उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के डीग प्रखंड से रीता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से आरती दुबे से हुई। आरती कहती है कि ये गाय पालन करती है। दूध बेचकर कारोबार करेंगे। इस कारोबार को बढ़ाना चाहते है
उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से पूजा सरोज से हुई। पूजा सरोज कहती है कि ये दूकान खोली है। नया दूकान खोली है जिसमे इन्होने पांच हज़ार पूँजी लगाया है।ये अपने दूकान को बड़ा करना चाहती है पर इन्होने कभी पैसों को लेकर बैंक से बात नहीं की है
उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से औराई प्रखंड निवासी कृष्णा सरोज से हुई। कृष्णा सरोज कहते है कि वो कालीन का कार्य करते है। यह कार्य घर पर ही करते है। कारोबार की शुरआत करने में 20 से 30 हज़ार रूपए खर्च हुआ था। अभी के समय अकेले कालीन का कार्य कर रहे है। कारोबार बड़ा करना चाहते है पर गाँव में मज़दूर प्रवास कर जाते है।
उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से शैलेन्द्र कुमार से हुई। शैलेन्द्र कहते है कि ये इंटरलॉकिंग का कारोबार करते है। ये इंटरलॉकिंग कंक्रीट का निर्माण कर मार्केट में देते है। इस कारोबार को लगाने में 15 -20 लाख रूपए पूंजी लगी। ये 11 ठेकेदारों को अपना बनाया माल देते है। पूंजी को देखते हुए कारोबार को बड़ा करने का सोचे है
उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई प्रखंड से हमारी संवाददाता की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से ग्यारा से हुई। ग्यारा कहती है कि वो समूह से जुड़ी है और पैसे लेकर गलेचा का काम कर रही है।इससे घर का खर्च अच्छे से चल रहा है
उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से औराई प्रखंड निवासी बेबी से हुई। बेबी ने जानकारी दी की उनका खुद का दुकान है। अभी समूह से पैसा ले कर इसे और आगे बढ़ाना है। जिसमें कुछ लोगों को काम भी देंगी
उत्तर प्रदेश राज्य के भदोही ज़िला के औराई से सीमा देवी ने पुष्पा देवी से बातचीत की जिसमें पुष्पा देवी ने जानकारी दी की वो ग्रामवाणी सुन कर सिलाई सीखना शुरू की है। जिससे की वो कुछ पैसे कमा कर परिवार को सहयोग कर सके
उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अघौली प्रखंड निवासी से हुई। जिसमें उन्होंने जानकारी दी की वो महाराष्ट्र में काम करते हैं। इसलिए उन्हें सरकारी योजना की जानकारी दी गई की आप इन योजनाओं का लाभ ले कर अपने क्षेत्र में ही रह कर अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं
उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अघौली प्रखंड निवासी सरोज से हुई। सरोज ने जानकारी दी की वो महाराष्ट्र में काम करते हैं। वहां उनको महीने का 20 - 25 हजार रुपया मिल जाता है। इसलिए वो अपने ही क्षेत्र में कॉस्मेटिक का शॉप खोलना चाहते हैं। लेकिन पैसों की कमी के कारण नहीं खोल पाते हैं। इसके लिए प्रशिक्षण भी लेना चाहते हैं। इसलिए उन्हें इसे जुड़ी सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी संक्षेप में दी गई
उत्तरप्रदेश राज्य के भदोही ज़िला से गोविन्द प्रसाद की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अघौली प्रखंड निवासी गुड़िया से हुई। गुड़िया ने जानकारी दी की वो बकरी पालन करती हैं। लेकिन सुविधा और व्यवस्था की कमी के कारण इसे बड़ा नहीं कर पाई है। समूह से जुड़ी हैं लेकिन अभी तक लोन नहीं लिया है। इसलिए उन्हें सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी गई
