उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से वीर बहादुर यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से अवध से बातचीत किया। बातचीत के दौरान अवध राम ने बताया कि पिता की संपत्ति में जिस तरह भाई को हिस्सा मिलता है, उसी प्रकार महिलाओं को भी अपने पिता की संपत्ति में पुरुषों के बराबर अधिकार मिलना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से श्रीदेवी सोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से रूही से बातचीत किया। बातचीत के दौरान रूही ने बताया कि वे झाड़ू बनाती हैं। एक दिन में 10 से 15 झाड़ू वे बना लेती हैं। वे चाहती हैं खुद का काम शुरू करना।
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से वीर बहादुर यादव ने मोबाइल वाणी के माध्यम से विकास वर्मा से बातचीत किया। बातचीत के दौरान विकास वर्मा ने बताया कि महिलाओं को उनके नाम से पुकारना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के आभाव से महिलाओं को उनके नाम से नहीं पुकारा जाता है।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से श्रीदेवी सोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारत कृषि प्रधान देश है। और देश की महिलाएं कृषि के क्षेत्र में भी अपनी अहम् भूमिका निभा रही है। महिलाएं हर कुछ करने में सक्षम है।
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से नीलू पाण्डेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि समाज में लड़कियों को लड़कों से कम पढ़ाया लिखाया जाता है जो की बहुत ही गलत है। महिलाओं को भी पुरुषों के समान शिक्षा का अधिकार है।
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर ज़िला से श्रीदेवी सोनी ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि जल बचाना ज़रूरी है। आम जनता को सामाजिक और आर्थिक तरीके से जल बचाना चाहिए। अगर जल तकीनीकी यत्रों का उपयोग करने से जल बच सकता है या हमारे पैसे बच सकते है तो पर्यावरण बच सकता है। पानी का दुरूपयोग कम करना चाहिए। धीरे धीरे जल का मांग बढ़ रहा है और अब जल घटता जा रहा है। पोलविंग्स और फिक्स्चर जैसे उच्च दक्षता वाले उपकरणों है जो लगभग तीस प्रतिशत घरेलू उपयोग में आते है ।छोटी छोटी प्रक्रिया से पानी का बचत कर सकते है
उत्तरप्रदेश राज्य के बलरामपुर जिला से श्रीदेवी सोनी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि आज भी ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कियों के ऊपर लड़कों को प्राथमिकता दी जाती है। इसका प्रमुख कारण है शिक्षा का नहीं होना। शिक्षा नहीं होने के कारण बाल विवाह की प्रथा अभी भी ग्रामीण इलाकों में जीवित है। ऐसा कहा जाता है कि लड़कियां सिर्फ घर का काम करने के लिए होती हैं।
Transcript Unavailable.
