Transcript Unavailable.
उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई ब्लॉक से 35 वर्षीय सीमा जानकारी देती हैं कि वो पहले कोई रोजगार नहीं करती थी। पति काम करते थे। लेकिन स्थायी रूप से काम नहीं मिलने के कारण परेशानी होती थी। उन्हें फिर ग्रामवाणी के बारे में पता चला और वो इसकी मीटिंग में गई और यही से प्रेरणा ले कर खेती का काम शुरू किया। अब उनके घर में खाने पीने की चीजें आसानी से पुरे साल का उपजने लगा। इसके साथ ही कुछ अनाज बेच कर पैसे भी मिल जाते थे और अपने घर के राशन के भी पैसे बचने लगे है
उत्तर प्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर जिला के गाँव हुसैनीपुर कोण ब्लॉक से इंदु देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहती हैं कि वो किराना का दुकान चलाती हैं। और अपना हिसाब किताब करने के लिए रजिस्टर में लिखती थी। लेकिन ग्राम वाणी के शिव धनी सर जी ने हमारे मोबाइल में मेरा बिल ऐप डाउनलोड करवा दिया। अब इस एप्प की सहायता से मुझे बहुत आसानी से उधार वापस मिल जा रहा है। जिसके यहाँ हमारा पैसा बाकी होता है, उनके नंबर पर भेज देते हैं। इस एप्प के द्वारा अभी तक तीन हजार रुपया उधार का बकाया राशि मुझे वापस मिला है।
उत्तरप्रदेश राज्य से सनी यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि ये लाइब्रेरी चलाते है। इनका पहले बिजली का बिल बहुत ज़्यादा आता था।एक दिन इनकी मुलाकात ग्राम वाणी संवाददाता शिवधनी से हुई। शिवधनी ने इन्हे सौर ऊर्जा के बारे में बताया। सौर ऊर्जा से बिजली बिल में काफी हद तक कमी हो सकती है। इसके बाद इन्होने सौर ऊर्जा लगवाया और अब लाइब्रेरी में इनका बिजली बिल काफी कम आने लगा है। ये काफी खुश है और इस कार्य हेतु ये ग्राम वाणी को धन्यवाद दे रहे है।
उत्तरप्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के कोण प्रखंड से रीता यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि इनका कपड़े का दूकान है। पहले ये कारोबार का लेखा जोखा रेजिस्टर में करती थी। एक दिन इनकी मुलाकात ग्राम वाणी संवाददाता शिवधनी से हुई। शिवधनी ने इनके मोबाइल में मेरा बिल्स एप्प डाउनलोड करा दिया। जिसके बाद से ये मोबाइल में ही एप्प के माध्यम से लेखा जोखा रखती है। पहले जो दूकान में उधारी चलता था तो ग्राहक से उधारी का रकम लिए बोलने संकोच होता था पर अब मैसेज के द्वारा ग्राहकों को उनके उधारी का रकम भेज देती है। इस मेरा बिल्स एप्प से इन्हे लाभ हुआ है।इन्हे लगभग दस हज़ार सात सौ पचास रूपए उधारी का रकम वापस मिला है।इस सराहनीय सहयोग के लिए ग्राम वाणी को बहुत बहुत धन्यवाद
उत्तरप्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के कोण प्रखंड से राजेश यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि इनका पहले दूकान चलता है। इसके बाद इन्होने बीज भंडार का दूकान शुरू किया। जो भी उधारी रहता था तो वो रेजिस्टर में लिखते थे। जिसके बाद ग्राम वाणी संवाददाता शिवधनी द्वारा इन्हे मेरा बिल एप्प की जानकारी दिया।इन्होने मेरा बिल्स एप्प के माध्यम से लेखा जोखा रखना शुरू किया। ग्राहक को उधारी का पैसा का रिमाइंडर देने पर तुरंत इन्हे 1255 रूपए वापस मिल गया। इससे उधारी आदान प्रदान अच्छे से हो रहा है। इससे ये काफी प्रसन्न है
उत्तरप्रदेश राज्य के श्रीपट्टी से सूरज यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि वो पहले जूता चप्पल का छोटा दूकान चलाते थे जिसमें इनका 300 रूपए तक का लाभ होता था। जिसके बाद इनकी मुलाकात मोबाइल वाणी संवाददाता श्रीधन से हुई और उन्होंने सूरज को आगे बढ़ने के लिए व्यापार बढ़ाने की सलाह दी। ग्राम वाणी के माध्यम से संवाददाता श्रीधन ने सूरज के पास कपड़े की दूकान खोलने की बात रखी। साथ ही फाइनेंस करवाने में सहयोग किया और अब सूरज कपड़े का दूकान शुरू कर अच्छे से अपना कारोबार चला रहे है। सूरज इस कार्य हेतु ग्राम वाणी को धन्यवाद देते है।
उत्तरप्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के कोण प्रखंड के सागरपुर ग्राम से शिवधन यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि वो पहले खेती करते थे। जिसके बाद इन्होने उद्यमी वाणी से तरह तरह की जानकारी सुनी। अब वो फूल की खेती करने लगे है। अब इनका रोज़गार बहुत अच्छा चल रहा है। इसलिए वो ग्राम वाणी को धन्यवाद कहना चाहते है।
उत्तरप्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला से 30 वर्षीय लव कुश मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि वो पहले पढ़ाई करते थे। इसके बाद इनकी मुलाकात शिवधनी भैया से हुई जिन्होंने उन्हें ग्रामवाणी के साथ जोड़ा और उद्यमी वाणी की जानकारी दी। शिवधनी भैया ने लाइब्रेरी की जानकारी दी जिसके बाद वो प्रेरित हो कर अपना लाइब्रेरी खोले हैं। लाइब्रेरी बहुत अच्छे से चल रहा है और उनके ही सहयोग से उन्होंने सोलर पैनल भी लगवाया है। इसलिए वो ग्रामवाणी को बहुत धन्यवाद करते है। वो उद्यमी वाणी पर आने वाली सभी जानकारियों को सुनते रहते है।
उत्तर प्रदेश राज्य के मिर्ज़ापुर ज़िला के सागरपुरसे जंग बहादुर मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते हैं कि वो पढ़ाई करते थे। लेकिन शिवधनी भैया ने उन्हें उद्यमी वाणी के बारे में बताया और फिर उन्होंने नए नए उद्यमी की जानकारी सुन कर। अपनी भाभी की सहायता से समूह से पैसे निकलवा कर किराना दूकान खोला जिससे उन्हें अच्छी आमदनी हो रही है। इसके लिए वो शिवधनी भैया और उद्यमी वाणी को धन्यवाद कहते हैं
