रघुनाथपुर में कुर्ता फाड़ होली का हुआ आयोजन। रघुनाथपुर प्रखंड के विभिन्न जगहों पर बड़े ही धूमधाम के साथ लोगों द्वारा आज होली पर्व मनाया जा रहा है। वहीं कुछ लोगों द्वारा कल भी होली पर्व मनाया गया है। वही कुर्ता का होली का हुआ आयोजन जिसकी तस्वीर सामने निकलकर आई हुई है।

सिवान जिला के रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र में रंगों का त्योहार होली हर्षो और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है वही प्रखंड क्षेत्र में कल भी कई जगहों पर रंगों का त्योहार होली मनाई गई वहीं आज प्रखंड के अनेकों जगहों पर रंगो का त्यौहार मनाया जा रहा है जहां उत्साह बच्चों में कुछ खास कर ज्यादा ही देखने को मिल रहा है

होली पर्व को लेकर आज कई जगहों पर होली मिलन कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जहां आए हुए लोगों द्वारा पारंपरिक होली गीत गया गया होली मिलन कार्यक्रम को लेकर लोगों द्वारा पारंपरिक होली गीत गाते हुए एक दूसरे को गुलाल अबीर लगाकर होली की बधाई विधि वही होली को लेकर हर तरफ उत्साह और उमंग देखा गया

सिसवन प्रखंड के विभिन्न जगहों पर किसानों द्वारा खेतों में जलाई जा रहे हैं खरपतवार जिसकी तस्वीर है सामने निकलकर आई है।हालांकि कृषि विभाग द्वारा खेतों में खरपतवार जलाने से किसानों को कई बार मना किया गया है। उसके बाद भी किसानों द्वारा खेतों में खरपतवार जलाया जा रहा है।

रघुनाथपुर प्रखंड के कई जगहों पर लोगों ने होली मनाई आज कई जगहों पर होगी कल। रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के कई जगहों पर होली आज मनाई जा रही है तो कुछ जगहों पर होली कल मनाई जाएगी।

हसनपुरा सिवान मुख्य सड़क पर अपने ही बाइक से गिरकर बाइक सवार हुआ घायल। बताते चले कि हसनपुरा सिवान मुख्य सड़क पर अपने ही बाइक से गिरकर एक बाइक सवार घायल हो गया। घायल बाइक सवार की पहचान सिवान नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले सुल्तान मियां के रूप में हुई है। घायल अवस्था में उसे निजी डॉक्टर के क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी मरहम पट्टी की गई।

सिवान: होली पर्व को लेकर सिवान रेलवे स्टेशन पर रेल प्रशासन अलर्ट है। होली पर्व को देखते हुए 26 से 29 मार्च तक रेलवे के द्वारा 24 घंटा मॉनिटरिंग एवं सेवा देने के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है इसको लेकर वाराणसी रेल मंडल के डीआरएम विनीता शर्मा के निर्देश पर 26 मार्च से 29 मार्च तक होली के अवसर पर 24 घंटे मॉनिटरिंग एवं सेवा देने हेतु वाराणसी मंडल कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। साथ ही इस दौरान मंडल के स्टेशनों पर सम्भावित यात्री यातायात वृद्धि के अनुमान के आधार पर वाराणसी मंडल के महत्वपूर्ण स्टेशनों पर अधिकारियों एवं पर्यवेक्षकीय कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त सिवान स्टेशन पर भी किसी भी स्थिति को संभालने के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है, जहां से संबंधित अधिकारी एवं वरिष्ठ पर्यवेक्षक होली पर्व के दौरान आने- जाने वाले यात्रियों की पूर्ण निगरानी करेंगे। साथ ही उनके द्वारा स्टेशन की सभी गतिविधियों की सघन मॉनिटरिंग की जाएगी।

सिवान: रंगों का त्योहार होली पर सिवान जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में फाग की चौपाल जागी है। गांव की युवा और बुजुर्ग की टोली ढोलक झाल के साथ यह चौपाल कहीं अबीर तो कहीं गुलाल उड़ रहे हैं। युवाओं की टोली भक्ति रस में डूब रही है युवाओं की टोली श्रृंगार रस झूम रही है। इन चौपालों की धुन में माहौल को होलीयाना बना दिया है। होली के चौपाल में जब पारंपरिक फगुआ के गीत गूंजते हैं तो लोग होली के मस्ती में सराबोर होते हैं। सिवान के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों पूरा इलाका होलियाना मूड में दिख रहा है। इस चौपाल ने गांव में आपसी प्रेम सौहार्द का भाईचारा बना रखा है। गांव के लोगों की माने तो यह परंपरा सदियों गांव से चली आ रही हैं। आपको बता दे की होली पर भोजपुरी होली के लोकगीत का गाकर एक दूसरे को बधाई देने की परंपरा रही है। लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में तो यह आज भी काम बेस देखा जा सकता है। लेकिन शहरी क्षेत्र से यह परंपरा विलुप्त हो गया है।

सिवान: होली पर सिवान जिला स्वीप प्रबंधन कोषांग के द्वारा लोकसभा चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने को लेकर टिप प्लान के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के गतिविधियों का आयोजन कर जनता को मतदान करने के लिए जागरूक किया गया। इसके तहत सोमवार को महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के महाराजगंज, बसंतपुर, भगवानपुर तथा सिवान लोकसभा क्षेत्र के नौतन, जीरादेई, मैरवा प्रखंड में मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। वहीं स्वीप कोषांग कर्मियों के द्वारा जागरूकता रैली निकालकर मतदान के महत्व को बताया गया। तथा लोकसभा चुनाव में बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की गई।

सिवान जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को हर जगह हाथों में गुलाल और रंग लेकर एक - दूसरे को रंग लगाते हुए हैप्पी होली से विश करते नजर आए। आज सुबह होली की शुरुआत सबसे पहले छोटे बच्चों ने की। बच्चों की टोलियां एक दूसरे को रंग लगाया एक दूसरे के साथ मस्ती की। पानी से भरे गुब्बारे एक दूसरे पर फेंकते नजर आए। लोग टोली बनाकर एक- दूसरे के घर जाकर होली खेल रहे है। दरअसल होलिका दहन के बाद सोमवार को सिवान जिला के कुछ ग्रामीण इलाकों में होली मनाया जा रहा है वहीं शहरी क्षेत्र में मंगलवार को होली मनाया जाएगा।