Transcript Unavailable.

दुनिया में जितने लोग जीविका चलाने के लिए जमीन और प्राकृतिक संसाधनों पर पूरी तरह से निर्भर हैं उनमें आधे से ज्यादा आबादी महिलाओं की है। जमीन का अधिकार, महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाता है। वे अपनी जमीन पर खेती कर सकती हैं, उससे कमाई कर सकती हैं, और अपनी ज़रूरतों को पूरा कर सकती हैं। जमीन का अधिकार, महिलाओं को सामाजिक सुरक्षा भी प्रदान करता है। जब महिलाओं के पास जमीन होती है, तो उन्हें समाज में अधिक सम्मान मिलता है। वे अपने परिवार और समुदाय में महत्वपूर्ण निर्णय लेने में भाग ले सकती हैं। तो दोस्तों आप हमें बताइए कि *----- देश के ग्रामीण इलाकों में महिलाएं खेती किसानी किसानी का मुख्य हिस्सा हैं, इसके बदले में उन्हें किसी प्रकार कोई लाभ नहीं मिलता है। अगर कोई अधिकार उन्हें मिले , तो वह क्या होना चाहिए जिससे उनका जीवन बेहतर हो सके। *----- महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक अवसरों तक पहुंच बनाने से ग्रामीण विकास को कैसे बढ़ावा मिल सकता है? *----- महिलाओं को उनके अधिकार उन्हें मिले और गाँव के विकास को बढ़ावा देने के लिए तकनीक का उपयोग कैसे किया जा सकता है? सामाजिक तौर पर क्या ऐसे क्या क्या प्रयास किये जाने चाहिए जिससे महिलाओं को ज़मीं पैर अधिकार यानी उनके नाम पर और मालिकाना हक़ हो ?

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से अंकिता मिश्रा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मीरा मिश्रा से हुई। ये कहती है कि ये मसालों को पीसकर इसका पैकेजिंग कर बेचना चाहती है ।इससे होने वाले मुनाफा से वो बच्चों को अच्छे से शिक्षित करेंगी

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से अंकिता मिश्रा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मीना मिश्रा से हुई। ये कहती है कि ये नमकीन बेच कर पैसा कमाना चाहती है ।इन्हे आगे इसका व्यापार बढ़ाना है

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से अंकिता मिश्रा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अंकित मिश्रा से हुई। ये कहते है कि ये गेहूँ और तेल का चक्की लगाना चाहते है। पैसों की कमी के कारण वो ये व्यापार नहीं कर पा रहे है

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से अंकिता मिश्रा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से सुनील से हुई। ये कहते है कि महिला पिछड़ी हुई नहीं है। महिलाओं को पढ़ा लिखा कर आगे बढ़ाना चाहिए । लड़कों को भी शिक्षित करना चाहिए और पुरुषों को अपने पिता की संपत्ति में महिला को भी अधिकार देना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से अंकिता मिश्रा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से अंजलि से हुई। ये कहती है कि महिला पिछड़ी हुई नहीं है। महिलाओं को पढ़ा लिखा कर आगे बढ़ाना चाहिए ।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से अंकिता मिश्रा की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से शीला से हुई। ये कहती है कि महिला पिछड़ी हुई नहीं है। वो अपना काम खुद कर सकती है। महिलाएँ कमज़ोर नहीं है ,पुरुषों की तरह वो काम कर सकती है। पुरुष के साथ कदम से कदम मिला सकती है। खेतों में काम की बात हो या परिवार की देख रेख करने की, महिलाएँ दोनों कार्यों में सक्षम है

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से वीर बहादुर यादव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से ललित यादव से हुई। ललित यादव यह बताना चाहते है कि महिलायें अभी भी स्वतंत्र नहीं है और वह अभी भी स्वयं निर्णय नहीं ले पा रही है। महिलाओं को भूमि अधिकार से वंचित रखा गया है। महिलाओं को समानता का अधिकार नहीं मिला है। अगर मिलता तो भूमि पर उनका समान अधिकार होता। महिलाओं को जागरूक करना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से वीर बहादुर यादव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से बद्रीलाल यादव से हुई। बद्रीलाल यादव यह बताना चाहते है कि महिलायें आज भी स्वतंत्र रूप से कोई भी निर्णय नहीं ले पा रही है। महिलाओं को जमीन पर अधिकार मिलना चाहिए इससे उनका जीवन बेहतर हो सकता है।