उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से विभा कुमारी ने निशा से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि वो हल्दी पैकिंग का कार्य करना चाहती हैं। इसके लिए उन्हें आर्थिक सहयोग की जरूरत है।
उत्तर प्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से विभा कुमारी ने ललिता से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि वो पेंसिल पैकिंग का कार्य करना चाहती हैं। इसके लिए उन्हें आर्थिक सहयोग की जरूरत है।
नमस्कार मेरा नाम निशु है, मैं बलरामपुर जिले से बात कर रही हूँ। अगर महिलाओं को पीरियड आते समय अगर ज्यादा दर्द होता है तो, उनको घर में दवा नहीं खाना चाहिए। कृपया कर के उनको उबलता हुआ पानी कांच के बोतल में भर कर सेकाई करना चाहिए। गर्म दूध करना चाहिए पानी में अदरक उबाल कर पीना चाहिए। चाय पीना चाहिए धन्यवाद
नमस्कार मेरा नाम निशु , बलरामपुर जिले से बात कर रही हूँ। महावारी महिलाओं को 45 या 51 साल के बीच में खत्म होता है। धन्यवाद
नमस्कार मेरा नाम निशु है, मैं बलरामपुर जिले से बात कर रही हूँ। महावारी लड़कियों को 13 या 14 वर्ष के उम्र पर होता है
सभी श्रोता बंधुओं को नमस्कार ,आप सुन रहे है बलरामपुर मोबाइल वाणी और मैं हूँ आपके साथ वीर बहादुर यादव । मेरा उम्र 35 साल है। और मैं हरैया ब्लॉक से हूँ। हमारे यहाँ का पिन कोड है 271207 .आपको बता दें कि जो पुरुष मज़दूरी करने के लिए बाहर पलायन करते है ,उनके घर के स्थिति के बारे में बताए ,बहुत समस्या होती है। अगर वो बाहर है ,बच्चे का अगर तबियत ख़राब हो जाए ,तो दवा कराने के लिए अगर घर में पुरुष है तो ठीक है अगर केवल महिला है तो दिक्कत होती है। इससे बहुत सारी समस्याएँ आती है। अगर पीएफ की बात करे तो जो लोग फैक्ट्री में काम करते है उनका पीएफ कटता है। उनको बराबर पीएफ मिल नहीं पाता है। जिसकी वजह से तमाम समस्या होती है। और पीएफ की अगर बात किया जाए तो जितना भी पीएफ कटे उनको अगर पीएफ मिल जाए तो ठीक है बहुत सारे लोगों को पीएफ नहीं मिल पाता है। धन्यवाद आप सुनते रहिये बलरामपुर मोबाइल वाणी
यह नौकरी उन लोगों के लिए है, जो दक्षिण मध्य रेलवे के द्वारा निकाली गई एक्ट अपरेंटिस के रिक्त पदों पर कार्य करने के लिए इच्छुक हैं. एक्ट अपरेंटिस के पदों पर कुल 4232 रिक्तियां निकाली गई हैं। इन पदों पर वेतन मान नियमानुसार दिया जायगा। वैसे उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ दसवीं एवं आई टी आई पास किया हो। साथ ही आवेदन कर्ता की आयु 15 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए । अधिक जानकारी के लिए आवेदन कर्ता इस वेबसाइट पर जाकर जानकारी ले सकते हैं, वेबसाइट है www.scr.indianrailways.gov.in । याद रखिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27-01-2025 है।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से सीमा से हुई। सीमा यह बताना चाहती है कि वह अचार का बिज़नेस करना चाहती है। उनको आर्थिक सहायता की जरूरत है।
नमस्कार दोस्तों मैं मोबाइल वाणी के जरिए प्रिंशु पांडेय बलरामपुर से बात कर रही हूँ। मेरी उम्र है बाईस साल और मेरा पिन कोड है 271205 .दोस्तों आज हम बात करेंगे यौन संचारित रोग क्या होते है। इससे कैसे बचा जा सकता है। तो दोस्तों यौन संक्रमित रोग संक्रमण के द्वारा फैलता है। ये कीटाणुओं के द्वारा भी होता है। एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संक्रमण के कारण ये रोग फैलता है। जी धन्यवाद
नमस्कार दोस्तों मैं मोबाइल वाणी के जरिए प्रिंशु पांडेय बलरामपुर से बात कर रही हूँ। मोबाइल वाणी के इस चैनल में आप सभी श्रोताओं का स्वागत है। दोस्तों आज हम बात करेंगे। माहमारी के समय दर्द होने का कारण क्या है। और अगर ज्यादा दर्द हो तो हमे क्या करना चाहिए। मेरी उम्र है बाईस साल। और मेरा पिन कोड है 271205 . माहमारी के समय दर्द होना आम बात है। यह दर्द गर्भाशय के मांस पेशियों के संकुचल से की वजह से होता है। दर्द को कम करने के लिए आपको पर्याप्त नींद लेना चाहिए। विटामिन , भरपूर खाद प्रदार्थ लेना चाहिए। और गर्म चीज़ें ज्यादातर खाना चाहिए। चाय पीना चाहिए और गर्म पानी से सेकाई करना चाहिए। जी धन्यवाद
