उत्तरप्रदेश राज्य के जिला बहराइच ब्लॉक पयागपुर मौजा होशियारपुरवा से विशाल सिंह मोबाइल वाणी के माध्यम से रामनिवास से बातचीत की। बातचीत में उन्होंने बताया कि महिलाओं को भूमि में पूरा अधिकार मिलना चाहिए। संपत्ति में बराबर की हिस्सेदारी होनी चाहिए। शिक्षा के प्रति सरकार की ओर से भी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, बाकी आम लोगों को भी इसके लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। माता पिता का अपने बेटियों के प्रति शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।अगर वो पढ़ाने में असमर्थ है तो ये दुर्भाग्य की बात है, बाकी बेटियां पढ़ेगी तभी आगे बढ़ेगी। शादी से पहले महिलायें मायके में अपना हिस्सा ले सकती है।
