उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षित तिवारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मीणा से साक्षात्कार लिया। मीणा ने बताया कि उन्हें उनके पिता की संपत्ति में अधिकार नहीं मिलना चाहिए , क्युकी मायके का धन भाइयों के लिए होता है। शादी के बाद महिलाओं को उनके ससुराल में हिस्सा मिलता है

उत्तरप्रदेश राज्य के बहराइच जिला से साक्षी कुमारी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से स्थानीय निवासी राघवीर यादव से बातचीत हुई। बातचीत में उन्होंने बताया की महिलाओं को भी पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलना चाहिए।अगर महिला के जीवन साथी नहीं है, तो उन्हें भी संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौजा लौकही गांव लौकही से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से रामनिवास से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्हें आवास नहीं मिला है

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौजा लौकही गांव लौकही से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से रामनिवास से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भी पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। सभी को शिक्षित होने का अधिकार है और महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरुरी है।

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक इकौना मौजा बालापुर गांव वधूपूर्वा से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से सनी यादव से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि शादी के पहले महिलाओं का अधिकार मायके में होता है और शादी के बाद ससुराल में होता। महिलायें शिक्षित नहीं होंगी तब तक उन्हें अधिकार और नौकरी नहीं मिल पायेगा। महिलायें जब जागरूक होंगी तभी योजनाओ का लाभ ले पाएंगी

उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयागपुर मौजा सतरही गांव सतरही से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से अलगाई से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि शादी से पहले लड़कियों का हक़ पैतृक संपत्ति में होता है। लड़कियों का शिक्षित होना बहुत जरुरी है। आज के समय में सभी लड़कियां शिक्षा की और अग्रसर हो रही है। महिलाओं को घरो से बाहर निकलने की जरुरत है

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के हजूरपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से सर्वेश पांडे से साक्षात्कार लिया।सर्वेश पांडे ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए और विवाहित यदि मायके में पिता या भाई नही है,तो ऐसी परिस्थिति में मायके की संपत्ति में महिला का अधिकार हो सकता है।महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरूरी है। मगर गरीबी के कारण लोग अपनी बेटियों को नही पढ़ाते हैं अशिक्षा के कारण महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नही उठा पाती हैं।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से ज्ञान प्रकाश शुक्ला से साक्षात्कार लिया।ज्ञान प्रकाश शुक्ला ने बताया कि पैतृक सम्पत्ति में बेटा और बेटी को बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। भाई- बहन में प्यार है तो समझदारी से शादी के बाद भी बेटी मायके में अधिकार ले सकती है। लेकिन महिलाओं का ससुराल की सम्पत्ति पर असली अधिकार होता है।

उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से श्याम सुंदर शुक्ला से साक्षात्कार लिया। श्याम सुंदर शुक्ला ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए लेकिन शादी के बाद नही मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरुरी है। अशिक्षा के कारण महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नही उठा पाती हैं।

Transcript Unavailable.