उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सविता से साक्षात्कार लिया। सविता ने बताया कि अगर बेटी उस लायक है तो बेटियों का भी अधिकार पैतृक संपत्ति में होता है। अगर भाई नहीं है तो उनका अधिकार पूरा है और अगर भाई है तो उन्हें अधिकार नहीं लेना चाहिए। इससे भाई बहन के रिश्ते में दरार आता है। बेटा और बेटी में कोई फर्क नहीं है , बेटियां भी बेटो के जैसा बन कर दिखा सकती है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं जैसे महिलाओं को शिक्षा, नौकरी आदि में पुरुषों के बराबर सुविधाएं मिल रही हैं, लेकिन जब संपत्ति के अधिकार की बात आती है तो महिलाओं को संपत्ति का अधिकार देने से लोग कतराते है। लोगों का कहना हैं कि महिलाओं को घर में रहना चाहिए उन्हें संपत्ति का अधिकार नहीं मिलाना चाहिए।क्षेत्र के अन्य लोगो का कहना हैं कि अगर महिलाओं को संपत्ति का अधिकार दिया जाता है, तो भाई-बहन के रिश्ते में दरार आ जाएगी, लेकिन अगर महिलाओं के पास संपत्ति होगी, तो वे भी सशक्त होंगी और अपने काम काज में जुटी रहेंगी । जिस तरह से महिलाएं खेती में जुटी रहती हैं, उसी तरह वे कभी भी अपनी संपत्ति का आदान-प्रदान कर सकती हैं और कहीं भी किसी बड़ी नौकरी की तरह अपना जीवन यापन कर सकती हैं। लेकिन महिलाओं के संपत्ति के अधिकार पर लोगों का कहना है कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं दिया जाना चाहिए। जब समानता का अधिकार सबके लिए लागु हो रहा है तो फिर संपत्ति का अधिकार क्यों नहीं। महिलाओं को जागरूक होने की जरुरत है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आशुतोष उपाध्याय से साक्षात्कार लिया। आशुतोष ने बताया कि पैतृक संपत्ति में बेटियों को भी बेटे के समान बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। आज भारत का हर क्षेत्र लड़कियाँ और महिलाएँ भी पुरुषों की तरह ही आगे बढ़ रही हैं, वे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। अगर पैतृक संपत्ति में बेटियों को भी बेटों की तरह समान अधिकार मिलेंगे, तो उनका सर्वांगीण विकास होगा, वे आत्मनिर्भर होंगी और महिला सशक्तिकरण में बहुत बड़ा योगदान होगा।संपत्ति के अधिकार के बराबर बंटवारे से समाज में उनका भी अच्छा योगदान होगा और अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगी। अगर शादी के बाद ससुराल उन्हें कोई समस्या होगी तो वे, पैतृक संपत्ति के भरोसे अपना पालन पोषण कर सकती है। बेटियों को भी पिता के संपत्ति में बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार रोकने के लिए चौबीस घंटे चलने वाले हेल्पलाइन नंबर 181 पर शिकायत दर्ज किया जा सकता है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से नूतन उपाध्याय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से गरिमा उपाध्याय से साक्षात्कार लिया। गरिमा उपाध्याय ने बताया कि पैतृक सम्पत्ति में बेटी को अधिकार तभी मिल सकता है जब मायके में भाई ना हो। माँ - पिता की सेवा करने पर बेटी को सम्पत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। भाई के रहते बहन को अधिकार नही मिल सकता है। ऐसा होने पर भाई - बहन के बीच दरार पैदा हो जाती है

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं की समस्याओं का एक कारण क्षेत्रीय विभिन्नताएं भी है। भारत एक बहुत बड़ा देश है, लेकिन क्षेत्रीय विभिन्नताओं के कारण, महिलाओं के लिए समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। आज भी आदिवासी महिलाएं शिक्षा के बारे में जागरूक नहीं हो रही हैं।कहीं - कहीं लोग बच्चियों को शिक्षा देने से कतराते नज़र आ रहे हैं। महिलाएं अपने हक़ की लड़ाई नहीं लड़ पा रही हैं। शहरी क्षेत्रों में, स्कूली शिक्षा की कुछ गुणवत्ता काफी दिखाई देती है, लेकिन ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों में, महिलाएं अभी भी शिक्षा से वंचित हैं। अगर वे वंचित हैं, तो समाज का उत्थान कैसे होगा? महिलाओं को अपने अधिकारों के लिए शिक्षित होना जरुरी है। महिलाएँ शिक्षित होंगी तभी एक सुसज्जित समाज का निर्माण होगा।

उत्तर प्रदेश राज्य के संत कबीर नगर जिला से के. सी. चौधरी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से के . के . मिश्रा से साक्षात्कार लिया। मिश्रा जी ने बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार मिलना चाहिए। सरकार का प्रयास है और सबका हक़ दस्तूर है। यदि बीटा को सम्पत्ति का अधिकार है तो बेटी हो भी हक़ है। सम्पत्ति बंटवारे को लेकर भाई - बहन के रिश्ते में दरार तो जरूर आएगी। सम्पत्ति अधिकार मिलने से महिलाएं सशक्त होंगी और अपने अधिकार , कर्तव्य और जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी होगी। अपनी लड़ाई स्वयं लड़ेंगी

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के संत कबीर नगर से लेकर रामप्रकाश सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि बारिश नहीं होने से किसानों की फसल बर्बाद होने की आशंका है। हर ग्राम पंचायत में सरकारी ट्यूबवेल लगाए गए हैं लेकिन जल निगम पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है बारिश न होने से किसान की फसल फंसी हुई है और बारिश न होने से सारी समस्याएं बढ़ रही हैं और गर्मी गर्म हो रही है और सारी समस्याएं ऐसी ही हैं। हम इस उम्मीद के साथ बैठे थे कि हमारी फसल तैयार हो जाएगी, इसलिए मोबाइल आवाज से मेल खाने के लिए धन्यवाद।

उत्तरप्रदेश राज्य के संतकबीर नगर से के सी चौधरी मोबाइल वाणी के माध्यम से उपेंद्रमन त्रिपाठी से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार होना चहिए क्योंकि वे भी अपने माता-पिता के गर्भ से पैदा हुई हैं, जिस तरह से बच्चों का अधिकार है उसी तरह से महिलाओं का भी अधिकार है। इससे भाई बहन के रिश्ते में दरार आ सकता है लेकिन उनका सम्पत्ति में अधिकार है तो है इसलिए महिलाओं को सम्पत्ति का अधिकार होने चाहिए। जहां उनकी शादी हुई है, उनकी भी ननद होगी वहां उनको अधिकार मिलेगा वहां भी उन्हें संपत्ति पर अधिकार ले लेगी, इसलिए इस में कुछ भी गलत नहीं है उन्हें अधिकार मिलना चाहिए ।