Transcript Unavailable.

सुनिए डॉक्टर स्नेहा माथुर की संघर्षमय लेकिन प्रेरक कहानी और जानिए कैसे उन्होंने भारतीय समाज और परिवारों में फैली बुराइयों के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाई! सुनिए उनका संघर्ष और जीत, धारावाहिक 'मैं कुछ भी कर सकती हूं' में...

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से श्रीदेवी सोनी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि महिलाओं का शोषण भारत में शुरू से होती आ रही है।महिलाओं को आज भी आज़ादी नहीं मिल रही है। महिलाएँ किसी न किसी के अधीन में रहना पड़ता है। इसका मुख्य कारण है गरीबी और अशिक्षा

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से श्रीदेवी सोनी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से मुस्कान से बात कर रही है। ये बताती है कि ये मिठाई के डब्बे बनाती है और इसकी सप्लाई करती है। अगर पैसो की मदद मिल जाए तो ये लागत लगा कर काम को बड़ा करना चाहती है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से श्रीदेवी सोनी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि भारत की पर्यावरणीय समस्याओं में विभिन्न प्राकृतिक खतरे, विशेष रूप से चक्रवात और वार्षिक मानसून बाढ़, जनसंख्या वृद्धि, बढ़ती हुई व्यक्तिगत खपत, औद्योगीकरण, ढांचागत विकास, घटिया कृषि पद्धतियां और संसाधनों का असमान वितरण हैं और इनके कारण भारत के प्राकृतिक वातावरण में अत्यधिक मानवीय परिवर्तन हो रहा है। 1947 से 2002 के बीच, पानी की औसत वार्षिक उपलब्धता प्रति व्यक्ति 70% कम होकर 1822 घन मीटर रह गयी है तथा भूगर्भ जल का अत्यधिक दोहन हरियाणा, पंजाब व उत्तर प्रदेश में एक समस्या का रूप ले चुका है।देश भर के वनों के लगभग आधे मध्य प्रदेश (20.7%) और पूर्वोत्तर के सात प्रदेशों (25.7%) में पाए जाते हैं; इनमें से पूर्वोत्तर राज्यों के वन तेजी से नष्ट हो रहे हैं। वनों की कटाई ईंधन के लिए लकड़ी और कृषि भूमि के विस्तार के लिए हो रही है। यह प्रचलन औद्योगिक और मोटर वाहन प्रदूषण के साथ मिल कर वातावरण का तापमान बढ़ा देता है जिसकी वजह से वर्षण का स्वरुप बदल जाता है और अकाल की आवृत्ति बढ़ जाती है।

देश की भलाई के लिए राजनीति में पक्ष विपक्ष ज़रूरी है। यह दोनों का काम है कि वे सरकार की कार्य शैली की आलोचना करें और समाज के मुद्दों पर विचार करें। विपक्ष में हमेशा एक-दूसरे की बुराई की हिंसा होती है, नीति के विकास में दोनों पक्षों का योगदान महत्वपूर्ण है।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से वीर बहादुर यादव , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि गर्मी बहुत बढ़ गया है। पेंड़ बहुत ज्यादा काटा गया है जिसके कारण बारिश नहीं होती है और गर्मी बढ़ रहा है। हमे ज्यादा से ज्यादा पेंड़ लगाना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से वीर बहादुर यादव , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि महिलाओं को शिक्षा नहीं दिया जा रहा है। महिलाओं को शिक्षा देना चाहिए और उनको उनका अंधकार भी देना चाहिए। महिलाओं को समान दर्जा दिया जाना चाहिए ताकि महिलाएं आगे बढ़ सकें, चाहे वह राजनीतिक दल हो या समाज या कहीं भी।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से नीलू , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि किसानों का भी उनका अधिकार है। उन्हें समय-समय पर पानी और बीज भी मिलने चाहिए ताकि उनकी फसल अच्छी तरह से बढ़े और किसी को कोई समस्या न हो और कोई भी भूख से न मरे ताकि वे भी समृद्ध हो सकें।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से नीलू , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि महिलाओं को उनका अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को उनका अधिकार नहीं दिया जाता है।