उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से वीर बहादुर यादव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से विक्रम से हुई। विक्रम यह बताना चाहते है कि पुरुषों के साथ भेद - भाव हो रहा है। जब मर्द कमा कर घर आता है तो औरत एक गिलास पानी भी नहीं देती है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से राजाबाबू मिश्रा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सरबजीत मिश्रा से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वे डिप्लोमा कर के खाद बीज का भण्डार डालना चाहते हैं। उसमे खाद, बीज, कीटनाशक दवाई आदि रखेंगे

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से राजाबाबू मिश्रा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से आरती से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वे बकरी पालन करती हैं, और इससे ही वे घर का खर्च चलाती हैं।

भूमि का मालिकाना हक़ महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने में सहायता करता है। वे खेती कर सकती हैं, फसल उगा सकती हैं और बेच सकती हैं, या जमीन को पट्टे पर देकर आय प्राप्त कर सकती हैं। इससे उन्हें अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने और वित्तीय सुरक्षा हासिल करने में मदद मिलती है।भूमि पर अधिकार होने से महिलाओं को अपने जीवन और भविष्य के फैसले लेने की शक्ति मिलती है। वे यह तय कर सकती हैं कि जमीन का इस्तेमाल कैसे किया जाए, क्या फसल उगाई जाए और आय का कैसे प्रबंधन किया जाए। इससे उनका सामाजिक दायरा बढ़ता है और परिवार में उनकी स्थिति मजबूत होती है। तो दोस्तों आप हमें बताइए कि *----- महिलाओं के खिलाफ हिंसा और भेदभाव को खत्म करने के लिए, जागरूकता बढ़ाने और सामाजिक रीति-रिवाजों में बदलाव लाने के लिए क्या प्रयास किए जा सकते हैं? *----- लैंगिक समानता और महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने में पुरुषों और लड़कों की भूमिका क्या होनी चाहिए ? *----- महिलाओं के लिए सामाजिक न्याय और समानता को बढ़ावा देने में मीडिया और नागरिक समाज क्या भूमिका आप देखते हैं?

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से नीलू , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि हमारे शहर में अभी भी महिलायें लापता हो रही है। लोगों को लगता है कि महिलाएं कमजोर पड़ रही है। महिलाओं को भी जागरूक करना पड़ेगा और पुरुष को जितना दर्जा दिया जाता है उतना ही महिला को भी मिलना चाहिए।

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से विभा कुमारी ने सीखा से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि वो पापड़ पैकिंग का बिजनेस करना चाहती हैं। इसके लिए उन्हें आर्थिक सहयोग की जरूरत है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से पूजा यादव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से मेनका तिवारी से हुई। मेनका तिवारी यह बताना चाहती है कि वह मिठाई का डब्बा बनाना चाहती है और उनको समाग्री की जानकारी की जरूरत है।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से पूजा यादव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से किरण तिवारी से हुई। किरण तिवारी यह बताना चाहती है कि वह मिठाई का डब्बा बनाना चाहती है और उनको समाग्री की जानकारी की जरूरत है।

आपका पैसा आपकी ताकत की आज की कड़ी में हम सुनेंगे और जानेंगे स्वास्थ्य बीमा के बारे में

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से विभा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रूबी से साक्षात्कार लिया। रूबी ने बताया कि ये आलू का टिक्की बना कर बेचना चाहती हैं। अगर सहयोग मिल जाएगा तो ये इस बिजनेस को करने की इच्छा रखती हैं