"गांव आजीविका और हम" कार्यक्रम के तहत हमारे कृषि विशेषज्ञ कपिल देव शर्मा किसान भाइयों को बीज उपचार करते समय कौन कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए उसकी जानकारी दे रहे हैं । अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से श्रीदेवी सोनी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि वर्तमान समय में पर्यावरण समय के साथ चुनौतियों का सामना कर रहा है। आने वाली पीढ़ी के लिए यह एक गंभीर समस्या है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर हर धर्म के लोगों द्वारा कार्य किया जाता है। पहले पर्यावरण को बचाया जाता था पर अब ऐसा नहीं रहा। लगातार जलवायु में परिवर्तन होते जा रहा है।

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से वीर बहादुर ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि यह एक बड़ी विडंबना है कि महिलाओं के साथ भेदभाव किया जा रहा है। महिलाओं को किसी भी निर्णय में भाग लेने नहीं दिया जाता है। मुख्य कारण यह है कि महिलाओं को लोग शिक्षा से वंचित रखते है। शिक्षा के अभाव में महिलाएँ शोषण का शिकार होती है। समाज में महिलाओं को पुरुष के बराबर नहीं समझा जाता है। यह कार्यस्थल में देखने को मिलता है कि सामान काम का वेतन सामान नहीं मिलता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना। रेलवे के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली गई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि शिक्षा हमारे जीवन का एक अनिवार्य हिस्सा है। यह ज्ञान, कौशल, मूल्य और दृष्टिकोण प्राप्त करने की एक प्रक्रिया है जो व्यक्तियों को एक सार्थक और सफल जीवन जीने में मदद करती है। शिक्षा हमारे सामने आने वाली समस्याओं को समझने के लिए विभिन्न साधन और तरीके प्रदान करती है और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि हमें सही निर्णय लेने में मदद करती है।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से श्री देवी सोनी , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि प्रदूषण को रोकने के लिए हमें वातावरण को स्वच्छ रखना होगा। वायुमंडल को साफ़ रखना चाहिए

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारत में बेरोज़गारी के लिए प्रमुख कारण हैं जनसंख्या वृद्धि, गुणवत्तापुर्ण शिक्षा, कौशल विकास का अभाव, धीमा औद्योगिक विकास, आर्थिक मंदी। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलायें जब स्वयं खुद के लिए आगे आना शुरू करेंगी तो समाज में व्याप्त पुरुष और महिला के बीच की असमानता खुद ही कम होने लगेगी। महिलायें खुद पीछे रह कर अपने घर के पुरुषों को अधिक महत्व देती है। यही कारण है की महिलाओं को पुरुषों से कम आंका जाता है। पुरुषों की तुलना में शारीरिक रूप से कमजोर होने के बावजूद, महिलाएं वे सभी काम करती हैं जो पुरुष नहीं करना चाहते हैं, तो उन्हें पुरुषों की तुलना में अधिक सम्मान क्यों नहीं दिया जाता है।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से श्री देवी सोनी , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि प्रदूषकों के साथ समस्याओं में से एक वायु प्रदूषण है, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों से पता चलता है कि वायु प्रदूषण हर साल दुनिया भर में अनुमानित 4.2 से 7 मिलियन लोगों की जान लेता है, जैसा कि कई कारखानों में होता है। यह हवा में है, यह कारखानों में है कि धुआं निकलता है और कारखानों से निकलने वाला कचरा हमारी हवा में पाया जाता है और हवा के साथ मिल जाती है। ऐसा तब होता है जब दस में से नौ लोग उस हवा में सांस लेते हैं जिसमें प्रदूषकों का स्तर अधिक से अधिक प्रदूषित हो जाता है ।