उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौजा लौकही से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से कैलाश से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि लड़कियों को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को मायके और ससुराल दोनों जगह अधिकार मिलना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौजा लौकही गांव लौकही से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से नानमून से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए, पर मिलता नहीं है। महिलाओं को राशन भी नहीं मिल रहा है। महिलाओं को शिक्षित करना भी जरुरी है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक कटरा बाजार मौजा नारायणपुर गांव नारायणपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से शत्रुघन से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का हक़ मिलना चाहिए। महिलाओं को पूरी तरह से शिक्षित किया जाना चाहिए। जो माता -पिता अपने बच्चो को नहीं पढ़ते है, उसमे उनका दोष है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौजा लौकही गांव नौबस्ता से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से राकेश से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का हिस्सा मिलना चाहिए, चाहे मायके हो या ससुराल। महिलाओं को भी शिक्षित किया जाना चाहिए
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौजा जलालपुर गांव नई हवेली से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से मलखान से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को शादी के पहले मायके में अधिकार होना चाहिए उसके बाद ससुराल में अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित करना बहुत जरुरी है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयागपुर मौजा होशियारपुरवा से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से रामनिवास से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि में पूरा अधिकार मिलना चाहिए। संपत्ति में बराबर की हिस्सेदारी होनी चाहिए। शिक्षा के प्रति सरकार की ओर से भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, बाकी आम लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। माता पिता का अपने बेटियों के प्रति शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।अगर वो पढ़ाने में असमर्थ है तो ये दुर्भाग्य की बात है, बाकी बेटियां पढ़ेगी तभी आगे बढ़ेगी। शादी से पहले महिलायें मायके में अपना हिस्सा ले सकती है।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौजा सिंघपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बैजनाथ से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को संपत्ति का अधिकार नहीं मिलना चाहिए। ग्रामीण क्षेत्र में महिलायें कम शिक्षित होती है, इस वजह से सरकारी योजनाओ को जान नहीं पाती है
जी हाँ साथियों, शिक्षा का मानव जीवन में एक अलग महत्व है. शिक्षा ही एक मात्र ऐसा हथियार है जो न सिर्फ एक व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है बल्कि समाज को एक सही रास्ता भी दिखाता है। शिक्षा से समाज में फैले अंधकार को मिटाया जा सकता है। शिक्षा हर वर्ग के लोगों के लिए जरूरी है. हरेक वर्ग को शिक्षा के महत्व को समझाने के उद्देश्य से विश्व साक्षरता दिवस मनाया जाता है।दुनिया भर में साक्षरता दर को बढ़ावा देने के उदेश्य से और सभी को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए यूनेस्को ने 7 नवंबर 1965 में इस दिन को मनाने का पहल किया। इसके बाद 8 सितंबर 1966 को पहली बार विश्व साक्षरता दिवस मनाया गया और तब से लेकर हर वर्ष 8 सितंबर को साक्षरता दिवस मनाया जाता है. तो साथियों, आइये हम सब मिलकर शिक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रण लें और इस पहल में अपना योगदान दें। आप सभी श्रोताओं को समस्त मोबाइल वाणी परिवार की ओर से विश्व साक्षरता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि महिलाओं को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं के लिए शिक्षा भी जरुरी है , तभी वो जागरूक हो पाएंगी। महिलाओं को भूमि के अधिकारों के प्रति जागरूक होना होगा। अशिक्षित महिला अपने अधिकारों से वंचित रह जाती है, क्युकी महिलायें जागरूक नहीं है। आजकल महिलायें हर क्षेत्र में कार्य कर रही है और उन्हें जागरूक होना बहुत जरुरी है
उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक हजूरपुर मौजा सिंगपुर गांव ठकुराईंपुरवा से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से तिलकों से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं की संपत्ति में अधिकार मिलना चाहिए। महिलाओं को शिक्षित करना बहुत जरुरी है। अशिक्षित महिलायें सरकारी योजनाओ का लाभ नहीं ले पाती है
