उत्तर प्रदेश राज्य के बहराइच जिला के पयागपुर प्रखंड से विशाल सिंह ने मोबाइल वाणी के माध्यम से श्याम सुंदर शुक्ला से साक्षात्कार लिया। श्याम सुंदर शुक्ला ने बताया कि अविवाहित महिलाओं का मायके की सम्पत्ति पर पूरा अधिकार होना चाहिए लेकिन शादी के बाद नही मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित होना बहुत जरुरी है। अशिक्षा के कारण महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नही उठा पाती हैं।