सिवान जिला के रघुनाथपुर प्रखंड के रेफरल अस्पताल में जीरो से लेकर 5 वर्ष के बच्चों को बीसीजी खेसरा विटामिन ए सहित अन्य रोग प्रतिरोधक क्षमता की टिका दी गई इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया यह पाखंड क्षेत्र के अलग-अलग गांव से लगभग दो दर्जन की कड़ी में महिलाएं बच्चों को लेकर आई हुई थी जहां पर बच्चों को बीसीजी खेसरा विटामिन ए सहित अन्य भूख प्रतिरोधक क्षमता की टिका दी गई .
बिहार राज्य के सिवान जिला से अम्बे मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही हैं कि भारतीय जनता पार्टी के सिवान लोकसभा विस्तारक नीरेंद्र श्रीवास्तव कि अध्यक्षता में सोमवार को भाजपा मण्डल अध्यक्ष आनन्द शाही के आवास पर लोक सभा चुनाव के संदर्भ में एक बैठक आयोजित की गई. जिसमें एनडीए समर्थित जदयू प्रत्याशी श्रीमती विजय लक्ष्मी कुशवाहा को जीतने के लिए रणनीति पर चर्चा किया गया. इस दौरान मोहन प्रसाद राजभर प्रदेश उपाध्यक्ष जनता दल यूनाइटेड अति पिछड़ा प्रकोष्ठ पूर्व प्रमुख मैरवा ने कहा सिवान की जनता ने मन बना लिया है, विजय लक्ष्मी को इस बार विजय का माला पहनाएगी. बिहार के लोक प्रिय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार एवं यशस्वी प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ को मजबूत करने का मन बना चुकी है. एनडीए चार सौ पार मे सिवान की अहम भूमिका होगी.बैठक में मैरवा जेडीयू अध्यक्ष ओमप्रकाश राम, जिरादेई अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर, भाजपा मण्डल महा मंत्री डाक्टर प्रकाश कुशवाहा, बूथ अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, डाक्टर बसंत राजभर, आदि उपस्थित रहे.
जिलाधिकारी के निर्देश पर आज प्रखंड परिसर में 11 बजे बीडीओ धनंजय कुमार और सीओ राहुल कुमार सहित प्रखंड के कर्मियों ने लोकसभा चुनाव को लेकर बढाये सीवान की शान का लोगो का अनावरण किया गया। लोगो मे कतारबद्ध होकर खड़े होकर 25 मई को अधिक से अधिक मतदान कर सिवान की शान को बढ़ाने की बात लिखा है। स्वीप कोषांग के तहत प्रखंड से लेकर पंचायत स्तर तक इस लोगो के माध्यम से वोट करने की अपील मतदाताओं से किया जायेगा। बीडीओ धनंजय कुमार ने कहा की स्वीप कोषांग के तहत अभियान चलाकर पंचायत स्तर पर लोगो के माध्यम से मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाताओं को जागरूक किया जायेगा। जिससे अधिक से अधिक मतदाता वोट कर सीवान की शान को बरकरार रखे। मौके पर कार्यपालक सहायक वरुण गुप्ता, कंचन जैसवाल, कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर सहित प्रखंड के सभी कर्मी मौजूद थे।
सिसवन प्रखंड कार्यालय पर सोमवार मतदाता लोगों का अनावरण किया गया। इस मौके पर साथ ही उपस्थित आंगनबाड़ी सेविका, जीविका दीदी, विकास मित्र प्रखंड व अंचल में कार्यरत कार्यपालक सहायकों को मतदाता जागरूकता का संकल्प दिलाया गया। बीडीओ राजेश कुमार ने कहा कि हम सभी का दायित्व है कि महिला युवा जो पहली बार मतदान देंगे को जागरूक कर प्रोत्साहित कर मतदान केन्द्रो तक ले जाने के लिए प्रेरित करें।
सिसवन थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के पास (चेमनी के करीब) ट्रेक्टर पलटने से तीन युवक घायल हो गए। घायल युवकों में माधोपुर गांव निवासी सलाउद्दीन का पुत्र भोला कुमार, जितेंद्र का पुत्र रितेश यादव और राजकुमार साह का पुत्र अभिषेक कुमार साह शामिल है। तीनों घायलों को सिसवन के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार गांव के ही एक ट्रैक्टर मालिक के ट्रैक्टर पर सवार तीनों युवक घूम रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर पलट गई। जिसमें तीनों युवक घायल हो गए।
लोकसभा चुनाव को देखते हसनपुरा अंचलाधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया वाहन जांच अभियान। वाहन जांच अभियान पेट्रोल पम्प और थाना के पास बीडीओ राजेश्वर राम सीओ उदयन सिंह थाना प्रभारी मिहिर कुमार थाना बल के द्वारा चारपहिया और दो पहिया वाहनों का जाँच किया गया। इस संदर्भ में थाना प्रभारी मिहिर कुमार ने बताया कि चुनाव को देखते हूए थाना क्षेत्र के अलग अलग जगहों पर वाहन का जाँच अभियान चलाया जा रहा है ताकी निष्पक्ष तरीक़े से चुनाव कराया जा सके और किसी भी प्रकार का अवैध वस्तु जिस से चुनाव में गड़बड़ी हो उसको रोकने के लिए रोज़ाना वाहनो का चेकिंग किया जा रहा है।मिहिर कुमार ने यह भी बताया कि चुनाव के दौरान मादक पदार्थों को रोकने के पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।।
सिवान: सारण रेंज के डीआइजी विकाश बर्मन सिवान पहुँचे है। जहां डीआईजी ने पुलिस लाइन में जवानों से गार्ड ऑफ आर्नर की सलामी लिया। जिसके बाद पुलिस लाइन के साथ एसपी कार्यालय का भी निरीक्षण किया। डीआईजी ने सबसे पहले दंगा से निपटने के लिए दंगा नियंत्रण वाहन व वज्र वाहन सहित अन्य वाहनों का निरीक्षण किया। जहां दंगा में जाने वाले वाहनों पर सीसीटीवी के माध्यम से दंगा करने वाले लोगों का वीडियो रिकॉर्ड बनाने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने वाटर कैनन के साथ साथ दंगा नियंत्रण बल का निरिक्षण किया। जिसमे माक ड्रिल किया गया। दंगा नियंत्रण बल द्वारा दंगा में होने वाले बल प्रयोगों को दिखाया। डीआईजी ने स्वयं किस तरह से दंगा में शामिल होने वाले लोगों पर नियंत्रण करना है और कैसे आंसू गैस का इस्तेमाल करना है। इसका भी निरीक्षण किया। जिसके बाद उन्होंने शस्त्रगार की निरीक्षण किया।
रघुनाथपुर सिसवन मुख्य सड़क पर आवारा पशु की चपेट में आने से एक आलू व्यवसाई अपने साइकिल से गिरकर घायल हो गया। घायल आलू व्यवसाई की पहचान उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के रहने वाले अवतार यादव के रूप में हुई है। घायल अवस्था में ग्रामीणों द्वारा उसे निजी डॉक्टर के क्लीनिक में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी मरहम पट्टी की गई।
सिसवन थाना पुलिस द्वारा शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के पुरुषोतम मुड़ा गांव निवासी अमरनाथ भगत के रूप में हुई है। जिसे पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई करने के लिए सिवान न्यालय भेज दिया गया।
सिवान: बिहार विधालय परीक्षा समिति द्वारा जारी मैट्रिक परीक्षा के परिणाम में भी जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए चन्द्रा क्लासेज के छात्रों ने एक बार फिर से कोचिंग का परचम बुलंद रखा है। चन्द्रा क्लासेज के छात्र निर्भय कुमार तथा अंकेश कुमार ने क्रमशः 419 तथा 402 अंक लाते हुए 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त कोचिंग के अन्य छात्र निगम कुमार, बन्दना कुमारी, इरशाद अली तथा अनुष्का राज समेत अनेक छात्र छात्राओं ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए अपना तथा अपने परिवार का नाम रौशन किया है। सफल छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता तथा शिक्षकों को दिया और कहा कि कोचिंग में जिस तरह उनका मार्गदर्शन किया गया उससे उन्हें पूरी उम्मीद थी कि वह अच्छे अंकों से पास होंगे। कोचिंग के टॉपर निर्भय कुमार ने कहा कि वह आगे चलकर सिविल सेवा के क्षेत्र में जाना चाहते हैं। वहीं अंकेश कुमार ने इंजीनियर बनकर देश की सेवा करने की इच्छा जताई।