Transcript Unavailable.
सिसवन | थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गांव में सुबह शराब के नशे में धुत एक युवक ग्रामीणों के साथ हो हल्ला कर रहा था। जिससे तंग आकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ग्यासपुर पहुंच शराबी युवक को हिरासत में ले लिया और रेफरल अस्पताल में जॉच कराने के बाद डॉक्टरों ने शराब पीने की पुष्टि कर दी। उसके बाद पुलिस ने उसे न्यायलय भेज दिया।
सिसवन | चैनपुर ओपी के नयागांव में अहले सुबह आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिस में एक अधेड़ घायल हो गया। घायल अधेड का इलाज रेफरल अस्पताल में कराया गया है। घायल नयागांव निवासी दुर्गाचरण प्रसाद है। घायल ने इसकी सूचना थाने को दी है । जिसके बाद पुलिस मामले की छान बीन कर रही है
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
सिसवन प्रखंड क्षेत्र के सरौत गांव में एक घर का दीवार गिरने से एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान सरौत गांव की रहने वाली विमला देवी के रूप में हुआ है। घायल अवस्था में उसे सिसवन के रेफरल अस्पताल भर्ती कराया गया जहां पर उसकी मरहम पट्टी की गई।
सिसवन | थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगहों पर आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में दो महिलाएं घायल हो गई। घायलों में उबधी गांव निवासी हीरालाल ठाकुर की पत्नी ज्ञानमाला देवी व नंदामुड़ा अपने मायके आई भागर गांव की राजकुमार यादव की पत्नी रिंकू देवी शामिल है। दोनों महिलाओं का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस के मामले की जानकारी दी गई है।
सिसवन। थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह से शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार कर चलान कर दिया। सीवान भेजे जाने वालों में गंगपुर सिसवन के अजय प्रसाद व चैनपुर ओपी क्षेत्र के रामगढ़ निवासी मनोज यादव का पु यूत्र विशाल कुमार यादव है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद से सीवान भेजा।
सिसवन थाना क्षेत्र के चैनपुर ओपी पुलिस ने 10 लीटर देसी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान आसाव थाना क्षेत्र के झंडा छपरा गांव के रहने वाले पवन दुबे के रूप में हुई है। जिसे देसी शराब बेचने के आरोप में सिवान जेल भेज दिया गया।
गोरिया कोठी में आशा कार्यकर्ता की हड़ताल के चलते रविवार को सरकारी अस्पताल के कई कार्य बाधित हो चले। बताते चले कि आशा कार्यकर्ता इन दिनों हड़ताल पर हैं जिसके चलते ग्रामीण क्षेत्रों से गर्भवती महिलाओं को अस्पताल तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है।