गिद्धौर(चतरा): प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायती राज जिला परियोजना प्रबंधक सुनील कुमार सिंह ने पंचायत सचिव व प्रज्ञा केंद्र संचालकों के साथ शनिवार को बैठक किया।बैठक में उपस्थित पंचायत सचिव को पंचायत में सुदृढ़ीकरण कार्य नही होने को लेकर जमकर फटकार लगाया।उन्होंने कहा कि सभी पंचायत भवन में सुदृढ़ीकरण में रात्रि प्रहरी रखना,सफाई कर्मी रखना तथा बिजली कनेक्शन, रंग रोगन, पर्दा ,शौचालय कार्य किया जाना है।वही प्रज्ञा केंद्र संचालकों को पंचायत में ही सुबह 10:00 बजे से 5:00 बजे तक रहकर कार्य करने का निर्देश दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रज्ञा केंद्र जिसके नाम से संचालित हैं,वही प्रज्ञा केंद्र का संचालन करेंगे। बैठक में पंचायत सचिव दिगंबर पांडेय,उज्जवल सिंह, चितरंजन शर्मा, 15 में वित्त के शेखर कुमार समेत प्रज्ञा केंद्र के संचालक उपस्थित थे।

अध्यक्ष सुकरा लोहरा एवं सचिव जगदीश गंझू बने खलारी। चुरी दक्षिणी पंचायत के अम्बाटोंगरी स्थित जतराटांड में शुक्रवार को मुखिया मलका मुंडा के अध्याता में सरहुल पूजा के लेकर बैठक किया गया। बैठक का संचालित बिरेन्द्र मुंडा ने किया। बैठक में सभी उपस्थित ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से 11 अप्रैल को सरहुल पूजा धूमधाम से मानने का निर्णय लिया। साथ ही सरहुल पूजा के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सुकरा लोहरा, उपाध्यक्ष बिरेन्द्र मुंडा, सचिव जगदीश गंझू, उपसचिव आशीष मुंडा कोषाध्यक्ष राजेश बिजय संरक्षक मुखिया मलका मुंडा, पूर्व मुखिया लालजी मुंडा, मनोज मुंडा, जोगेन्दर मुंडा, मुख्य पाहन समसुन्दर पाहन, पनिभूर्वा गिदरा पाहन, पूर्व पाहन लालदेव पाहन के अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में राहुल मुंडा, पिन्टू मुंडा,प्रदीप गंझू,छबिश लोहरा,अजय मुंडा,अनिल गंझू,मिथुन नायक,अनिल मुंडा, सूरज गंझू,जगदीश मुंडा,बिरसा मुंडा,मनोज मुंडा,विनय मुंडा,शनि मुंडा,राजेश मुंडा,सूरज मुंडा,विकाश मुंडा,शिवचरण मुंडा,उमेश मुंडा, ओमप्रकाश मुंडा,जितेन्द्र मुंडा, रामलखन मुंडा,कंदरु मुंडा,सुनील मुंडा,अमृत यादव सहित अन्य को शामिल किया गया है।

खलारी। गायत्री प्रज्ञा पीठ सह गायत्री मंदिर खलारी में नवगठित ट्रस्ट की बैठक 17 मार्च को दोपहर 12 बजे रखी गई है। उक्त जानकारी देते हुए पीठ के परिवार्जक ललन प्रसाद सिंह ने बताया कि श्री वेद माता गायत्री ट्रस्ट शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा खलारी प्रज्ञापीठ के नए ट्रस्टी का गठन किया गया है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों में मुख्य प्रबंध ट्रस्टी रामदेव लाल अग्रवाल, सहायक प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्र प्रसाद, ट्रस्टी भरत रजक, हरगोविंद राम, अरुण चौरसिया, राजेंद्र चौहान व रेणुका सिंह को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यह ट्रस्टी की पहली बैठक होगी जिसमें मंदिर को सुचारू रूप से चलने को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी ट्रस्टी के सदस्यों से उक्त बैठक में उपस्थित रहने का अपील किया।

लोगो को लोन ,MSME,मुद्रा लोन सहित अन्य मुद्दो और हुए चर्चा

खलारी। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अंबेडकर की महिला प्रदेश अध्यक्ष अनिता गंझू ने सीसीएल प्रबंधन से डकरा एवं केडीएच माइंस में हो रही हैवी ब्लांस्टिग को बंद करने एवं खलारी प्रखंड के गांवों में हैवी ब्लांस्टिग से क्षतिग्रस्त हुए मकान का सर्वे करा कर मुआवजा तथा मरम्मती कराने की मांग की है। रविवार को अनिता गंझू ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि पिछले एक सप्ताह से डकरा एवं केडीएच माइंस में दोपहर के समय में काफी हैवी ब्लासि्ंटग हो रही है जिससे शिवपुरी कॉलोनी, गुलजारबाग, केडी कॉलोनी, केडी मुख्य बाजार, प्रगति नगर, चानक धौडा, साईं नगर सहित अन्य गांवों में रहने लोगों के बीच दहशत का माहौल व्याप्त है। कहा कि अब मौसम का तापमान दोपहर में बढ़ रहा है जिससे प्रायः लोग दोपहर में अपने घरों में आराम करते हैं। लोगों के घरों और मकानो में दरारें पड़ गई है, जिससे घटना दुर्घटना होने का खतरा भी बढ़ गया है। वहीं हैवी ब्लास्टिंग से क्षतिग्रस्त मकानों से बारिश का पानी सीपेज हो रहा है। ऐसे में कभी भी अनहोनी घटना घट सकती है। सीसीएल प्रबंधन अगर जनमानस का नुकसान कर कोयला खनन कर रही है तो यह ट्रेड यूनियन तथा एनके एरिया प्रबंधन की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाता है। वहीं सीसीएल प्रबंधन से आग्रह करते हुए उन्होने कहा कि हैवी ब्लांस्टिग पर जल्द से जल्द रोक लगाए तथा हैवी ब्लास्टिंग से क्षतिग्रस्त हुए मकानों की सर्वे करा कर उन्हें मुआवजा के साथ मरम्मत कराने का कार्य करे अन्यथा रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अंबेडकर सीसीएल प्रबंधन के साथ-साथ ट्रेड यूनियन के विरुद्ध अदालत में जनहित याचिका करेगी।

पिपरवार। त्रिपक्षीय खान सुरक्षा समिति की बैठक आम्रपाली चंद्रगुप्त क्षेत्र के महाप्रबंधक अमरेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में बचरा के मंगलम हाल में संपन्न हुआ। जिसमें राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय संयुक्त सचिव हेमंत कुमार मंडल ने बैठक में यूनियन की ओर से मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इस दौरान यूनियन ने पुरजोर तरीके से प्रबंधन के सामने कई मांगों को रखा। जिसमें आम्रपाली चंद्रगुप्त क्षेत्र में मजदूरों की बुनियादी सुविधाएं मिल नहीं जाती है तब तक बायोमेट्रिक सिस्टम को स्थगित रखा जाए। खदान में लाइटिंग की दुरुस्त व्यवस्था किया जाए एवं खदान में उड़ने वाले डस्ट पर रोक लगायी जाय। 3 वर्षों पर टेबल ट्रांसफर किया जाए। रेस्ट शेल्टर बनाया जाए खदान में, सरफेस माइनर से एज कटिंग होता है उसे बंद किया जाए। विस्थापितों के गांव में बिजली पानी और स्वस्थ चिकित्सा का प्रबंध करना। प्राइवेट कंपनियों में 75 प्रतिशत ग्रामीण लोगों को बहाल किया जाए। 2 करोड़ तक के ठेकेदारी विस्थापित बेरोजगारों को दिया।आम्रपाली परियोजना में 100 बेड का अस्पताल एंव डीपीएस स्कूल खोलने सहित कई जनहित का मांग किया गया। बैठक में परियोजना पदाधिकारी पीके सिन्हा, मैनेजर एसके सिन्हा, एरिया सेफ्टी ऑफिसर पवन गुप्ता,डीएमएस आफताब अहमद,डीएमएस माइनिंग आजाद मोहम्मद एवं विभिन्न यूनियन के यूनियन प्रतिनिधि भी उपस्थित थें।

खलारी। सम्यक ज्ञान निकेतन की बैठक गुरूवार को मनोज भुईंयां की अध्यक्षता में हुई। बैठक में वर्ष 2024-25 लिए संस्था के लोगों द्वारा कई योजना बनाई गई। साथ ही बैठक में केन्द्रीय कमिटी की घोषणा करते हुए कमिटी के पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया। जिसमें संरक्षक नीरज भोगता, अध्यक्ष मनोज भुईंया, उपाध्याक्ष अनिता गंझू, सचिव गणेश भुईंयां, सहसचिव शंभूनाथ गंझू, कोषाध्यक्ष संगीता देवी के अलावा विजय गंझू, मनीश राम, संध्या कुमारी, रेश्मी कुमारी को षामिल किया गया है। वहीं सम्यक ज्ञान निकेतन खलारी प्रखण्ड अध्यक्ष के पद पर रमेश गंझू एवं कार्यालाय प्रभारी रवीन्द्रनाथ चौधरी को बनाया गया है। बैठक में मनोज भुईंयां, अनिता गंझू, गणेश भुईंयां, शंभूनाथ गंझू, रवीन्द्रनाथ चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।

झारखंड प्रदेश ओबीसी मोर्चा के निर्देश पर आज 11:00 बजे पूर्वांहन किसान भवन में ओबीसी मोर्चा की एक बैठक आयोजित किया गया ।बैठक में प्रदेश के कई नेता शामिल हुए। इस मौके पर ओबीसी आरक्षण, स्थानीय नीति को लेकर विचार विमर्श किया गया इसके अलावा अन्य बिंदुओं पर भी चर्चा की गई। इस बैठक में प्रखंड के तमाम गांव, देहात से ओबीसी मोर्चा के बैनर तले अधिक से अधिक संख्या में भाग लिया है। निवेदक ओबीसी मोर्चा हंटरगंज

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.