सिसवन सिवान।सिसवन प्रखंड के जयी छपरा गांव में रामनवमी के अवसर पर साहिब दरबार द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।इस संबंध में साहिब दरबार के पीठाधिपति पूज्य सरकार जी द्वारा जानकारी दी गई।

बिहार राज्य के सिवान जिला के हसनपुरा में श्री राम जन्मोउत्सव समारोह को लेकर सोभा यात्रा निकाली गई। सर्व हिंदू समाज द्वारा भव्य श्री रामचंद्र जी की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में हजारों की संख्या में राम भक्त शामिल हुए। शोभा यात्रा में श्री राम भक्त पताका फहराते हुए चल रहे थे। वहीं शोभायात्रा में भगवान श्री राम, मां सीता, राम लक्ष्मण एवं हनुमान जी की झांकी मन मोह रही थी। श्रद्धालु भगवान राम के भजनों पर झूमते हुए चल रहे थे।

बिहार राज्य के सिवान जिला के हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाना क्षेत्र के उसरी खुर्द स्थित नबीगंज गांव निवासी सूलेमान मंसूरी की झोपड़ीनुमा घर मे अचानक हुई अगलगी में हजारों की संपति जल कर राख हो गया। इस आगलगी में मशीनरी सामान सहित करीब छह से सात हजार की संपति का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारणों का पता नही चल सका है। ग्रामीणों का कहना है कि आग अचानक लग गई। आग लगने के बाद स्थानीय ग्रामीण आग बुझाने में जुट गए। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक झोपड़ी में रखे सब कुछ जल कर राख हो गया।

बिहार राज्य के सिवान जिला के सिसवन थाना पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए बघौना गांव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बघौना गांव निवासी सुनील नट के रूप में हुई है।सुनील नट पर देशी शराब खरीद बिक्री करने का आरोप है। पुलिस द्वारा उसे सिवान जेल भेज दिया गया।

बिहार राज्य के सिवान जिला के आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय बसंतपुर के छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किये है । जिन्हें आपदा प्रबंधन जीवन रक्षक संस्थान द्वारा प्रशस्ति पत्र व मेडल समेत अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया। सम्मान समारोह का आयोजन टर्निंग प्वाइंट बसंतपुर में किया गया है। माँ शारदे कोचिंग सेंटर बसंतपुर के डायरेक्टर दिनेश कुमार यादव के नेतृत्व में सफल छात्र छात्रा ट्युशन क्लास करते थे। सभी की उज्जवल भविष्य की कामना के साथ राष्ट्र सेवा की अन्य कार्यों में भी इनकी समर्पित सहभागिता की उपेक्षा रखते है।

बिहार राज्य के सिवान जिला के लकड़ी नबीगंज प्रखंड क्षेत्र के बिजली के शॉर्ट सर्किट चिंगारी निकलने से मदारपुर निवासी परशुराम शाह के पुत्र ध्रुप साह के झोपड़ीनुमा घर में आग लग गई। जिससे हजारों की संपत्ति जलकर राख हो गई। अप्रैल माह में भीषण गर्मी पड़ रही है और आए दिन लगातार आगलगी की घटनाएं घट रही हैं फिर भी बिजली विभाग के अधिकारी कुछ नहीं कर पा रहे है। लकड़ी नाबीगंज और बसंतपुर प्रखंड में एक सप्ताह में आगलगी की लगभग आधा दर्जन घटनाएं हो चुकी हैं। मौके पर अंचलाधिकारी नेहा कुमारी पहुंच परिवारजनों को सान्त्वना व उचित मुआवजा दिलाने की बात कही ।

रघुनाथपुर सिवान। रघुनाथपुर प्रखंड के सरकारी गैर सरकारी विद्यालय सहित कई जगहों पर मनाई गई सम्राट अशोक की जयंती। मंगलवार को रघुनाथपुर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी गैर सरकारी विद्यालयों सहित कई जगहों पर सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में आए हुए लोगों ने सम्राट अशोक के जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उनके बारे में लोगों को जानकारी दी।

हसनपुरा सिवान।हसनपुरा प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में मंगलवार को सम्राट अशोक की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान मध्य विद्यालय सरैया हिंदी, उत्क्रमित मध्य विद्यालय अरंडा हिंदी सहित अन्य विद्यालयों के शिक्षकों द्वारा उनकी जीवनी के बारे में उपस्थित बच्चों को विस्तृत जानकारी देते हुए कहे कि चक्रवर्ती सम्राट अशोक का जन्म 304 ई. पू वर्तमान बिहार के पाटलिपुत्र में हुआ था। सम्राट बिंदुसार के पुत्र और मौर्य वंश के तीसरे राजा के रूप में जाने गए थे। चन्द्रगुप्त मौर्य की तरह ही उनका पोता भी काफी शक्तिशाली था। पाटलिपुत्र नामक स्थान पर जन्म लेने के बाद उन्होंने अपने राज्य को पुरे अखंड भारतवर्ष में फैलाया और पुरे भारत पर राज किया। अशोक को अपने जीवन में बहुत से सौतेले भाइयों से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ा। लेकिन थोड़ा ही बड़ा होने के बाद अशोक की सैन्य कौशल देखने को मिलने लगी थी। उनके युद्ध कौशल को और अधिक निखार देने के लिए शाही प्रशिक्षण की भी व्यवस्था की गई थी। इस प्रकार से अशोक को काफी कम आयु में तीरंदाजी के साथ अन्य जरुरी युद्ध कौशलों में काफी अच्छी महारत मिल चुकी थी। इसके साथ ही वे उच्च कोटि के शिकारी भी थे। उनके द्वारा एक छड़ी से शेर में मारने की कला का भी वर्णन मिलता है। उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें मौर्य शासन के अवन्ति में होने वाले दंगों को रोकने को भेजा गया था।

हसनपुरा सिवान।हसनपुरा प्रखंड के एमएच नगर थाना क्षेत्र के कन्हौली गाँव में जमकर लाठी, डंडे चले। जिसमें एक पक्ष के मां और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। जहां उक्त सभी का इलाज स्थानीय सीएचसी पर करवाया गया। मामला पूर्व का विवाद से जुड़ा हुआ है। वही इस मामले में एक पक्ष के राजेन्द्र यादव के पत्नी शिवकली देवी ने स्थानीय थाने में छह नामजद सहित छह अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपने दर्ज प्राथमिकी में बताई है कि उक्त तिथि को उक्त समय में अपने दरवाजे पर बैठी थी। तभी संदीप यादव, ममता देवी, पूनम कुमारी, सुमन कुमारी, मनन यादव, जितेश यादव सहित छह अज्ञात ने अपने-अपने हाथों में धड़ाधड़ हथियार, लाठी, डंडा व पिस्टल से लैस होकर मारपीट करने लगा। वही मुझे मार खाते देख बचाने आई मेरी दो बेटी यथा मनीषा कुमारी तथा नेहा कुमारी को भी उपरोक्त दबंगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिससे हाथ, पैर, पीठ व आंख पर गंभीर चोटे लगी है। वही हम सभी घायल अवस्था में गिर रहे। तभी मेरे गले से सोने की चेन एवं नगद 5 हजार रुपए उपरोक्त दबंगों ने छीन लिया। वही जाते वक्त जान मारने की धमकी भी दी। इस मामले थानाध्यक्ष मिहिर कुमार ने बताया कि पीड़िता द्वारा प्राप्त आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई। वही पुलिस आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

सिसवन सिवान।सिसवन थाना क्षेत्र के सुगहि गांव में मारपीट के दौरान एक महिला घायल हो गई। घायल महिला की पहचान सुगहि गाव निवासी बृजमोहन ठाकुर की पत्नी मुनी देवी के रूप में हुआ है।घायल अवस्था में उसे सिसवन के रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उसकी मरहम पट्टी की गई ।