बिहार के सिवान जिला के पचरुखी की रिपोर्ट: पचरुखी सहायक सराय ओपी थाना क्षेत्र के उंखई चंवर में पुलिस ने शराब कारोबारियों के विरुद्ध सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस द्वारा पांच हजार लीटर पासा को विनष्ट कर दिया गया। उक्त आशय की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया छापेमारी के दौरान पुलिस ने दर्जनों शराब की भट्ठियों को भी ध्वस्त कर दिया गया। हालाकि शराब कारोबारी पुलिस के आने की भनक लगते ही भाग निकले। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस उंखई चंवर में पहुंची और सघन छापेमारी किया। छापेमारी में जिला क्यूआरटी की टीम भी शामिल थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

बिहार के सिवान जिला के गोरेयाकोठी की रिपोर्ट: गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा विधायक देवेशकांत सिंह ने सिसई से पहलेजपुर एवं गोरेयाकोठी से मिर्जापुर जाने वाली सड़क का शिलान्यास किया। विधायक के निजी सचिव सोनू कुमार सिंह ने बताया कि सिसई से पहलेजपुर 1.800 किलोमीटर 1करोड़ 73 लाख 26 हजार 193 रुपए एवं गोरेयाकोठी से मिर्जापुर 2.300 किलोमीटर 1 करोड़ 15 लाख 96 हजार 840 रूपए की लागत से दोनों सडकों का पुनर्निर्माण किया जाएगा। विधायक देवेश कान्त सिंह ने बताया कि लगभग 40 वर्षो बाद सिसई से पहलेजपुर पथ का पुनर्निर्माण किया जाएगा। गोरेयाकोठी विधान सभा क्षेत्र की जनता- जनार्दन ने मुझे जिस उम्मीद और विश्वास के साथ निर्वाचित किया है तथा सेवा करने का मौका दिया है उस मौके पर मैं खड़ा उतरा हूं।

बिहार के सिवान जिला के भगवानपुर हाट की रिपोर्ट: भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के कौड़िया टोले लिलही गांव से 19 वर्षीय लड़की का शादी की नीयत से अपहरण करने का मामला प्रकास में आया है। इस मामले अपहृत लड़की के पिता के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। इसमें उसने तीन लोगों गांव के अनिल कुमार, बसंतपुर थाना क्षेत्र के बगहां गांव के तुलसी कुमार व उसरी गांव के अंकित कुमार को आरोपित किया गया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत लड़की को बसंतपुर से बरामद कर लिया। बरामद की गई लड़की को एसआई विनोद कुमार धारा 164 के तहत बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय ले गए हैं। थानाध्यक्ष रितेश कुमार मंडल ने बताया कि इस मामले में न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बिहार के सिवान जिला से सदर की रिपोर्ट: समाहरणालय सभागार जिलाधिकारी कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रखंडों से आयें कुल 37 आवेदनकर्ताओं की समस्याओं पर सुनवाई की गयी। जिसमें अलग-अलग विभागों जैसे अपर समाहर्त्ता कार्यालय, अनुमंडल कार्यालय, शिक्षा विभाग, बैंकिंग, वन स्टांप सेन्टर, प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, थाना इत्यादि से संबंधित प्राप्त आवेदन-पत्रों और समस्याओं पर संज्ञान लेते हुए डीएम द्वारा उक्त समस्याओं का ससमय नियमानुसार निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया गया।

बिहार के सिवान जिला से राहुल कुमार की रिपोर्ट: उत्तर बिहार के सुप्रसिद्ध महेन्द्रनाथ मेला सिवान के मेंहदार में 8 मार्च से शुरू होने वाले महाशिवरात्रि मेले को केवल 15 दिन शेष रह गए हैं। इसे देखते हुए प्रशासन व पुजारियों ने तैयारी शुरू कर दी है। मन्दिर की साफ - सफाई से लेकर रंग- रोगन का कार्य तेजी से चल रहा है। महेन्द्रनाथ मन्दिर ऐसा ऐतिहासिक मंदिर हैं, जहां दूरदराज से लोग शिव की आराधना करने पहुंचते हैं। इन दिनों मंदिर परिसर में साफ- सफाई के साथ मरम्मत और रंगाई- पुताई का कार्य दिन भर चल रहा है। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। तीन दिन पहले सिवान सदर एसडीओ संजय कुमार व एसडीपीओ सूरज कुमार के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों व पुजारियों की बैठक हुई जिसमें एसडीओ ने मंदिर परिसर में सुरक्षा व सफाई की व्यवस्था से संबंधित कई निर्देश दिए। यहां सीसीटीवी कैमरा, बेरिकेडिंग , कमल दाह सरोवर में मोटर बोट, लाइफ सेविंग जैकेट, एंबुलेंस व डॉक्टरों की तैनाती, मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में महिला पुलिस बल की तैनाती के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। 7 मार्च को यहां मेंहदार महोत्सव का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें स्थानीय व राष्ट्रीय प्रसिद्धि प्राप्त कलाकारों द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा।

बिहार के सिवान जिला के रघुनाथपुर की रिपोर्ट: प्रखंड क्षेत्र में संत शिरोमणि रविदास जी की आज जयंती मनाई गई जहां उनके तेल चित्र पुष्प माला अर्पित कर नमन किया गया संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती का अवसर पर बुद्धिजीवी विभाग एवं अन्य लोगों द्वारा उनके तेल चित्र पुष्प माला अर्पित का नमन करते हुए उनके जीवन के संबंध में विस्तार पूर्वक वर्णन किया

बिहार के सिवान जिला से दरौदा की रिपोर्ट: प्रखंड क्षेत्र में माघ पूर्णिमा को लेकर सार्वजनिक रूप से अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया माघ पूर्णिमा का हिंदू धर्म में काफी महत्व होता है ऐसी मानता है कि इस दिन श्रद्धा सुमन के साथ पूजा आपसे ना करने से घर में सुख संपत्ति और ऐश्वर्या का वास होता है वही माघ पूर्णिमा को लेकर अखंड कीर्तन का आयोजन सार्वजनिक रूप सेकिया गया

बिहार के सिवान जिला से अंबे कुमारी की रिपोर्ट: जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सिवान द्वारा आगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के निमित जिला स्तर पर गठित सभी कोषांगो के वरीय पदाधिकारी,नोडल पदाधिकारियो, सहयोगी पदाधिकारी,प्रतिनियुक्त सम्बंधित कर्मियों के साथ अबतक की गई तैयारी के बारे में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सिवान द्वारा बारी बारी से एक एक कोषांग के नोडल/सहयोगी , एवम अन्य कर्मियो से कोषांग द्वारा अबतक किए गए कार्यों तथा चुनाव के दौरान किए जानेवाले कार्यों की अद्यतन जानकारी प्राप्त की गई । तदोपरान्त निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध कराई गई मार्गदर्शिका को बार बार अच्छी तरह से पढ़ने का निदेश सभी संबंधित पदाधिकारियों एवम कर्मियों को दी गई साथ ही सभी को अपने वरीय पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर त्रुटिरहित तैयारी करने का भी निर्देश दिया गया। अगली बैठक में पूरी तैयारी के साथ भाग लेने का निर्देश जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी सिवान के द्वारा सभी कोषांग के नोडल को दिया गया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त सिवान, अपर समाहर्ता सिवान, अपर समाहर्ता लोक शिक़ायत निवारण पदाधिकारी सिवान आदि उपस्थित थे.

बिहार के सिवान जिला से मैरवा की रिपोर्ट: मैरवा थाना क्षेत्र के धरहरा गांव के हिमांशु पब्लिक स्कूल कैम्पस से एक बोलोरो गाड़ी को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया है। गाड़ी चोरी होने के बाद आस पास के क्षेत्रो में दहशत कायम हो गया। चोरी की घटना बढ़ने से प्रखंड क्षेत्र के लोग चिंतित है। पीड़ित स्कूल के प्रिंसिपल मुकेश कुमार बैठा ने स्थानीय थाना में आवेदन दिया है। उसने कहा कि 23 फरवरी को स्कूल कैम्पस में संध्या 4 बजे बोलेरो गाड़ी को खड़ा किया गया। जो 12 बजे रात तक गाड़ी को देखा गया है। लेकिन 24 फरवरी की सुबह बोलेरो गाड़ी खड़ी हुई नही पायी गयी। जिसके बाद काफी खोजबीन शुरू हुआ। मगर गाड़ी का कही पता नही चलने पर पुलिस को सूचना दिया गया। पीड़ित ने पुलिस प्रसाशन से अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्यवाई करते हुए बोलोरो गाड़ी को बरामद करने की गुहार लगाया है।

बिहार के सिवान जिला से मैरवा की रिपोर्ट: : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पूर्वोत्तर रेलवे मैरवा स्टेशन का लोकार्पण 10 बजकर 45 मिनट पर करेंगे। स्टेशन सज धज कर तैयार हो गया है। इसे अंतिम रूप देने में कारीगर जुटे हुए है। वाराणासी रेलवे के वीके यादव ने मैरवा स्टेशन का लोकार्पण का आमंत्रण पत्र मैरवा वासियों को भेजा है। जिसमे स्टेशन के लोकार्पण के दौरान अधिक से अधिक संख्या में लोगो को पहुंचने की अपील किया है।