उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर के हर्रैया सतघरवा ब्लॉक से कौसल्या गुप्ता ,मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि उनका कपड़ा का दूकान है।उनको दूकान में सोलर पैनल लगाना है।उनको सोलर पैनल कहाँ मिलेगा इसकी जानकारी चाहिए
Transcript Unavailable.
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला के ग्राम कन्हरा से 24 वर्षीय अंशु पांडेय ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि वो ग्राम वाणी की मीटिंग में शामिल हुई। इन्हे किराना स्टोर शुरू करना है। इसके लिए इन्हे पैसों की ज़रुरत है। प्रिंशु पांडेय ने इन्हे सारी जानकारी दी। बताया कि कागज़ात लेकर बैंक जाना होगा। इनको मार्गदर्शन मिला। इसके लिए ये ग्राम वाणी की शुक्रगुजार हूँ
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला के ग्राम कन्हरा से किरण ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि इन्होने मोबाइल वाणी में चल रहे कौन बनेगा बिज़नेस लीडर कार्यक्रम को सुना। साथ ही ये मोबाइल वाणी की मीटिंग में शामिल हुई। जहाँ प्रिंशु पांडेय ने उन्हें सारी जानकारी दी और बिज़नेस आइडिया भी रिकॉर्ड करवाया।इन्हे दूध का रोजगार करना था। जिसके बाद प्रिंशु पांडेय की सहायता से जन सेवा केंद्र में सारे कागजात जमा करवाए गए। अभी इन्होने दो भैंसे ले ली है। किरण खुश है कि मोबाइल वाणी के मार्गदर्शन से अब ये अपना खुद का रोज़गार करेंगी।मोबाइल वाणी से इन्हे बहुत सहायता मिली। किरण मोबाइल वाणी की शुक्रगुज़ार है
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला के हरिया सतगढ़वा प्रखंड से रेखा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि इनका छोटा सा किराना का दूकान है। इन्हे इसके लिए आर्थिक सहयोग चाहिए ताकि ये अपना कारोबार बढ़ा सके
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला के तुलसीपुर प्रखंड के तिगरा से कृश कुमार मौर्या, मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि इनको सूअर फार्म बनवाने के लिए सोलर प्लेट की आवश्यकता है। इसके लिए कहाँ जाना पड़ेगा ?
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला के तुलसीपुर प्रखंड के तिगरा से वीर बहादुर यादव की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से कृश कुमार मौर्या से हुई। कृश कहते है कि इनको सूअर पालन के लिए 20 लाख रूपए की आवश्यकता है। इससे इनको प्रति माह 1 लाख रूपए की कमाई होगी
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से प्रिंशु पांडेय,मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि उनको सोलर पैनल लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन कहाँ होगा और कहाँ से अनुदान मिलेगा इसकी जानकारी चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर के ब्लॉक कौवापुर ,तहसील तुलसीपुर ,थाना महराजगंज ,पोस्ट बादलपुर ,ग्रामसभा बादलपुर से कलपनाथ सिंह ,मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि वह अरहर की खेती करते थे लेकिन उसमे कीड़े बहुत लगते थे। तो अरहर की खेती को बचाने के लिए दवा की जानकारी चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर के ब्लॉक कौवापुर ,तहसील तुलसीपुर ,थाना महराजगंज ,पोस्ट बादलपुर ,ग्रामसभा बादलपुर से कलपनाथ सिंह ,मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि उनको सोलर पैनल के बारे में जानकारी नहीं है और कहाँ मिलता है इसकी भी जानकारी नहीं है। उनको जानकारी की जरूरत है
