लोकसभा चुनाव को देखते हुए सिसवन अंचला अधिकारी ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान। सिसवन सीवान मुख्य सड़क पर लोकसभा चुनाव को देखते हुए सिसवन अंचला अधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। वाहन चेकिंग अभियान के दरमियान दो पहिया तथा चार पहिया वाहनों की जांच की गई।
दोस्तों, प्रधानमंत्री के पद पर बैठे , किसी भी व्यक्ति से कम से कम इतनी उम्मीद तो कर ही सकते हैं कि उस पद पर बैठने वाला व्यक्ति पद की गरिमा को बनाए रखेगा। लेकिन कल के भाषण में प्रधानमंत्री ने उसका भी ख्याल नहीं रखा, सबसे बड़ी बात देश के पूर्व प्रधानमंत्री के खिलाफ खुले मंच से झूठ बोला। लोकतंत्र में आलोचना सर्वोपरि है वो फिर चाहे काम की हो या व्यक्ति की, सवाल उठता है कि आलोचना करने के लिए झूठ बोलना आवश्यक है क्या? दोस्तों आप प्रधानमंत्री के बयान पर क्या सोचते हैं, क्या आप इस तरह के बयानों से सहमत हैं या असहमत, क्या आपको भी लगता है कि चुनाव जीतने के लिए किसी भी हद तक जाना अनिवार्य है, या फिर आप भी मानते हैं कि कम से कम एक मर्यादा बनाकर रखी जानी चाहिए चाहे चुनाव जीतें या हारें। चुनाव आयोग द्वारा कोई कार्रवाई न करने पर आप क्या सोचते हैं। अपनी राय रिकॉर्ड करें मोबाइलवाणी पर।
जिस तरह एक देश का विकास ज़रूरी है, उसी तरह प्रकृति भी हमारे लिए बहुत ज़रूरी है। औद्योगिक गतिविधियों के कारण प्रकृति को काफी क्षति पहुंची है।आज के समय वैश्विक ताप वृद्धि, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण जैसी कई बड़ी समस्याएं हमारे समक्ष खड़ी हैं। लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फ़ैलाने और धरती संरक्षण को लेकर प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर वर्ष 22 अप्रेल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। पृथ्वी दिवस को मनाने की शुरुआत साल 1970 में हुई थी।
सिसवन प्रखण्ड के मधवापुर में एनडीए कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल पूर्वी के अध्यक्ष देवेंद्र तिवारी व संचालन प्रखंड जदयू अध्यक्ष सत्येन्द्र भारती ने की ।इस मौके पर एनडीए के कार्यकर्ताओं व नेताओं ने सीवान लोकसभा क्षेत्र के एनडीए प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार प्रसार करने व रिकार्ड मतों से जीत दिलवाने के लिए एकजुटता से कार्य करने पर बल दिया।वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यक्रम को जन जन तक पहुंचाने की बात कही। बैठक में। रवीश सिंह, संतोष तिवारी ,रघुनाथ राम, आभा सिंह ,पप्पू पटेल,बब्लू सिंह, शंकर जी गिरि ,अवधेश यादव ,राजकुमार माली कमलेश सिंह, कमेंद्र सिंह ,धर्मेंद्र साह विधायक कर्ण जीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ,रमेश सिंह कुशवाहा ,अजय सिंह संजय पांडेय,चन्द्रकेतु सिंह आदि ने अपने विचार रखें।
हसनपुरा एमएच नगर थाना क्षेत्र के कन्हौली में पूर्व के विवाद में हुई मारपीट मामले में दूसरे पक्ष ने भी स्थानीय थाने में तीन महिला सहित सात लोगों पर स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है। यह प्राथमिकी विद्यार्थी यादव के 18 वर्षीय पुत्री सुमन कुमारी ने कराई है। जहां अपने दर्ज प्राथमिकी में बताई है कि उक्त तिथि को मैं अपने दरवाजे पर बैठी थी। तभी गाली-गलौज करते हुए जान मारने की नियत से बगल के ही मुकेश यादव, मनीषा कुमारी, उषा कुमारी, नेहा कुमारी, सोनू यादव, राजेश यादव व गणेश यादव ने अपने-अपने हाथों में हर्वे-हथियार, लाठी-डंडा, लोहे का फाइटर व रड़ से हमला कर दिया। इतना ही नही गलत नियत से मेरा कपड़ा भी फाड़ दिया। वही बीच-बचाव करने आए मेरा भाई संदीप यादव और मेरी मां ममता देवी को उपरोक्त सभी ने मारपीट कर घायल कर दिया। साथ ही घर मे घुसकर 32 हजार नगद, शैक्षणिक प्रमाण पत्र सहित एक लाख रुपये के गहने लेकर भाग गए। वही जाते वक्त जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि प्राप्त आवेदन के अनुसार प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। वही आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
हसनपुरा में अगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर प्रशासन काफी सक्रिय है। जहां शनिवार की देर शाम प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश्वर राम, अंचलाधिकारी उदयन सिंह व थाने के प्रशिक्षु दरोगा गौतम कुमार द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह वाहन जांच सीवान सिसवन मुख्य पथ स्टेट हाइवे-89 पर थाना के समीप सहित अन्य जगहों पर चलाया गया। जिसमें दो पहिया, तीन पहिया व चार पहिया वाहनों कि जांच की गई। इस दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। सभी रास्ते बदल कर अपने गंतव्य की ओर जाते दिखे। इस दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह कटिबद्ध है। जहां मतदान से पहले ही मादक पदार्थों, हथियारों की तस्करी व अवैध कैश के आवागमन को रोका जा सके, इसके लिए सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।
रघुनाथपुर सिसवन मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ जाने से एक व्यक्ति घायल हो गए।घायल व्यक्ति की पहचान एकमा थाना क्षेत्र के रहने वाले सुशील कुमार के रूप में हुई है। घायल अवस्था मे उन्हें निजी डॉक्टर के क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टर ने उनकी मरहम पट्टी की।बताया जा रहा है कि एक शादी समारोह से लौट रहे थे तभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए जिससे वह घायल हो गए ।
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के अंतर्गत कृषि विशेषज्ञ जीवदास साहू गर्मी के मौसम में धनिया की खेती कैसे करनी चाहिए,इसके बारे में जानकारी दे रहे हैं। सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें.
सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...
सिसवन प्रखंड के सहकारिता पदाधिकारी सह सेक्टर पदाधिकारी रेयाज अहमद सिसवन पंचायत के माधोपुर गांव स्थित बूथ संख्या 171,172 और 173 के मतदाताओ के घर दस्तक देकर वोट देने के प्रति उनसे अपील किया.उन्होंने कहा कि इस लोकतंत्र में मतदाता मालिक होते हैं और चुनाव एक महापर्व है. ऐसे में इस उत्सव के रूप में मनाते हुए वोट जरूर वोट डालें.