उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से प्रिंशु पांडेय की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अनामिका पांडेय से हुई।अनामिका पांडेय यह बताना चाहती है कि वह ब्यूटी पार्लर का काम करना चाहती है। ब्यूटी पार्लर में, यह काम ब्यूटीशियन द्वारा किया जाता है जो कुछ सौंदर्य उत्पादों का उपयोग करके लड़के की सुंदरता को बढ़ाते हैं।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से विभा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आशा मिश्रा जायसवाल से साक्षात्कार लिया। आशा मिश्रा ने बताया कि पुरानी प्रथाओं की तुलना में आज की प्रथा महिलाओं के लिए बहुत अच्छी है। पुराने ज़माने में विधवाओं को पति के साथ जला दिया जाता था। मगर आज विधवाओं को जीने का अधिकार है और दूसरी शादी करने की आज़ादी भी है। ऐसा होना भी चाहिए। महिलाओं को जीने का अधिकार है। ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें पूरी बातचीत ।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से विभा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवानी मिश्रा से साक्षात्कार लिया। शिवानी मिश्रा ने बताया कि समाज में महिलाओं को सम्मान मिलना चाहिए । लड़का और लड़की दोनों को एक समान सम्मान और शिक्षा मिलना चाहिए। पहले शिक्षा के मामले में लड़कियों के साथ भेदभाव किया जाता था। मगर अब समाज बदला है। आज लड़कियों को हर प्रकार का अधिकार समाज और कानून द्वारा प्राप्त है। लड़का और लड़की का सामान शिक्षा होगा तो देश की आर्थिक व्यवस्था सही होगी ऑडियो पर क्लिक करें और सुनें पूरी बातचीत ।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से विभा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से पुष्पा देवीजायसवाल से साक्षात्कार लिया। पुष्पा देवी ने बताया कि ये समूह सखी नामक स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। बैंक से लोन लेकर समूह ने गाय ख़रीदा और दूध बेच कर बैंक का खर्चा चुकाया। घर एवं गृहस्थी का खर्चा भी दूध बेचकर चलता है।पुष्पा और गे खरीद कर अपने बिजनेस को आगे बढ़ाना चाहती हैं
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से अंकिता मिश्रा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रीता चौधरी से हुई। रीता चौधरी यह बताना चाहती है कि वह बकरी पालन करना चाहती है। इस व्यापार को करने के लिए चार से पांच हजार का खर्चा लगेगा और इस व्यापार से दस से बारह हज़ार का लाभ होगा और अपना परिवार चलाएंगे।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से अंकिता मिश्रा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से गीता मिश्रा से हुई। गीता मिश्रा यह बताना चाहती है कि वह बकरी पालन करना चाहती है। इस व्यापार को करने के लिए तीन से चार हज़ार लगेगा और लाभ दस से पंद्रह हज़ार होगा।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर के पचपेड़वा प्रखंड से अंकिता मिश्रा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से विशाल विश्वकर्मा से हुई। विशाल विश्वकर्मा यह बताना चाहते है कि महिलाओं के अधिकारों में कई बाधाएं हैं। उदाहरण के लिए, यदि उन्हें उनके पिता द्वारा उनकी भूमि विरासत में दी जाती है, तो उनके भाई ,भाभी उनसे लड़ने लगते है और कई तरह से महिला को पीड़ित किया जाता हैं।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से अंकिता मिश्रा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सीता चतुर्वेदी से हुई। सीता चतुर्वेदी यह बताना चाहते है कि महिलाओं को भी अधिकार मिलने से वह अपना फैसला लेने में सक्षम होंगी। वह जो करना चाहेगी वह कर सकती है। कई लड़कियां पढ़ाई करना चाहती है लेकिन वह नहीं कर पाती है क्योंकि वह किसी और पर निर्भर रहती है।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से अंकिता मिश्रा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से संतोष शर्मा से हुई। संतोष शर्मा यह बताना चाहते है कि महिलायें बहुत पीछे हैं और वे किसी और पर अपना अधिकार थोपते हैं, जैसे कि अगर उनके घर में उनके पिता उन्हें अपनी जमीन का एक टुकड़ा देना चाहते हैं, तो वह कहती है हमे नहीं चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से अंकिता मिश्रा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मुन्नी से हुई। मुन्नी यह बताना चाहती है कि वह छोटा दूकान करना चाहती है। इस व्यापार में लगभग सात हज़ार रुपया का फ़ायदा होगा। इससे वह अपने बच्चों को पढ़ा लिखा सकती है।
