उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बलरामपुर से स्मृति मिश्रा , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहती है कि दहेज एक ऐसी सामाजिक बुराई हैं जो महिलाओं के खिलाफ अपराधों को जन्म देती है। उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक मौतें दर्ज की गईं, जहां अधिकारियों को दो हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए। यह दुल्हन के परिवार द्वारा दुल्हन के साथ दूल्हे के परिवार को नकद या वस्तु के रूप में दिया जाता है। दहेज एक सामाजिक बुराई है जो महिलाओं को अकल्पनीय यातना देती है। यह बुराई समाज के सभी वर्गों में प्रचलित है लेकिन जागरूकता और शिक्षा की कमी के कारण गरीब सबसे अधिक पीड़ित हैं।