खलारी। गायत्री प्रज्ञा पीठ सह गायत्री मंदिर खलारी में नवगठित ट्रस्ट की बैठक 17 मार्च को दोपहर 12 बजे रखी गई है। उक्त जानकारी देते हुए पीठ के परिवार्जक ललन प्रसाद सिंह ने बताया कि श्री वेद माता गायत्री ट्रस्ट शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा खलारी प्रज्ञापीठ के नए ट्रस्टी का गठन किया गया है। ट्रस्ट के पदाधिकारियों में मुख्य प्रबंध ट्रस्टी रामदेव लाल अग्रवाल, सहायक प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्र प्रसाद, ट्रस्टी भरत रजक, हरगोविंद राम, अरुण चौरसिया, राजेंद्र चौहान व रेणुका सिंह को बनाया गया है। उन्होंने बताया कि यह ट्रस्टी की पहली बैठक होगी जिसमें मंदिर को सुचारू रूप से चलने को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने सभी ट्रस्टी के सदस्यों से उक्त बैठक में उपस्थित रहने का अपील किया।