चतरा जिले के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थल माँ कौलेश्वरी पर्वत प्रांगण में अक्षत पूजन कर सभी पंचायत में पूजित अक्षत का वितरण किया गया इस मौके पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय श्रीनिवास जी पलामू प्रमंडल प्रभारी सह समाजसेवी ,व्यवसाय अमित पासवान जी ,प्रांत विद्यार्थी प्रमुख श्रीमान पंकज सिंह जी जिला कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं क्षेत्र के सभी स्वयंसेवक बजरंगी शामिल हुए। इस कार्यक्रम का संचालन प्रखंड पालक राहुल कुमार के द्वारा किया गया जोरी, हंटरगंज, पांडेपूरा प्रमुख सुबोध कुमार, बिट्टू सिंह, संतोष जी, भवानी सिंह जी शुभम कुमार धनंजय जी प्रभाकर जी श्री राम पांडे जी राजेश जी प्रीतम कुमार सुनील प्रजापति के साथ दर्जनों बजरंगी कार्यकर्ता शामिल रहे एवं 28 पंचायत से आए हुए सभी पंचायत प्रभारी एवं प्रमुख के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हंटरगंज स्थित देवी मंडप में माता के आशीर्वाद नगर भ्रमण के साथ मां कुलेश्वरी प्रांगण में पूजित अक्षत कलश विधिवत पूजन किया गया और सभी पंचायत में वितरण किया गया माननीय मुख्य अतिथि श्रीनिवास जी ने कहा कि रामलल्ला तो झांकी है काशी मथुरा बाकी है। प्रत्येक हिंदू परिवार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और विश्व हिंदू परिषद के सभी कार्यकर्ता बंधु अक्षत का वितरण करेंगे और यह हम सभी के लिए परम सौभाग्य की बात है कि हम सब श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के साथ हिंदू राष्ट्र भारत को घोषित करने का संकल्प लेने मे सहभागी हैं।
