बिहार के सिवान जिला से हसनपुरा की रिपोर्ट: प्रखंड के उसरी धनौती स्थित चंद्र बदन उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज के खेल मैदान में चल रहे वाइसीसी क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच अगामी 18 फरवरी को खेला जाएगा। यह फाइनल मुकाबला संतोष इलेवन हसनपुरा बनाम खानपुर खैराटी हुसैनगंज टीम के बीच खेला जाएगा। इसके आयोजनकर्ता राजद के पंचायतीराज प्रकोष्ठ अध्यक्ष मनोज यादव ने बताया कि इस टूर्नामेंट में विजेता टीम को 21 हजार व उप विजेता टीम को 11 हजार की नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। वही इसके मुख्य अतिथि हिना सहाब व मुन्ना शाही होंगे। मैच के सहयोगी में बीरेंद्र यादव, सद्दाम, शाहबाज खान, चंदन यादव, दीपू यादव सहित अन्य है।

बिहार के सिवान जिले से मैरवा की रिपोर्ट:सिवान: मैरवा के राधेश्यामपुरम लक्ष्मीपुर रेलवे ढाला के समीप स्थित संस्कृति इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने के उद्देश्य से विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी में पूर्व सांसद ओमप्रकाश यादव , जिलापरिषद अध्यक्ष संगीता चौधरी, चेयरमैन प्रतिनिधि अभिमन्यु गुप्ता उर्फ सोनू, लोजपा नेता विनोद तिवारी सहित सैकड़ों अभिभावक पहुंचे हुए थे। इस प्रदर्शनी में स्कूल के 450 विद्यार्थियों ने अपने अपने मॉडल्स को प्रदर्शित करते हुए अपनी प्रतिभा को साबित कर सभी को प्रभावित किया। विद्यार्थियों के कई मॉडल आकर्षण का केन्द्र बने रहे। स्कुलो में छात्रों ने विधानसभा, लोकसभा, राम मंदिर, चंद्रयान -3, आदित्य एल्बर्ट, स्मार्ट सिटी, ग्रीन अर्थ पेरी स्कोप, वैक्यूम क्लीनर , मेट्रो सिटी, पोल्यूशन फ्री एंड्योमेन्ट समेत अन्य प्रकार के मॉडल को बनाया था। जो छात्रों ने अपने द्वारा बनाये गये मॉडल को विस्तृत रूप से बताते हुए देखा गया। संस्कृति स्कूल के प्रांगण में विज्ञान प्रदर्शनी को देखने के लिए छात्रों के सैकड़ो अभिभावक पहुंचे हुए थे। जिसमे छात्रों ने विज्ञान, भूगोल, हस्तकला में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा और वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित कर सभी की प्रशंसा हासिल की। डायरेक्टर अभिषेक पांडेय ने कहा कि इस प्रदर्शनी से बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने और उनका विज्ञान के प्रति आकर्षण को बढ़ाने का मौका मिलता है। स्कूल के प्रिंसिपल अभिजीत चक्रवर्ती ने कहा कि एक सप्ताह में बच्चों ने विज्ञान प्रदर्शनी को लेकर मॉडल तैयार किये है। जो काबिले तारीफ है। उन्होंने शिक्षा के साथ साथ उनके प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ साथ उनके उज्ववल भविष्य की कामना करता हूं। स्कूल के संस्थापक अभिनीत राय तथा उप प्रिंसिपल मिथुन उककपा ने छात्रों के प्रदर्शन को उत्कृष्ट बताया है।

बिहार के सिवान जिले से मैरवा की रिपोर्ट: मैरवा थाना क्षेत्र के कबीरपुर में थाना प्रभारी प्रमोद साह ने जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों के साथ बैठक कर सरस्वती पूजा में डीजे सहित अन्य कार्यक्रम पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाने का निर्देश दिया है। थानाध्यक्ष ने स्पष्ट कर दिया कि पूजा व विसर्जन जुलूस में डीजे नहीं बजेगा। जुलूस में कोई धारदार हथियार नहीं रखेंगे। इन नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। डीजे को जब्त कर डीजे मालिक और पूजा लाइसेंसधारी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कहा कि पूजा में शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा की लोगों से पूजा में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। सभी जनप्रतिनिधियों को सुरक्षा का दायित्व देते हुए पूजा तथा विसर्जन जुलूस पर नजर रखने को कहा गया। कहीं भी किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना तत्काल थाना को देने को कहा गया। बैठक में मुखिया विजय बहादुर सिंह, सरपंच राजन तिवारी, ओमप्रकाश सिंह, गोलु सिंह, काशी साह, पंचदेव ठाकुर, जितेश यादव, नसरुद्दीन अंसारी, मनीष तिवारी समेत दर्जनों गांव के बच्चे मौजूद थे.

हसनपुरा प्रखंड के एम एच नगर थाना परिसर में एम एच नगर थाना अध्यक्ष द्वारा पूजा समिति तथा डीजे मालिकों के साथ बैठक की गई। सरस्वती पूजा को लेकर शांतिपूर्वक सभी जगह पूजा संपन्न हो इसको लेकर प्रशासन द्वारा पहल की जा रही है। वहीं पूजा के दौरान डीजे बजाने पर प्रशासन द्वारा प्रतिबंध लगाया गया है।

सिसवन(सिवान): सिसवन थाना पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे एक पियक्कड़ को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार पियक्कड़ ग्यासपुर चीरा निवासी लालबाबू महतो है। पुलिस ने मेडिकल जांच के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल ले गई ,जहां पर शराब पीने की पुष्टि हुई। आगे की कार्यवाई के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया।

सिवान जिला के रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र में वानरों के आतंक से ग्रामीण परेशान देखे जा रहे हैं ग्रामीणों का कहना था की आए दिन बंदरों के झुंड के झुंड आकर घर के ऊपर रखे हुए सामानों को फाड़कर तहस-नस का बर्बाद कर देते हैं जिसे काफी नुकसान हो रहा है तथा घर के आसपास लगाए गए पेड़ पौधे साथ सब्जी के पौधों को भी नुकसान पहुंचाते हैं

सिवान जिला के रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र में बसंत पंचमी पूजा को लेकर मूर्तिकारों द्वारा मूर्ति बनाकर उसे अंतिम रूप देने में लगे हुए हैं प्रखंड क्षेत्र में बसंत पंचमी पूजा को लेकर लोक तैयारी में जुट गया है तो वही मूर्ति कावड़ द्वारा मूर्ति बनाकर उसे अंतिम रूप दिया जा रहा है

बिहार के सिवान जिला से दरौदा की रिपोर्ट: प्रखंड क्षेत्र में 14 फरवरी को मनाया जाने वाले बसंत पंचमी पूजा को लेकर तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है 14 फरवरी को मनाया जाने वाले बसंत पंचमी पूजा को लेकर बच्चों में कुछ खास कर ज्यादा ही उत्साह देखने को मिल रहा है प्रखंड क्षेत्र में जगह-जगह पर मां शारदा की प्रतिमा स्थापित की जाएगी

नमस्कार दोस्तों , आप सुन रहे हैं कि सीवान जिले के कुल एक सौ स्कूलों में मेगा सास पोर्टल के विवरण को मंजूरी नहीं दी गई है , जिनमें कुल दो हजार तीन सौ स्कूल हैं । टी के माध्यम से , बच्चों को पोषण छात्रवृत्ति आदि जैसे प्रोत्साहन प्रदान किए जाते हैं , लेकिन 61 स्कूलों के सत्यापन की कमी और मैच परिणाम डेटा में सुधार के कारण , जिले में ऐसी समस्या हुई है ।

3 फरवरी की रात को बाइक सवार उपद्रवियों ने शिक्षा विभाग के एक कर्मचारी को हथियार से धमकाकर उसकी बाइक , मोबाइल फोन और बैग लूट लिया । पीड़ित , हुशनगंज थाना क्षेत्र के फरीदपुर निवासी आत्मा कुमार यादव ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई ।