Transcript Unavailable.

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से सरोज चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि लैंगिक समानता और महिलाओं के अधिकारों को देने में पुरुषों की भूमिका बहुत अहम् है। परिवार के सदस्यों को महिला -पुरुष समानता का महत्व समझाना चाहिए। लड़का और लड़की के परवरिश में अंतर नही करना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के सी चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की जब लड़कियाँ और लड़के शक्ति मिशन के तहत समान अधिकारों का नारा देते हैं तो महिलाओं को संपत्ति का अधिका भी देना चाहिए, क्योंकि महिलाएं ही समाज की पालक हैं, चाहे आपकी बहन बेटी हो या हमारी, महिलाएं अपने बच्चे के भविष्य को निर्भर करती हैं और उन्हें भी संपत्ति का अधिकार मिलना है। इससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और आने वाले समय में महिलाएं भी खुद को सशक्त महसूस करेंगी। उन्हें पैतृक संपत्ति में संपत्ति का अधिकार देना उचित है। क्षेत्र के कुछ लोगों का कहना है कि अगर महिलाओं को संपत्ति का अधिकार मिलता है, तो उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। कुछ लोगों का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए, जिसे लेकर असमंजस की स्थिति है, हालांकि कुछ महिलाओं का कहना है संपत्ति का अधिकार प्रत्येक व्यक्ति का समान अधिकार है, इसलिए हमें भी शिक्षा, नौकरियों जैसे समान अधिकार मिलने चाहिए और महिलाओं को अन्य स्थानों पर भी समानता दी जा रही है तो भूमि में भी अधिकार मिलना चाहिए

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से सरोज चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं के भूमि अधिकारों को वैध बनाने के लिए सुधार आवश्यक हैं, इसके लिए सरकार को महिलाओं के लिए स्पष्ट और समान भूमि अधिकार कानून बनाने चाहिए।सरकारी जमीन को सरकार के द्वारा गरीब महिलाओं को वितरित किया जाना चाहिए, गरीब महिलाओं को समाज में जागरूकता फैलाने के लिए अभियान चलाना चाहिए ताकि लोग महिलाओं के भूमि अधिकारों को स्वीकार कर सकें। महिलाओं को भूमि खरीदने के लिए वित्तीय सहायता और उनके अधिकारों की कानूनी मान्यता प्रदान की जानी चाहिए। इससे महिलाओं के भूमि अधिकारों की बाधाओं को कम किया जा सकता है और उन्हें उनका हक मिल सकता है।

संतकबीरनगरः कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र का मामला जहां घटना को अंजाम देने वाले थे शातिर बदमाश पुलिस ने समय रहते दबोचा भेजा न्यायालय

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से राम प्रकाश सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रोता से साक्षात्कार लिया। श्रोता ने बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। यदि ऐसा होता है तो महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी। आज सरकार द्वारा महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही है। जमीन में महिलाओं को भी अधिकार मिले इसका भी कानून में प्रावधान किया गया है। महिलाओं को सम्पत्ति में अधिकार मिलेगा तभी भारत का विकास होगा

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से प्रताप सिंह से साक्षात्कार लिया।प्रताप सिंह ने बताया कि भारत में अधिकांश महिलाएं कृषि कार्य में लगी हुई हैं और घर के काम भी करती हैं । बच्चों की देखभाल भी करती हैं। मगर उनको सम्पत्ति में अधिकार नहीं दिया गया है क्योंकि हिस्सा देने में कुछ दिक्कतें हैं .इस दिक्कतों या समस्या का समाधान होना जरुरी है

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ अशोक झा ऑर्गेनिक खेती यानी प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दे रहे हैं। इसकी पूरी जानकारी सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के.सी.चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिला सम्पत्ति अधिकार पर क्षेत्र की महिलाओं की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आई है। महिलाओं के अनुसार उनको पैतृक सम्पत्ति में हिस्सा नहीं चाहिए। हिस्सा मांगने पर भाइयों के साथ सम्बन्ध ख़राब हो जाएगा। भाई और पिता बहुत खर्च कर के शादी करते हैं। फिर सम्पत्ति में हिस्सा लेना उचित नही होगा

लोग कहते हैं की इतनी दोस्ती मत करो, के दोस्त दिल पर सवार हो जाए, में कहता हूं दोस्ती इतनी करो के, दुश्मन को भी तुम से प्यार हो जाए….! साथियों दोस्ती जीवन के सबसे अनमोल बंधनों में से एक है. यह रिश्ता खून का न होते हुए भी बढ़-चढ़कर साथ निभाता है. दुनिया में यह इकलौता ऐसा रिश्ता है जो बच्चा मां की पेट से बाहर आने के बाद बनाता हैं। इसके अलावा लगभग सभी रिश्ते पहले से ही तैयार होते है। एक अच्छा दोस्त मिलना भी किसी आशीर्वाद से कम नहीं होता है।वैसे तो दोस्ती को सेलिब्रेट करने के लिए किसी खास दिन की जरूरत नहीं है. फिर भी इस दिन को और खास बनाने के लिए हर साल अगस्त महीने के पहले इतवार को फ्रेंडशिप-डे मनाया जाता है. फ्रेंडशिप-डे मनाने के पीछे की खास वजह ‘दोस्ती के महत्व का समझना’ है. चूंकि यह खास दिन दोस्ती को समर्पित है. इस दिन हर कोई अपने खास दोस्त के साथ एंजॉय करता है. साथियों... आप सभी को मोबाइल वाणी परिवार की और से फ्रेंडशिप-डे की हार्दिक शुभकामनाएं .