उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि गर्म मौसम में तले हुए भोजन से बचने की कोशिश करें क्योंकि यह आपके पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। नींबू पानी या नारियल पानी का सेवन करना चाहिए। यह आपको तुरंत ऊर्जा देगा। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए खूब पानी पीते रहें। ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें। घर से बाहर निकलते समय टोपी,स्कार्फ सनग्लास का इस्तेमाल जरूर करें

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से काजल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारत की महिलाएं सामाजिक और आर्थिक रूप से सबसे अधिक पिछड़ी हुई हैं। पिछले दिनों वैश्विक महामारी के कारण उनकी स्थिति पहले से बदतर ही हुई है। इसकी जानकारी महिला शांति एवं सुरक्षा सूचकांक भारत 2019 के 133 वें स्थान से 148 वें स्थान पर आ गया है। भारत में महिलाओं के ज़मीन पर मालिकाना हक़ को लेकर उपलब्ध मौजूदा आंकड़ा व्यापक नहीं है। लेकिन फिर भी यह एक निराशाजनक तस्वीर पेश करता है। आर्थिक रूप से सक्रिय महिलाओं में 80 फ़ीसद महिलाएं कृषि के क्षेत्र में काम करती हैं लेकिन उनमें से केवल 13 फ़ीसद महिलाओं के पास ही खेती की ज़मीन का मालिकाना हक़ है।महिला सशक्तिकरण के साधन के रूप में भूमि अधिकारों का महत्व स्पष्ट है, क्योंकि यह महिलाओं को वित्तीय सुरक्षा, आश्रय, आय और आजीविका के अवसर प्रदान करता है। लेकिन भारत में भूमि से संबंधित मौजूदा कानूनी ढांचा महिलाओं के भूमि अधिकारों को कितनी गम्भीरता से लेता है? और वे कौन सी समस्याएं हैं जिन पर बात करने की आवश्यकता है

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से पूजा यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सोनाक्षी विश्वकर्मा से बातचीत किया। बातचीत के सोनाक्षी विश्वकर्मा ने बताया कि वे घर पर रह कर पेन पेंसिल पैकिंग का काम करना चाहती हैं। इसके लिए उन्हें जानकारी और पैसों की ज़रुरत है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से पूजा यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ज्योति से बातचीत किया। बातचीत के दौरान ज्योति ने बताया कि वे घर पर रह कर पेन पेंसिल पैकिंग का काम करना चाहती हैं। इसके लिए उन्हें जानकारी और पैसों की ज़रुरत है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से पूजा यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से वंदना मौर्या से बातचीत किया। बातचीत के दौरान वंदना मौर्या ने बताया कि वे कॉपी किताब का दुकान खोलना चाहती हैं। इसके लिए उन्हें पैसों की ज़रुरत है

Transcript Unavailable.

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से अनीता मिश्रा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि हिन्दू स्त्रियों के विधवा होने पर मृत पति के संपत्ति में अधिकार प्रदान करने की दृष्टि से 1937 में यह अधिनियम पारित किया गया था। जिसमे प्रावधान है कि यदि कोई व्यक्ति अपनी संपत्ति का बटवारा किये बिना ही मर गया है तो उसकी विधवा को भी पुत्र के बराबर हिस्सा मिलेगा। विस्तारपूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुने पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पेड़ पृथ्वी पर जीवन को कायम रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, कार्बन का भंडारण करते हैं और सभी जीवों के कल्याण में योगदान करते हैं। पेड़ों का महत्व सिर्फ प्रकृति का हिस्सा होने से कहीं अधिक है, वे ग्रीनहाउस गैसों को कम करके जलवायु परिवर्तन से निपटने में सक्रिय रूप से मदद करते हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि धरती के इस जलवायु - असंतुलन को संतुलित करने का कार्य एकमात्र पेड़-पौधे ही कर सकते हैं। ये हमारे वातावरण को न केवल शुद्ध करते हैं, अपितु जलवायु के बीच आवश्यक संतुलन भी बैठाते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रियंका सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पेड़ तापमान को नियंत्रित करते हैं। इसके साथ ही विभिन्न प्रकार के जीवों के साथ हमें भी जीवन प्रदान करते हैं। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।