बिहार के सिवान जिला से महाराजगंज की रिपोर्ट: महाराजगंज क्षेत्र में चोरों ने मचाया जमकर तांडव,अपराधियों का हुआ हौसला बुलंद ,बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस की नींद उड़ी. महाराजगंज क्षेत्र के दरौंदा थाना क्षेत्र के दारौंदा बाजार के समीप सीवान-छपरा मुख्य मार्ग पर स्थित हार्डवेयर के दुकान से अज्ञात चोरों ने 15 टन लोहे के रॉड की चोरी कर ली है। जिसकी बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रूपया है। वहीं इस घटना के पहले भी दरौंदा थाना क्षेत्र के उजाए के सरपंच मिथिलेश जी के यहां चोरी , चिंतामनपुर में दो घरों में चोरी की घटना घट चुकी हैं. इस घटना के एक दिन पहले दरौंदा में सीएसपी से 2.5 लाख की लूट की घटना घट चुकी है. पीड़ित दुकानदार विकास कुमार सिंह ने बताया कि दरौंदा बाजार के समीप भारत ट्रेडर्स नाम से हार्डवेयर की दुकान चलाते है। शुक्रवार को उनके छोटे भाई दुकान बंद कर वापस अपने घर चले गए थे। आज जब वापस सुबह करीब 8 बजे पहुंचा तो देखा कि दुकान के आगे के शटर का ताला टूटा हुआ है और शटर उठा हुआ है। जब अंदर दुकान में जाकर देखा तो दुकान से लोहे का रॉड गायब था और दुकान के पीछे का भी लोहे का दरवाजा तोड़ा गया है। दुकानदार विकास कुमार ने बताया कि 15 टन रॉड की चोरी की गई है जिसकी बाजार में कीमत लगभग 10 लाख रूपया है।
बिहार के सिवान जिला से सिसवन की रिपोर्ट: सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर काली मंदिर के पास सघन वाहन चेकिंग के क्रम में एक बोलेरो रजि ० नं०- BR29PA5305 के चालक की नजर पुलिस पर पड़ी तो गाड़ी रोक कर गाड़ी में बैठे चालक एवं एक अन्य व्यक्ति गाड़ी से उतर कर भागने लगा. पुलिस बल के सहयोग से गाड़ी के चालक को पकड़ा गया तथा दूसरा व्यक्ति भागने में सफल रहा. गिरफ्तार व्यक्ति ( चालक ) ग्यासपुर निवासी कमरूद्दीन खान उर्फ फुलन खान है जिसके पास से एक पिस्टल एवं पाँच जिंदा गोली बरामद किया गया. वही भागने वाला व्यक्ति का नाम कल्लू खान पिता तारा खान साकिन ग्यासपुर थाना सिसवन जिला सिवान का रहने वाला है. अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु त्वरित कार्रवाई की जा रही है.
बिहार के सिवान जिला से हसनपुरा की रिपोर्ट: एमएच नगर थाना क्षेत्र के अरंडा में शुक्रवार की देर शाम पूर्व के विवाद को ले दो पक्ष आपस में भीड़ गए। जहां इस मारपीट में दोनों तरफ से करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल है।वही पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बिहार के सीवान जिला से सिसवन की रिपोर्ट: ।सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए हथियार के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जबकि गिरफ्तार व्यक्ति का एक अन्य साथी भागने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गयासपुर गांव के रहने वाले कमरुद्दीन खान के रूप में हुई है। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह द्वारा जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक बोलेरो से दो लोग अवैध हथियार लेकर जा रहे हैं इसी सूचना के आधार पर ताजपुर सिसवन मुख्य सड़क पर ग्यासपुर काली मंदिर के समीप वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया इसी दौरान ताजपुर की तरफ से आ रही एक बोलेरो गाड़ी को जांच करने के लिए रोका गया जिसमें एक पिस्तौल तथा पांच जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। जबकि अन्य एक व्यक्ति जो की बोलेरो पर सवार था भागने में सफल रहा जिसकी गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।
बिहार के सिवान जिला से सिसवन की रिपोर्ट: सिसवन थाना क्षेत्र के चैनपुर ओपी पुलिस द्वारा शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रामगढ़ गांव के रहने वाले मनोज शाह के रूप में हुई है। जिसे आगे की कार्रवाई करने को लेकर पुलिस द्वारा सिवान न्यायालय भेज दिया गया।
बिहार के सिवान जिला से हसनपुर की रिपोर्ट:: हसनपुर के गुरुजवा जलालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ग्रामीणों द्वारा उसे समय हंगामा कर दिया गया जब डिलीवरी के दौरान दो बच्चे की मौत हो गई। ग्रामीणों द्वारा मौत का कारण डॉक्टरों की लापरवाही बताई जा रही है।
बिहार के सिवान जिला से रघुनाथपुर की रिपोर्ट: प्रखंड अंतर्गत मुरारपट्टी गांव के दलित बस्ती में शनिवार को सत्यम महिला ग्राम संगठन की जीविका दीदियों द्वारा बीपीएम अभिषेक कुमार चिंटू के मार्गदर्शन में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान एच एन एस एम आर पी जी एन सोनी द्वारा बताया गया कि मतदान करना नागरिको का मौलिक अधिकार है मतदान अवश्य करना चाहिए। मतदान के दिन सब काम छोड़ कर हम अपने मत का प्रयोग जरूर करें। मौके पर कम्युनिटी मोबलाइज पुतुल देवी, बुक कीपर सुभाष राम, सीएलएफ कोषाध्यक्ष चन्द्रावती देवी सहित अन्य जीविका दिदिया मौजूद थी।
बिहार के सिवान जिला से रघुनाथपुर की रिपोर्ट: रघुनाथपुर थाना परिसर में नहीं लगा जनता दरबार लोग लौट निराशा रघुनाथपुर थाना परिषद में शनिवार को जनता दरबार लगाकर जमीन से संबंधित विवादों का निपटारा किया जाता है। वही शनिवार को जनता दरबार न लगने से कई लोग निराश लौट गए।
बिहार के सिवान जिला से दरौदा की रिपोर्ट: प्रखंड क्षेत्र में आज संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती मनाई गई जहां उनके तेल चित्र पुष्प माला अर्पित कर नमन किया गया वहीं आए हुए वक्ताओं द्वारा उनके जीवन के संबंध में विस्तार पूर्वक चर्चाएं भी की गई
बिहार के सिवान जिला से दरौदा की रिपोर्ट: प्रखंड क्षेत्र में आज माघ पूर्णिमा को लेकर श्रद्धालुओं द्वारा बड़ी श्रद्धा सुमन के साथ पूजा अर्चना की गई मध्य पूर्णिमा का हिंदू धर्म में काफी महत्व होता है हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार इस दिन श्रद्धा सुमन के साथ पूजा अर्चना कर दान पुण्य करने से घर में सुख संपत्ति और ऐश्वर्या का वास होता है
