टंडवा: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के निर्देशानुसार टंडवा विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता अनिल कुमार के नेतृत्व में गुरुवार को टंडवा अंचल के उड़सु एव कुमरागं में छापामारी अभियान चलाया गया । जिसमें आठ लोग ऊर्जा चोरी करते पकड़े गए। जिनके विरुद्ध अर्थदंड लगाते हुए टंडवा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिनमें ग्राम उड़सु के विवेक कुमार, भुनेश्वर भुईयां, विनोद उरांव, विकास उरांव, झुमन उरांव, मुखेन्द्र उरांव, तथा कुमराग कला के अवध तारायण दास व बसन्त नारायण दास का नाम शामिल है। इन सबों पर बिना वैद्य कनेक्शन के विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते पकड़े जाने पर जुर्माना लगाया गया। छापामारी दल में टंडवा विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय अभियंता अनिल कुमार के अलावे छेदी महतों, कुशल श्रमिक ईश्वर कुमार प्रजापति, मो फिरोज, शामिल थे। विभाग के इस कार्रवाई से अवैध रूप से बिजली जलाने वालों में हड़कंप मची है।

चतरा शहर के पोस्ट ऑफिस चौक इलाके में संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव देखे जाने से सनसनी मच गई। स्थानीय लोगों की द्वारा इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी गई है जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने युवक के शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना में मृतक युवक की पहचान जिले के वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र के कोचिया गांव निवासी शंकर भारती के पुत्र सनोज कुमार के रूप में की गई। वहीं पुलिस मामला हत्या है या आत्महत्या इसकी पड़ताल कर रही है।

अध्यक्ष सुकरा लोहरा एवं सचिव जगदीश गंझू बने खलारी। चुरी दक्षिणी पंचायत के अम्बाटोंगरी स्थित जतराटांड में शुक्रवार को मुखिया मलका मुंडा के अध्याता में सरहुल पूजा के लेकर बैठक किया गया। बैठक का संचालित बिरेन्द्र मुंडा ने किया। बैठक में सभी उपस्थित ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से 11 अप्रैल को सरहुल पूजा धूमधाम से मानने का निर्णय लिया। साथ ही सरहुल पूजा के लिए एक कमेटी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सुकरा लोहरा, उपाध्यक्ष बिरेन्द्र मुंडा, सचिव जगदीश गंझू, उपसचिव आशीष मुंडा कोषाध्यक्ष राजेश बिजय संरक्षक मुखिया मलका मुंडा, पूर्व मुखिया लालजी मुंडा, मनोज मुंडा, जोगेन्दर मुंडा, मुख्य पाहन समसुन्दर पाहन, पनिभूर्वा गिदरा पाहन, पूर्व पाहन लालदेव पाहन के अलावा कार्यकारिणी सदस्यों में राहुल मुंडा, पिन्टू मुंडा,प्रदीप गंझू,छबिश लोहरा,अजय मुंडा,अनिल गंझू,मिथुन नायक,अनिल मुंडा, सूरज गंझू,जगदीश मुंडा,बिरसा मुंडा,मनोज मुंडा,विनय मुंडा,शनि मुंडा,राजेश मुंडा,सूरज मुंडा,विकाश मुंडा,शिवचरण मुंडा,उमेश मुंडा, ओमप्रकाश मुंडा,जितेन्द्र मुंडा, रामलखन मुंडा,कंदरु मुंडा,सुनील मुंडा,अमृत यादव सहित अन्य को शामिल किया गया है।

खलारी। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर डकरा में मातृ सम्मेलन सह होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मयूरी महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती भावना कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भावना कुमार ने कहा बच्चों के सर्वांगीण विकास एवं शिक्षा की ओर अग्रसर करने में माताओं का सर्वप्रथम योगदान होता है। माताएं ही बच्चों का प्राम्भिक शिक्षक है। इनकी भविष्य को संवारने में कोताही कदापि न बरतें। संबोधन में कहा कि बच्चों को सही संस्कार प्रदान करने के प्रति शिशु विद्यामंदिर अंगवाली अग्रणी भूमिका निभाती रही है। कार्यक्रम में मयूरी महिला मंडल के नुज़हत अख्तर, मधुमती सिंह, सविता कुमार, ललिता प्रसाद, यूके एस कालेज डकरा की प्रोफेसर डॉ0 सीमा सिंह, विद्यालय की समिति सदस्या सुनीता सिन्हा,विद्यालय के प्राचार्य गोपाल विश्वकर्मा ने भी अपने अपने विचार प्रस्तुत किये। जिसमें माताओं को श्रद्धा त्याग एवं बलिदान का प्रतिरूप बताया गया। माताओं ने कार्यक्रम में अपना अपना विचार रखे। मौके पर स्कूली बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावे कविता, गद्य-पद्य के रस, हास्य, वात्सल्य, गीत, गजल, दोहा आदि प्रस्तुत किये गए। इसके बाद सभी ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली की बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं की अहम भूमिका रही।

खाने की सामग्री

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.