Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
गिद्धौर प्रखंड में तिल की सौंधी खुशबू से महक रही बाजार, लोगों में देखा जा रहा है तिलकुट की खरीदारी का उत्साह
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटि के महासचिव एवं नवनियुक्त झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर से महिला कांग्रेस की झारखंड प्रदेश अध्यक्ष गुंजन कुमारी सिंह ने दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में औपचारिक मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उन्होंने झारखंड प्रभारी को बुके एवं शॉल देकर स्वागत करते हुए नवर्ष की बधाई दी। इस मुलाकात के दौरान संगठन को मजबूत बनाने और झारखंड की राजनीति पर चर्चा की। इस दौरान प्रभारी ने कहा कि बहुत ही जल्द मेरा झारखंड दौरा होगा। राज्य के सभी कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजनों से विस्तार पूर्वक संगठन के मामले में विचार-विमर्श करूंगा।
हंटरगंज प्रखण्ड के डुमरी कलां पंचायत सचिवालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा एवं केंद्र सरकार की विकास रॉल मॉडल को लेकर एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत की मुखिया साधना सिंह एवं संचालन प्रो जैनेंद्र कुमार ने किया।मुख्य अतिथि के रूप में चतरा विधानसभा के पूर्व विधायक जनार्दन पासवान शामिल हुए। अपने संबोधन में कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत संकल्प यात्रा का शुभ आरंभ झारखंड के खूंटी जिला से 15 नवंबर को किया जो झारखंड के लिए बड़े ही सौभाग्य की बात है।2047 तक भारत को विकसित करने का संकल्प भारत के लिए स्वर्ण युग और आधुनिक युग के रूप मे साकार किया जाना बड़े गर्व की बात है।इस संकल्प यात्रा का उद्देश्य है कि ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों तक केंद्र सरकार के द्वारा संचालित योजनाएं सही ढंग से पहुंच पा रही है या नहीं। केंद्र की योजनाओं की जानकारी पहुंचना और प्रचार प्रसार करना भी शामिल है।ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करने वाले लोगों को जानकारी के अभाव में सरकारी योजनाओं से लाभ नहीं ले पाते हैं।मुख्य अतिथि ने कहा कि 1947 में गुलामी से आजादी मिली परंतु जिस गति से दुनिया के अन्य देश विकसित और आत्मनिर्भर हुए परंतु उस कतार में भारत देश आज तक खड़ा नही हो सका।इसी उद्देश्य को लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाला गया है।भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली सरकार ने नागरिकों की आवश्यकताओं को नजर में रखते हुए इस आधुनिक युग में कई कृतिमान स्थापित किए हैं। टेक्नोलॉजी,उन्नत खेती,महिलाओं का सम्मान, पर्यटन के क्षेत्र में अभूतपूर्व सुधार,महान स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मान, कला कृतियां को देश में वापस लाना,ऐतिहासिक स्थलों का पुनर्स्थापना सांस्कृतिक धरोहरों का संरक्षण,जलवायु परिवर्तन के लिए ठोस कदम डिजिटल भुगतान में व्यापक सुधार,डिजिटल भुगतान के ट्रांजेक्शन में अभूतपूर्व वृद्धि,दुनिया की सबसे बड़ी ग्रामीण ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी,अंतरिक्ष अभियान में कृतिमान,ड्रोन और अंतरिक्ष उद्योग में आत्म निर्भर के लिए अगर्तर,आधुनिक सड़कें,रेलवे स्टेशन,रेलवे ट्रैक,मेट्रो और एयरपोर्ट देश में विकास अद्भुत और अनोखा है।भारत का सबसे लंबा पुल,विश्व का सबसे ऊंचा गार्डर रेल पुल,भारत का सबसे लंबा रेल सह सड़क पुल,आयुष मान भारत के तहत पीएम जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना नागरिकों के सुविधा के लिए आधुनिक अस्पताल,चिकत्सा और शिक्षा को सुलभ बनाना,नागरिकों के लिए जीवन को और सरल बनाना जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।इस मौके पर जिला महामंत्री मिथलेश गुप्ता,शिव कुमार चौबे,विद्या सागर आर्य,वीरेंद्र सिंह,गुंजित सिंह, के अतिरिक्त दर्जनों लोग उपस्थित थे।
चतरा जिले के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल माँ कौलेश्वरी पर्वत प्रांगण में अक्षत पूजन कर सभी पंचायत में पूजित अक्षत का वितरण किया गया इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्रीनिवास जी पलामू प्रमंडल प्रभारी सह समाजसेवी ,व्यवसाय अमित पासवान जी ,प्रांत विद्यार्थी प्रमुख श्रीमान पंकज सिंह जी जिला कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं क्षेत्र के सभी स्वयंसेवक बजरंगी शामिल हुए। इस कार्यक्रम का संचालन प्रखंड पालक राहुल कुमार के द्वारा किया गया जोरी, हंटरगंज, पांडेपूरा प्रमुख सुबोध कुमार, बिट्टू सिंह, संतोष जी, भवानी सिंह जी शुभम कुमार धनंजय जी प्रभाकर जी श्री राम पांडे जी राजेश जी प्रीतम कुमार सुनील प्रजापति के साथ दर्जनों बजरंगी कार्यकर्ता शामिल रहे एवं 28 पंचायत से आए हुए सभी पंचायत प्रभारी एवं प्रमुख के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हंटरगंज स्थित देवी मंडप में माता के आशीर्वाद नगर भ्रमण के साथ मां कुलेश्वरी प्रांगण में पूजित अक्षत कलश विधिवत पूजन किया गया और सभी पंचायत में वितरण किया गया माननीय मुख्य अतिथि श्रीनिवास जी ने कहा कि रामलल्ला तो झांकी है काशी मथुरा बाकी है। प्रत्येक हिंदू परिवार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के सभी कार्यकर्ता बंधु अक्षत का वितरण करेंगे और यह हम सभी के लिए परम सौभाग्य की बात है कि हम सब श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के साथ हिंदू राष्ट्र भारत को घोषित करने का संकल्प लेने मे सहभागी हैं।
Transcript Unavailable.
"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा ग्रीन फास्फोरस के बारे में जानकारी दे रहे है। अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
बलबल मेला का हुआ डाक सम्पन्न, डाक में 80 हजार तक की लगी बोली
