हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए...

इस साल आपके घर खुशियों की हो धमाल, दौलत की ना हो कमी आप हो जाए मालामाल, मुस्कुराते रहो ऐसा हो सबका हाल, तहे दिल से मुबारक हो आपको नया साल... दोस्तों हम कामना करते है की बीते साल की तरह इस साल भी आपके लिए लाभदायक,खुशियों से भरा और स्वस्थ रहे,मोबाइल वाणी परिवार को ओर से आप सभी को नव वर्ष की हार्दिक बधाई धन्यवाद।

"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा शिमला मिर्च की खेती के बारे में जानकारी दे रहे है । विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें...

Transcript Unavailable.

दुकानदारों ने नोट फॉर सेल सीमेंट की खुले आम बिक्री का किया विरोध।

हंटरगंज थाना क्षेत्र के पंचायत डाहा के ग्राम ढेबो में जानवरों के द्वारा सेम की लत खा जाने को लेकर दो पक्षो में लाठी डंडे से जम कर हुई मार पीट।मार पीट में दोनो पक्षों के तरफ से लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायल में एक पक्ष नरेश यादव एवं उनकी पत्नी मुनिया देवी वहीं दूसरे पक्ष से राजकुमार यादव एवं इनकी पत्नी प्रीति देवी 25 वर्षीय बताई जा रही है। स्थानीय पुलिस के द्वारा सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार किया गया।प्रथम पक्ष के नरेश यादव के सर पर गंभीर चोट होने के कारण एवं दूसरे पक्ष की प्रीति देवी के नाक टूट जाने के कारण दोनों को बेहतर इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज गया रेफर कर दिया गया है। वही प्रथम पक्ष की मुनिया देवी के द्वारा बताया गया की हमारे जानवर के द्वारा दूसरे पक्ष के राजकुमार यादव का लत खा गया था इसी को लेकर वह सब हमारे घर पर लाठी डंडे से लैस होकर पहुंचे और हम लोग को मार पीट कर घायल कर दिया वहीं दूसरे पक्ष के राजकुमार यादव के द्वारा बताया गया की हमारी पत्नी के द्वारा सेम का लत खा जाने की शिकायत लेकर उसके घर पर गई थी इसी दौरान सभी ने मिलकर हमारी पत्नी के साथ जमकर मारपीट किया। जिस से हमारी पत्नी बुरी तरह घायल हो गई वही दोनों पक्षों के द्वारा थाना में मारपीट को लेकर लिखित आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

टंडवा प्रखण्ड के डकरा वीआईपी गेस्ट हाउस में शहीद शेख भिखारी और शहीद टिकैत उरांव की शहादत दिवस मनाने को लेकर कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष साबीर अंसारी की अध्यक्षता में एक बैठक आहुत की गई। बैठक का संचालन तौहीद अंसारी के द्वारा किया गया। बैठक में मुख्य रूप से मोर्चा अध्यक्ष इकबाल हुसैन व पूर्व जिला परिषद सदस्य अब्दुल्लाह अंसारी ने कहा कि शहीद शेख भिखारी व शहीद टिकैत उरांव झारखंड के वीर सपूतों में से एक थे। जिनकी शहादत की गाथा जितनी भी कि जाए कम है। बैठक में निर्णय लिया गया की 8जनवरी को खलारी बैंक चौंक मोहर्रम मेला टांड़ में शहीद शेख भिखारी दिवस मनाया जाय।बैठक में मुख्य रूप से जफरूद्दीन अंसारी,सलामत अंसारी,जेया आलम,जैनुल अबेदीन, जयप्रकाश महाराज,मोहम्मद जुल्फान, इकबाल अंसारी, मोहम्मद मोबीन, मोहम्मद अख्तर, मोहम्मद चांद,अय्युब रजा सहित कई गण मान्य लोग उपस्थित थे।

चतरा सदर थाना क्षेत्र के छठ तालाब निवासी संतोष राम (42 साल) पिछले 18 दिसंबर से लापता हैं। संतोष राम दीभा मोहल्ला के निवासी है। जो बिगहु राणा के साथ हैदराबाद के लिए निकले थे। लेकिन संतोष राम का अब तक कोई अता पता नहीं है। फोन से बात करने पर बिगहु राणा के द्वारा टाल मटोल किया जा रहा है। ऐसे में संतोष राम के परिजन काफी परेशान हैं। परिजन का कहना है कि काम करने को लेकर दिभा मोहल्ला के बिगहु राणा अपने साथ हैदराबाद ले गए थे। लेकिन अब उनसे बात करने पर जानकारी नहीं दिया जा रहा है। मामले को लेकर संतोष राम की पत्नी संगीता देवी ने सदर थाना में संतोष राम का गुमसुदगी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस इसकी छान बिन कर रही है।

Transcript Unavailable.

फुटबॉल मैच का किया उदघाटन