उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से राजेश कुमार की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से राजेश कुमार से हुई। राजेश कुमार यह बताना चाहते है कि महिलाओं को अधिकार मिलना चाहिए। महिला को जमीनी स्तर पर जो सुविधा मिलेगा वह ज्यादा अच्छा रहेगा।

कर्मचारी चयन आयोग द्वारा कांस्टेबल के कुल 39481 पदों पर भर्ती निकाली गई है। न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 23 वर्ष के उम्र वाले वैसे पुरुष व महिला उम्मीदवार जिन्होंने किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड / संस्थान से 10वीं की कक्षा उत्तीर्ण किया हो ,वे इस पद के लिए आवेदन कर सकते है। आयु सीमा में छूट निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों का चयन फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट ,फिजिकल स्टैण्डर्ड टेस्ट ,लिखित परीक्षा ,दस्तावेज़ जाँच प्रक्रिया व चिकित्सीय जाँच के आधार पर किया जाएगा। इस पद के लिए निर्धारित वेतन 18,000 रूपए से 69,100 रूपए है। इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से इस पद के लिए आवेदन कर सकते है। आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट है : https://ssc.gov.in/ . इस वेबसाइट के माध्यम से आप इस पद से सम्बंधित आधिकारिक सूचना भी प्राप्त कर सकते है। इस पद के लिए आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग के लिए 100 रुपए निर्धारित की गई है एवं अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए आवेदन निशुल्क है। याद रखिए इस पद पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर 2024 है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से नीलू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पुरुषों को अधिकार दिया जा रहा है। लेकिन महिलाओं को अधिकार नहीं दिया जा रहा है। जिससे महिलाओं को कई परेशानियां होती है। हमे भी महिलाओं को जागरूक करना चाहिए और यह बताना चाहिए की महिलायें भी किसी से कम नहीं है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला के तुलसीपुर प्रखंड से वीर बहादुर यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अधिवक्ता के. पी. वर्मा से बातचीत किया बातचीत के दौरान के. पी. वर्मा ने बताया कि महिलाओं को अगर पुरुष के बराबर अधिकार मिल जायेगा तो उनका जीवन आसान बनाया जा सकता है। पिता की मृत्यु के बाद महिलाओं को संपत्ति में अधिकार पाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है

उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से विभा कुमारी ने रीना से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि वो बल्ब पैकिंग का कार्य करना चाहती हैं। इसके लिए उन्हें आर्थिक सहयोग की जरूरत है।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से प्रिंशु पांडेय की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से रुक्मणि से हुई। रुक्मणि यह बताना चाहती है कि वह मसाला पैकिंग का बिज़नेस करना चाहती है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से विभा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सीमा मिश्रा से बातचीत किया। बातचीत के दौरान सीमा ने बताया कि महिलाओं को भी संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। क्योकि महिलाओं का अधिकार पुरुषों के बराबर है। महिलाओं को अधिकार मिलेगा तो वे अपनी आर्थिक स्थिति ,में सुधार कर पाएंगी। और अपने परिवार के साथ देश का भी विकास महिलाएं कर सकती हैं

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से विभा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सोनिया से बातचीत किया। बातचीत के दौरान सोनिया ने बताया कि महिलाओं को जमीन में पुरुषों के बराबर हिस्सा मिलना चाहिए। तब ही महिलाएं पुरुषों से कंधे से कन्धा मिला कर चल पाएंगी।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से विभा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सोनिया से बातचीत किया। बातचीत के दौरान सोनिया ने बताया कि वे कपड़ा पैकिंग का काम करना चाहती हैं। इसके लिए उन्हें सहायता कि आवश्यकता है।

उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से प्रिंशु पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से श्रुति से बातचीत किया। बातचीत के दौरान श्रुति ने बताया कि वे कोचिंग सेंटर खोलना चाहती हैं। इसके लिए उन्हें सहायता कि आवश्यकता है