उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं के सम्पत्ति के अधिकार में विभिन्न तरह की बढ़ाएं आ रही है। कुछ लोगों का कहना है कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार नही देना चाहिए। यदि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार दिया जाएगा तो यह विवाद का जड़ बन जाएगा। जिस घर में भाई है वह दहेज और सम्पत्ति में हक़ दोनों कैसे देगा ? जिस घर में भाई नही है वहां बेटी को सम्पत्ति में अधिकार दिया जा सकता है

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रदीप मिश्रा से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को संपत्ति में अधिकार नहीं देना चाहिए क्योंकी इससे विवाद की स्तिथि बन सकती है और भाई बहन के रिश्ते के बीच दरार आ सकता है

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से सरोज चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि समाज में लड़कियों और महिलाओं को शिक्षित करना और उन्हें उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करना बहुत महत्वपूर्ण है। लोगों को लैंगिक समानता के महत्व का अभियान चलाकर समझाया जा सकता है। महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए सख्त कानून बनाए जाने चाहिए। और उन्हें सख्ती से पालन करना चाहिए। रीति रिवाज़ और परंपराओं को समय के साथ बदलना चाहिए या समय के साथ बदलना आवश्यक है। मीडिया के द्वारा लैंगिक समानता के बारे जागरूकता फैलाना चाहिए । उदाहरण के लिए, महिलाओं के लिए सम्मान और समानता पर आधारित फिल्म, टीवी शो और सोशल मीडिया के माध्यम से बढ़ावा दिया जा सकता है। घर में छोटे बच्चे को बचपन से ही यह सिखाया जाना चाहिए, उन्हें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और उनका सम्मान करना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से अमित प्रताप सिंह से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। इससे भाइयों बहन के बीच तनाव हो जाएगा उनका कहना है जिस घर में लड़का है उस घर में महिलाओं को अधिकार नहीं मिल सकता जिस घर में कोई लड़का नहीं है वहां लड़कियों को संपत्ति का अधिकार मिल सकता है

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा सिंचाई के साथ घुलनशील उर्वरक देने से जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार दिया जाना चाहिए। महिलाएँ और बच्चे समान हैं, लेकिन जैसे-जैसे वे बड़े होते हैं, उनकी समानता बढ़ती है और धीरे-धीरे उन्हें संपत्ति के अधिकार से वंचित किया जाता है। जिस तरह लोगों को शिक्षा, नौकरियों में समान दर्जा दिया जाता है उसी तरह महिलाओं को भी संपत्ति का अधिकार दिया जाए. महिलाओं को शिक्षा की भी आवश्यकता है कि लोग शिक्षित रहें तभी लोग आधुनिक वातावरण से जुड़ सकेंगे । अगर लोगों की सोच बदलती है, तो महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिल सकता है, इसके लिए सभी को आगे आने की जरूरत है,

क्या आप जानते है कि गुस्से से नहीं बल्कि शांत रहकर ही हम बच्चे का व्यवहार सही रख सकते है। धैर्य से काम लेंगे तो हमारे साथ बच्चों का रिश्ता मीठा होता चला जाएगा। कार्यक्रम सुनिए और अपने नन्हे-मुन्नों के अनुभवों को रिकॉर्ड कीजिये, फ़ोन में नंबर 3 दबाकर।

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से सरोज चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि समाज में महिलाओं को पहले यह समझना चाहिए कि भूमि का अधिकार उनके लिए भी है। भूमि अधिकार भी एक महत्वपूर्ण मानवाधिकार मुद्दा है जिसे सम्मान के साथ जोड़ा जाना चाहिए लेकिन महिलाओं की गरिमा और सम्मान को ध्यान में रखे बिना भूमि अधिकारों पर बातचीत अधूरी है क्योंकि यह गरीबी का सामना कर रहे लोगों को भूमि अधिकार प्राप्त करने के लिए कानूनी और नीतिगत संसाधनों का उपयोग करने के बारे में है। भूमि अधिकारों की उपेक्षा का महिलाओं और समाज के अन्य वंचित वर्गों की आजीविका, आवास सुरक्षा और जीवन की गुणवत्ता पर अधिक सीधा प्रभाव पड़ता है। इसलिए, अधिकारों पर काम करते समय, पहला कदम महिलाओं को स्वतंत्र व्यक्तियों के रूप में मान्यता देना है, ताकि महिलाओं को उस मामले में अपने भूमि अधिकारों को सुरक्षित करने में मदद मिल सके।