा हो सकता है। बड़ी कठिनाई से लोग दहेज देकर शादी करते हैं और मध्यम वर्ग में विशेष रूप से इतनी संपत्ति होती नहीं है। बहुत लोग तो चंदा कर के भी शादियां करते है। अगर संपत्ति थोड़ी बहुत है और वह उसमें अधिकार दिया जाये तो ये उचित नहीं है और इससे भाइयों-बहनों में कड़वाहट पैदा होगी, उनके रिश्ते में दरार आएगी और से यह उचित नहीं है। इसमें विवाद हो सकता है, विवाद के अलावा और कुछ नहीं हो सकता है और रिश्ता टूटने की अधिक संभावना है। कही कही पर तो लोग जमीन बेचकर दहेज़ देते है
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से सरोज चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि महिलाएं कितनी भी मेहनत कर लें या परिवार के साथ कन्धा से कन्धा मिलाकर चल लें। लेकिन उन्हें वो मान सम्मान नहीं मिलता है जो उन्हें मिलना चाहिए ।इसलिए अगर महिलाओं के नाम जमीन का अधिकार मिलजाए तो वे अपने बच्चों का अच्छे से पालन पोषण कर सकते हैं
इस एपिसोड में जलवायु परिवर्तन और उसके प्रभावों को एक किसान परिवार की कहानी के माध्यम से दिखाया गया है। बदलते मौसम पैटर्न, अनियमित वर्षा, और कृषि पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा की गई है। साथ ही, जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए समुदाय-स्तर पर कार्रवाई करने का आह्वान किया गया है।
उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी शैलेश पाल से बातचीत की। उन्होंने बताया कि महिलायें अपने ससुराल पर ही अपना हिस्सा ले तो ये सही रहेगा अन्यथा विवाद की स्थिति बनने की संभावना रहती है।
