उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर के ब्लॉक कौवापुर ,तहसील तुलसीपुर ,थाना महराजगंज ,पोस्ट बादलपुर ,ग्रामसभा बादलपुर से कलपनाथ सिंह ,मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते हैं कि वह मशरूम की खेती करना चाहते हैं उनको जानकारी चाहिए और मदद की जरूरत है
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला के हर्रैया सतघरवा से पूनम मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती हैं कि लोगों का सोचना ,समझना ,महसूस करना उनके काम पर ही निर्भर करता है । बूढ़े ,जवान ,बच्चे सभी लोगों को अच्छे विचार रखने चाहिए।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर के हर्रैया सतघरवा से पूनम ,मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि वह किराना का दूकान चलाती है। उनको सोलर पैनल की जरूरत है और कहाँ मिलेगा इसकी जानकारी चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला के हरैया सतगढ़वा प्रखंड से पूनम ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि इन्होने मोबाइल वाणी पर कार्यक्रम कौन बनेगा बिज़नेस लीडर सुना।इसके बाद मोबाइल वाणी के मीटिंग में शामिल हुई। वहां पर मोबाइल वाणी संवाददाता श्रीदेवी ने सारी बातों को समझाया और इन्हे बिज़नेस आईडिया भी रिकॉर्ड करवाया।इनके पास पैन कार्ड नहीं था और इसकी जानकारी भी नहीं थी। तब मोबाइल वाणी संवाददाता श्रीदेवी ने जन सेवा केंद्र से इनका पैन कार्ड बनवाने में सहायता की। इनको मोबाइल वाणी से बहुत मदद मिली है। इसके लिए ये मोबाइल वाणी को धन्यवाद देती है
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला के हरिया सतगढ़वा प्रखंड से चंदा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि आज के समय में मानसिक स्वास्थ्य की समस्या कम देखने को मिलता है। अगर लोग समय पर अच्छा भोजन कर रहे है,समय पर काम कर रहे है ,फालतू बातों से लोग दूर है ,कोई नशा का सेवन नहीं कर रहे है तो ऐसे में माना जाता है कि मानसिक स्वास्थ्य ठीक है
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला के हरिया सतगढ़वा प्रखंड से चंदा ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि इनको सब्ज़ी का दूकान के लिए सोलर प्लेट की ज़रुरत है। ये कहाँ मिलेगा ?साथ ही ये कह रही है कि इसके लिए इन्हे ट्रेनिंग की ज़रुरत है।
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला के हरैया सतगढ़वा प्रखंड से संध्या,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती है कि इन्होने मोबाइल वाणी पर चल रहा कार्यक्रम कौन बनेगा बिज़नेस लीडर को सुना।इसके बाद मोबाइल वाणी के मीटिंग में शामिल हुई। वहां पर मोबाइल वाणी संवाददाता श्रीदेवी ने मोबाइल वाणी के बारे में बताया और बिज़नेस आईडिया भी बताई।इनके बैंक के पासबुक में इनका मोबाइल नंबर जुड़ा हुआ नहीं था। इसके बारे में भी इनको जानकारी नहीं थी। तब मोबाइल वाणी संवाददाता श्रीदेवी ने कागजात पूरा करवाकर बैंक मैनेजर से बात करने में इनकी सहायता की।इस कार्य के लिए ये मोबाइल वाणी और संवाददाता श्रीदेवी को धन्यवाद देती है।
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला के हरिया सतगढ़वा प्रखंड से सलोनी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि इनको सब्ज़ी का दूकान के लिए सोलर प्लेट की ज़रुरत है। ये कहाँ मिलेगा साथ ही ये कह रही है कि इसके लिए इन्हे ट्रेनिंग की ज़रुरत है
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला के हरैया सतगढ़वा प्रखंड से विन्ध्वासिनी सोनी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि भावनात्मक ,मनोवैज्ञानिक ,सामाजिक भलाई को सोचने समझने पर मानसिक स्वास्थ्य निर्भर करता है। अच्छा मानसिक स्वास्थ्य सब की ज़रुरत है
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से ब्रिजवासिनी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि इनका बिसात खाने का दूकान चल रहा है। इनको दूकान के लिए सोलर प्लेट की आवश्यकता है। यह कहाँ मिलेगा इसके बारे में जानकारी चाहिए और इसकी ट्रेनिंग भी चाहिए
