युवक पर NDPS एक्ट के तहत था मामला दर्ज

Transcript Unavailable.

शराब पी कर बाइक चलाने वालो पर लगाई गई जुर्माना ,

कुछ असमाजिक तत्वों द्वारा पेडों की की जा रही है कटाई। ग्रामीणों की वन भिभाग से कड़ी कार्रवाई तथा गस्ती बढ़ाने की मांग

अबूवा आवास को लेकर ग्रामीणों की जमकर हंगामा , प्रखण्ड विकाश पदाधिकारी का आश्वासन जरूरत मंद लोगो को दिजाएगी आवास

Transcript Unavailable.

हंटरगंज प्रखंड के डुमरिकला गाँव में राष्ट्रीय जनता दल की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजद नेता अर्जुन यादव ने किया। इस बैठक मे संगठन को सशक्त बनाने और विस्तार किय जाने पर गहन विचार विमर्श किया गया। पार्टी के विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। पार्टी के उद्दश्यो को मद्दे नजर रखते हुए सर्वसम्मति से पिंटू कु. यादव को पंचायत अध्यक्ष एवं मो. गुलजार आलम को सचेतक नियुक्त किया गया। नव चयनित अध्यक्ष एवं सचेतक को बारी बारी से मंत्री प्रतिनिधि देवलाल यादव के द्वारा फूल का माला पहनाया गया। पार्टी का प्रतिक हरा गमछा ओढ़ा कर स्वागत किया गया। साथ ही पंचायत संगठन को सशक्त और मजबूत बनाने की जिम्मेदारी दी गयी। यह भी निर्देश दिया गया कि बूथ स्तर पर राजद को मजबूत करना है। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य सुरेश पासवान, भुनेश्वर यादव, तेजू यादव, मो. जसीम, अर्जुन यादव,मो. नसीरर्द्दीन,भुई यादव मो.बसीम अकरम मो गोल्डन मो कौशर सुखदेव कुमार राजेश यादव सुरेंद्र यादव मो अफजल राजन यादव बिनोद यादव कमलेश दास मो मिस्टर मुरारी यादव सुनील यादव नंदू यादव अवधेश यादव अरुण यादव अजय भुइयाँ रघु यादव उमेश यादव दिनेश यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

PDS की दुकानों में अब लाभुकों को 1 रूपए प्रति किलो मिलेगा डाल

टंडवा प्रखंड मे पिछले पांच दिनों से चल रहे सात दिवसीय प्राथमिक शिक्षा वर्ग का आयोजन वनांचल महाविद्यालय में किया गया है।जिसमे पूरे जिले के विभिन्न प्रखण्डों के लोगों ने भाग लिया है। कार्यक्रम मे घर घर से रोटी का सहयोग लोगो को मिल रहा है। इस दौरान सहभागी स्वयंसेवकों में संबोधित करते हुए श्री मोतीलाल जी ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रमों में भाग लेने से स्वयंसेवकों के भीतर कार्यकर्ता का गुण विकसित होता है। वह अपने से अधिक राष्ट्र को महत्व देने लगता है। हम जो विचारधारा लेकर चले वह इस देश की विचारधारा थी हम विचार का प्रचार कर रहे थे। हमारा प्रमुख उद्देश्य है कि समाज को राष्ट्रीय विचारधारा पर खड़ा करना है। इस विचारधारा के अभाव में यह देश 800 वर्षों तक पराधीन रहा। जहां संघ की शाखा न है वहां भी हमारी विचारधारा चल रही है। वर्तमान समय में प्रखर हिंदूवादी लोगों की संख्या समाज में बहुत अधिक है। भले ही वह संघ से न जुड़े हो। ऐसे लोगों को हम सज्जन शक्ति कहते हैं। समाज का हर वह व्यक्ति जो राष्ट्र के लिए समर्पित है। राष्ट्र की विचारधारा से जुड़ा है। समाज में हिंदुत्ववादी विचारधारा का तेजी से प्रचार-प्रसार बड़ा है। भले वह संघ के कार्यकर्ता ना हो लेकिन प्रखर हिंदूवादी हमसे ज्यादा हिंदुत्व का एजेंडा चलाते हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 1925 में हुई थी। तब से संघ लगातार समाज के निर्माण में अपनी महती भूमिका निभा रहा है।उन्होने कहाकि 1925 में जब संघ प्रारम्भ हुआ, तो संघ के संस्थापक डा. हेडगेवार स्वयंसेवकों को सैन्य प्रशिक्षण देना चाहते थे। उनकी सोच थी कि अनुशासन तथा समूह भावना के निर्माण में यह सहायक हो सकता है पर वे स्वयं इस बारे में कुछ नहीं जानते थे। इसलिए वे अपने सम्पर्क के कुछ पूर्व सैनिकों को बुलाकर रविवार की परेड में यह प्रशिक्षण दिलवाते थे। इसीलिए प्रारम्भ के कुछ वर्ष तक संघ में सेना की तरह अंग्रेजी आज्ञाएं, क्राॅस बैल्ट, कंधे पर आर.एस.एस का बैज आदि प्रचलित थे। ऐसी ही वेशभूषा पहने डा. हेडगेवार का एक चित्र भी बहुप्रचलित हैं। संघ के विकास और विस्तार के साथ क्रमशः अंग्रेजी के बदले संस्कृत आज्ञाओं का प्रचलन हुआ। इस अवसर पर दिनेश जी व्यवस्था प्रमुख, शंभू जी मुख्य शिक्षक सह खंड कार्यवाहक, जय जी सह व्यवस्था प्रमुख, तारकेश्वर जी खंड व्यवस्था प्रमुख, लक्ष्मण जी चिकित्सा प्रमुख, सुजीत भारती, जय सियाराम पंडित बिगुल जी सिकंदर मुंडा, दिलीप जी राजेंद्र जी रामबालक जी रितेश जी कृष्णानंद जी संजय श्रीवास्तव जी उपस्थित थे।

हंसने-हंसाने से इंसान खुश रहता है, जिससे मानसिक तनाव, चिंता और डिप्रेशन कम होता है। दोस्तों, उत्तम स्वास्थ्य के लिए हंसी-मज़ाक बहुत ज़रूरी है। इसीलिए मोबाइल वाणी आपके लिए लेकर आया है कुछ मजेदार चुटकुले, जिन्हें सुनकर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। हो जाइए तैयार, हंसने-हंसाने के लिए... सुनिए हंसी-मज़ाक में डूबे हंसगुल्ले और रिकॉर्ड कीजिए अपने चुटकुले, मोबाइल वाणी पर, फोन में नंबर 3 का बटन दबाकर।